खबर
Top News

विजयवर्गीय के बदले मिजाज: पत्रकारों को दिए संतुलित जवाब; आमतौर पर पत्रकारों के सवालों पर हंसी-ठहाके लगाने वाले कद्दावर मंत्री इस बार गंभीर नजर आए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 जनवरी 2026, 5:43 pm
शेयर करें:
विजयवर्गीय के बदले मिजाज

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बात-बात पर खिलखिलाने, ठहाके लगाने वाले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कल पत्रकारों के सामने गंभीर नजर आए। करीब 35 मिनट चली प्रेस कॉन्फ्रेंस में वे एक बार भी नहीं हंसे, न कोई ठिठौली की। लग रहा था जैसे एक-एक शब्द तौलकर बोल रहे हों।

ये भी पहला मौका था, जब उन्होंने पत्रकारों से दो-टूक कहा कि वे केवल विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी जी राम जी) योजना पर ही बोलेंगे। उसी पर प्रश्न पूछें। किसी और प्रश्न का उत्तर नहीं दूंंगा।

विजयवर्गीय की पत्रकार वार्ता में हमेशा की तरह कोई न कोई ब्रेकिंग न्यूज मिलने की उम्मीद लिए पहुंचे पत्रकार उनके इस बदले रूप को देख चकित रह गए। हंसी गायब थी, पत्रकारों से ठिठौली का पुराना चिरपरिचित अंदाज भी नहीं था।

नपे-तुले शब्दों में अपनी बात कहने के बाद वे चुप-चुप से रहे। उनका यह अंदाज देख एक-दो पत्रकारों ने जी वीबी जी रामजी योजना पर कांग्रेस के धरने से संबंधित सवाल पूछा तो वे चुप्पी साध गए।

राहुल की यात्रा पर भी कोई जवाब नहीं दिया। ज्यादा कुरेदने पर सिर्फ इतना कहा कि कांग्रेसी इस दिन उपवास रखेंगे तो अच्छा है, देश का अन्न बचेगा।

उनका बदला हुआ अंदाज संभवत: पहली बार था, जबकि आमतौर पर वे पत्रकारों से हंसी-मजाक के अंदाज में मुलाकात करते और ठहाके लगाते रहे हैं। इतना ही नहीं, पत्रकारों को नाम लेकर बुलाते और हालचाल पूछते, लेकिन कल ऐसा कुछ नहीं किया।

निर्धारित 2 के बजाय 2.30 बजे आए और करीब 3.05 बजे कुछेक लोगों से मिलते हुए कक्ष से बाहर चले गए। फिर ऊपरी मंजिल पर पदाधिकारियों के साथ चले गए। काफी देर रुकने के बाद वे जब रवाना हुए, तब भी पत्रकारों ने उन्हें घेरने की कोशिश की, लेकिन वे बिना कुछ बोले गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए।

उनके इस बदले व्यवहार को लेकर हर पत्रकार की जुबान पर यही था कि विजयवर्गीय को ये क्या हो गया? उन्होंने अपना चिरपरिचित अंदाज क्यों नहीं दिखाया?

ये बोले विजयवर्गीय
विजयवर्गीय की पत्रकार वार्ता केवल विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी (वीबी जी राम जी) योजना पर आधारित थी। प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे ने पहले ही साफ कर दिया कि सिर्फ इसी पर चर्चा होगी।

फिर विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर ये कहकर प्रहार करना शुरू कर दिया कि राम का नाम आते ही कांग्रेस परेशान हो जाती है। इंदिरा गांधी ने जवाहरलाल नेहरू, राजीव गांधी ने इंदिरा और मनमोहन सिंह ने दोनों की योजनाओं के नाम बदले और काम भी बदल दिए, जबकि हमने मनरेगा को और अधिक उपयोगी बना दिया है।

लगे हाथ उन्होंने ये भी कहा कि महात्मा गांधी का नाम कोई नहीं मिटा सकता। वे पूज्य हैं। उनके प्रति हर देशवासी के मन में सम्मान है और भाजपा भी उनका बड़ा सम्मान करती है। उन्होंने कहा गांधी परिवार के नाम पर 600 से ज्यादा योजनाएं चल रही हैं, पर भाजपा ने कभी विरोध नहीं किया।

कांग्रेस गांधी परिवार से आगे नहीं सोचती। राम के नाम से क्या समस्या है? मंत्री विजयवर्गीय ने कहा राजीव गांधी खेल पुरस्कार, जबकि उनका खेल से कभी कोई लेना-देना नहीं रहा। इंदिरा के समय पहले राष्ट्रीय रोजगार गारंटी आई, फिर नाम नेहरू रोजगार हो गया, फिर नरेगा और इसके बाद इसका नाम मनरेगा कर दिया।

यह समय के साथ होता है। नई योजना में समयकाल के अनुसार अहम बदलाव किया गया है। मनरेगा पर अभी तक 11.74 लाख करोड़ खर्च किए हैं। सबसे ज्यादा खर्च मोदी सरकार ने ही 8.53 करोड़ किया है।

फसल काटने के दौरान कई बार मजदूर नहीं मिलते हैं। ऐसे में कलेक्टर को अधिकार दिए हैं कि राज्य सरकार द्वारा किसी समय विशेष पर योजना को रोका जा सकता है, ताकि मजदूर मिलें।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 6 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 7 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 7 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 7 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 7 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 7 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 7 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 7 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 7 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 7 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 7 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 7 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 7 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 8 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 8 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 8 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 8 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!