परिवहन विभाग की सख्ती: 153 स्लीपर बस ऑपरेटर्स को नोटिस; मानक पूरे न करने पर होंगी ब्लैकलिस्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश परिवहन विभाग की सख्ती अब साफ नजर आने लगी है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए परिवहन विभाग ने एआईएस मानकों का पालन न करने वाली बसों को ब्लैकलिस्ट करने का फैसला लिया है। इसी क्रम में प्रदेशभर के 153 स्लीपर बस ऑपरेटर्स को नोटिस जारी किया गया है।
स्लीपर बसें घोषित हुईं हाई-रिस्क कैटेगरी
परिवहन विभाग के अनुसार स्लीपर बसों को हाई-रिस्क कैटेगरी में रखा गया है। इन बसों में एक ही फ्लोर पर अत्यधिक इलेक्ट्रिकल लोड होने की संभावना रहती है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। स्लीपर बसों में लगे चार्जिंग पॉइंट, एयर कंडीशनर, टीवी, अतिरिक्त बैटरियां शॉर्ट सर्किट और आग लगने की आशंका को कई गुना बढ़ा देते हैं।
एक हफ्ते की मोहलत
नोटिस पाने वाले बस ऑपरेटर्स को एक सप्ताह का समय दिया गया है। जो बसें फिलहाल प्रदेश से बाहर हैं, उन्हें वापस लाने की अनुमति दी गई है। इसके बाद संबंधित आरटीओ कार्यालय में फायर सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा। ऑडिट के दौरान ऑटोमोटिव इंडस्ट्री स्टैंडर्ड (AIS) के तहत बसों की जांच होगी।
AIS-119 के तहत ये सुविधाएं अनिवार्य
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि फायर अलार्म सिस्टम, फायर डिटेक्शन सिस्टम AIS-119 मानक के तहत स्लीपर बसों में अनिवार्य होंगे। यदि ऑडिट में मानक पूरे नहीं पाए गए तो बस ऑपरेटर्स को एक महीने का समय सुधार के लिए दिया जाएगा।
मानक पूरे नहीं हुए तो ब्लैकलिस्ट
निर्धारित समय में सुधार नहीं करने वाली बसों को वाहन पोर्टल पर “Not To Be Transacted” घोषित कर दिया जाएगा। ऐसी ब्लैकलिस्ट बसों को किसी भी प्रकार की सरकारी सुविधा परमिट से जुड़ी सेवाएं नहीं मिलेंगी। जब तक AIS मानकों का पूर्ण पालन नहीं होगा, तब तक ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई जारी रहेगी।
यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि
परिवहन विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई यात्रियों की की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है और भविष्य में जांच का दायरा और सख्त किया जाएगा।
संबंधित समाचार

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर

वीडियो देखिये, फोरलेन मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना खत्म:सीएम के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस; खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

फिर सड़क पर उतरेंगे युवा:CJP निकालेगी मार्च; सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

आम आदमी भी बुक कर सकेगा रेस्ट हाउस:प्रदेश के विश्राम भवनों में ऑनलाइन कमरे-हॉल की बुकिंग शुरू; किराया भी बढ़ा

होटल कांड के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन:ब्लॉक अध्यक्ष को पार्टी से किया निष्कासित; लड़कियों के साथ पकड़ाए थे नेता

कावड़ यात्रा में घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो:26 श्रद्धालु घायल; ड्राइवर भागा तो लोगों ने पीछा कर पकड़ा

चीनी की कीमतों में जल्द आ सकती है नरमी:इस संगठन ने किया दावा; देश में पर्याप्त स्टॉक, त्योहारों की मांग की चिंता नहीं

बी.कॉम छात्रों को बांट दिया गलत पेपर:पूरे साल पढ़े सिलेबस से एक भी सवाल नहीं आया; विवि में हंगामा, कुलसचिव बोले- कोई नहीं होगा फेल

जमीन कब्जाने के आरोपी के घर पहुंची पुलिस:फर्जी दस्तावेज किए जब्त; भूमि खाली कराने के नाम पर मांगता था रुपए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:चंपत के तीखे सवाल...संतों ने पूछा था- क्या नृपेंद्र मिश्र खलनायक की भूमिका निभा रहे

बजट स्वीकृत, टेंडर भी पूरा, फिर भी यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य ठप

प्रभु कृपा अपार भक्ति:चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड्स; विकास और विरासत का दिख रहा अद्भुत तालमेल

50 हजार में बेटी का सौदा:मां ने नाबालिग को युवक को बेचा; दो महीने तक दुष्कर्म का आरोप, गुजरात से मिली तो हुआ खुलासा

मोबाइल झपटमारी के 4 आरोपी गिरफ्तार:16 मोबाइल; ऑटो और बाइक जब्त, नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे वारदात

आईडीए और नगर निगम में ‘कृपापात्र सेवा प्रदाताओं’ का खेल:लीज डीड, सेल डीड से लेकर पीएम आवास के दस्तावेज तक चुनिंदा सेवा प्रदाताओं पर मेहरबानी का आरोप

चीकू यादव के पुराने पापों का फिर होगा खुलासा:एमडी ड्रग्स नेटवर्क से कनेक्शन की चर्चा

नशे में धुत विधायक पुत्र के नए शागिर्द की रफ्तार ने उड़ाए निगम के गमले-मटके

4506 कर्मचारियों को एक साथ प्रमोशन:10 साल से अटकी थी पदोन्नति; मुख्यमंत्री बोले- जल्द भरेंगे सभी खाली पद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!