ब्लैकमेलिंग से परेशान कारोबारी ने खाया जहर: वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ब्लैकमेलिंग और कथित वसूली से परेशान एक मंडी कारोबारी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। उपचार के बाद युवक ने अस्पताल से वीडियो जारी कर कुछ लोगों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसके नाम पर लोन करवाने, निजी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और करोड़ों रुपए वसूलने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़ित कपिल पिता राधावल्लभ सोमानी ने वीडियो में बताया कि वर्ष 2023 में उसकी मुलाकात नीरज रावत से हुई थी। नीरज ने खुद को रिटायर्ड टीआई का बेटा बताया और लोन दिलाने की बात कही। इसके बाद नीरज ने बाद में मेरी मुलाकात आकाश चावला, सौरभ मिश्रा और दिनेश कुमार जैन से कराई गई।
इन्होंने खुद को बिल्डर बताया था। इनके द्वारा प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर मेरे नाम पर अलग-अलग लोन लिए गए और इसकी किस्तें भी मुझसे ही भरवाई गईं। इन सबका विरोध किया तो इन्होंने मुझे फंसाने के लिए मुझे नशे की हालत में एक युवती के साथ निजी पलों का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। वीडियो के नाम पर मेरे से करीब 2 करोड़ रुपए लिए गए। इसके अलावा अलग-अलग खातों में भी लाखों रुपए लिए गए हैं।
कपिल के मुताबिक पैसे देने से इनकार करने पर उसके खिलाफ कथित दस्तावेजों से जुड़ी कानूनी कार्रवाई कराई गई। कपिल ने यह भी बताया कि उक्त वीडियो इन्होंने लालजी गौर नामक युवक को दे दी, जिसने उक्त वीडियो के माध्यम से मुझे इंडियन कैफे हाउस बुलाया, जहां पर कथित रूप से एक करोड़ रुपए की मांग की गई और रकम नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की गई। लगातार मिल रही धमकियों और कथित ब्लैकमेलिंग से मैं मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गया था।जिसके चलते जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!