खबर
Top News

पुर्जे निकालकर हाईड्रोलिक मशीन से स्क्रैप में बदली जाती थीं गाड़ियां: पूर्व कांग्रेसी पार्षद का भाई अल्ताफ अंसारी का साथी फहीम भी गिरफ्तार; दोनों के गोदाम सील

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 अगस्त 2026, 2:29 pm
शेयर करें:
पुर्जे निकालकर हाईड्रोलिक मशीन से स्क्रैप में बदली जाती थीं गाड़ियां

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चोरी की गाड़ियों को काटकर उनके इंजन और पार्ट्स को कबाड़ के कारोबार में खपाने वाले नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अल्ताफ अंसारी पर कार्रवाई की भनक लगते ही वह गायब हो गया था।

उल्लेखनीय है कि 8 अगस्त को क्राइम ब्रांच ने दौलतगंज-रानीपुरा में उर्दू स्कूल के पीछे गोदाम पर दबिश देते हुए पूर्व कांग्रेसी पार्षद अंसाफ अंसारी के भाई अल्ताफ अंसारी (49) और उसके बेटे अरशद (25) को पकड़ा था। दोनों पर धारा 314, 317(2), 112(1) बीएनएस (अपराध क्रमांक 115/2026) के तहत केस दर्ज किया था।

आरोपी कबाड़ दुकान की आड़ में चोरी के वाहनों के इंजन और पार्ट्स खरीदने-बेचने का काम करते थे। मौके से चोरी के दोपहिया वाहनों के कलपुर्जे और 12 इंजन बरामद हुए थे, जिनमें तीन इंजनों के नंबर घिसे हुए पाए गए थे। पांच दिनों के रिमांड पर लिए जाने के बाद पूछताछ में अल्ताफ अंसारी ने फहीम अंसारी (34) का नाम लिया था। बताया था कि फहीम अंसारी भी चोरी के वाहन खरीदकर उनके पुर्जे-पुर्जे कर ठिकाने लगाता था।

खास बात यह कि जब क्राइम ब्रांच की टीम उसे दबोचने पहुंची तो पता चला कि अल्ताफ और अरशद की गिरफ्तारी की खबर लगते ही वह फरार हो गया था। आखिरकार उसे मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया गया। पुलिस ने उसके गोदाम को भी सील कर दिया है।

उसके गोदाम से करीब 2.50 लाख रुपए कीमत की स्क्रैप हाईड्रोलिक मशीन और चोरी की गाड़ियों के पुर्जे जब्त हुए हंै। अब क्राइम ब्रांच फहीम को रिमांड पर लेकर उससे वाहन चोरी के नेटवर्क, चोरी के पार्ट्स खपाने वाले अन्य लोगों और अवैध कबाड़ कारोबार के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस को पूछताछ में नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आने की उम्मीद है।

चोरों की टोली नशे की है आदी... ये भी पता चला है कि अल्ताफ और फहीम के लिए गाड़ियां चुराने वाली टोली में ज्यादातर नवयुवक और नाबालिग मुस्लिम लड़के शामिल हैं। खास बात यह कि सभी नशे के आदी हैं। नशा करने के लिए मंदिरों के आसपास, एमवाय अस्पताल, दवा बाजार की पार्किंग से खासकर हिंदुओं की गाड़ियां चुराते हैं।

चोरी की गाड़ी बेचने से मिलने रुपया नशा करने और अय्याशी पर उड़ाया जाता है। इस दौरान नाबालिग मुस्लिम लड़कों को साथ में रखा जाता है, ताकि वे भी इस शौक, मौज और ड्रग्स के आदी बने। इसके बाद लत लगने पर उन्हें भी चोरी के काम में लगा दिया जाता है। देर रात को इनकी टोलियां रेलवे स्टेशन के आसपास चाय-नाश्ते की दुकान पर सिगरेट और चोरी छिपे गांजा फूंकते मिलेगी।

ग्वालटोली क्षेत्र में ही बिक जाते हैं पुर्जे
विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि अल्ताफ और फहीम गाड़ियां खुद चोरी करवाते थे। गाड़ी चोरी होने के बाद निकलने वाले उसके पार्ट्स को ग्वालटोली क्षेत्र के खासकर श्रीराम मंदिर से छावनी अनाथ आश्रम जाने वाले रास्ते पर पेट्रोल पंप के आसपास, मधुमिलन टॉकिज से लगी हुई गली अंदर की दो-तीन गलियों के ही कई मुस्लिम दुकानदार खरीद लेते थे। बाद में उन पार्ट्स पर निकिल या क्रोम पॉलिस कर चमकदार बनाकर उन पर कागज टेप लगाकर उन्हें नए जैसा बनाकर फुटकर में बेच देते थे।

चूंकि इन पार्ट्स के रेट दुकान पर मिलने वाले नए पार्ट्स से कुछ कम होते हैं और माल भी ओरिजनल कंपनी का होता है, इसलिए ग्राहक उन्हें खरीद लेता है। क्राइम ब्रांच को अब बताए क्षेत्र में ऐसा काम करने वाले दुकानदारों पर रैकी के बाद कार्रवाई करना चाहिए। उनसे पूछा जाना चाहिए कि वे लोग उक्त माल कहां से लाते हैं। इस पर सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।

संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

36 minutes ago
देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

about 1 hour ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

about 1 hour ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

about 2 hours ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

about 2 hours ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 2 hours ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

about 2 hours ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 2 hours ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

about 2 hours ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 2 hours ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 2 hours ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 2 hours ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 3 hours ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 3 hours ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 3 hours ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 3 hours ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 3 hours ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 3 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!