तिवारी मां-बेटे ने लाखों रुपए हड़प लिए, चौकसे: लेक पार्क कॉलोनी को लेकर पीड़ित महेंद्र चौकसे ने लगाया आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चोइथराम अस्पताल के पास बसी ग्रीन पार्क हाउसिंग सोसायटी की लेक पार्क कॉलोनी को लेकर पीड़ित महेंद्र चौकसे ने आरोप लगाया है कि संस्था के अध्यक्ष यशराज तिवारी और उनकी माता माया तिवारी ने उनके साथ धोखाधड़ी करके लाखों रुपए हड़प लिए। उनसे कालोनी के 100 प्लॉटों का सौदा किया था।
चौकसे ने बताया कि मां-बेटे ने पहले उनका भरोसा जीता, फिर लगातार रकम मंगवाई और बाद में न प्लॉट दिया और न पैसा वापस दिया। वे मांगते तो टालमटोली करते थे। उन्होंने बताया कि 2023 से 2024 के बीच अलग-अलग तारीखों में उन्होंने कई बार आरटीजीएस, जीपे आदि के जरिए पैसे ट्रांसफर किए। जब भी प्लॉट की बात होती, वो नए बहाने बनाते और आश्वासन देते थे।
दस्तावेजों में दर्ज बैंक ट्रांजेक्शन और डिजिटल भुगतान के प्रमाण यह दर्शाते हैं कि रकम कोई एक-दो बार नहीं, बल्कि लंबी अवधि में बार-बार ली गई। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि जिन प्लॉटों में निवेश कराया गया उसके दस्तावेजों को लेकर भी स्थिति संदिग्ध थी।
तिवारी परिवार ने बार-बार मांगने के बावजूद स्पष्ट कागजात नहीं दिए। पूरा खेल पहले से तय रणनीति के तहत खेला। इस पूरे घटनाक्रम ने उन्हें भारी आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक तनाव भी दिया। उन्होंने लेनदेन की राशि के सभी ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड, भुगतान विवरण और संबंधित दस्तावेज भी जांच एजेंसियों को सौंपे हैं। यह सुनियोजित तरीके से किया गया आर्थिक अपराध है।
100 प्लॉटों का सौदा कर 11 लाख लिए
चौकसे ने बताया कि 25 जुलाई 2023 को यशराज और संचालक मोहम्मद कलीम ने एमओयू साइन किया तब दो गवाह सचिन हाॢडया व अक्षय चौकसे मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने 11 लाख रुपए लिए और भरोसा दिया कि 100 प्लॉट जिनका क्षेत्रफल 1 लाख स्क्वेयर फीट है, उसके दस्तावेज जल्दी दिए जाएंगे लेकिन नहीं दिए।
उन्होंने मुझसे 80 लाख रुपए खाते में जमा कराए जिसका प्रमाण मौजूद है। जबकि वे उस वक्त संस्था के अध्यक्ष नहीं थे और उन्हें सौदा करने का अधिकार नहीं था। इस तरह उनसे यशराज तिवारी व उनकी माता माया तिवारी ने धोखाधड़ी की।
प्लॉटों पर निर्माण नहीं
चौकसे ने आरोप लगाया पूर्व प्रबंध कारिणी में स्व. शैलेंद्र तिवारी अध्यक्ष थे तब उन्होंने सदस्यों को पंजीकृत विलेख निष्पादित कराए थे, लेकिन इसके बाद शासन ने अनुमतियां व आपत्तियां निरस्त कर दी थीं। इसलिए सदस्य प्लॉट पर निर्माण नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद संस्था के चुनाव में उनके पुत्र यशराज तिवारी अध्यक्ष बने और माता माया तिवारी संचालक बनीं।
चौकसे ने इतना पैसा दिया
पीडि़त महेंद्र चौकसे ने बताया कि वर्ष 2023 में 27 जुलाई को 5 लाख, 3 अगस्त को 50-50 हजार, 7 अगस्त को 2 लाख, 50 हजार व 5 हजार, 8 अगस्त को 50 हजार, 9 अगस्त को एक लाख, 17 अगस्त को एक लाख, 29 अगस्त को एक लाख, 15 सितम्बर को 20 हजार, 29 सितम्बर को 2 लाख, 3 नवम्बर 1.50 लाख, 22 नवम्बर को 50 हजार, 15 दिसम्बर को 20 हजार पैसा जीपे और अन्य माध्यमों से उन्हें दिए गए।
इसी तरह वर्ष 2024 में 6 जनवरी को 50 हजार, 12 जनवरी को 10 हजार, 20 जनवरी को 5 हजार, 12 फरवरी को 30 हजार, 14 फरवरी को 10 हजार, 18 फरवरी को 50 हजार, 2 मार्च को 1.50 लाख, 7 मार्च को 15 हजार, 8 मार्च को 50 हजार, 9 मार्च को 50 हजार, 15 मार्च को 4 लाख, 16 मार्च को 50 हजार, 19 मार्च को 50 हजार, 24 मार्च को 50 हजार-एक लाख, 27 मार्च को 50 हजार, 1 अप्रैल को 80 हजार, 2 अप्रैल को 50 हजार, 6 अप्रैल को 50 हजार-1.50 लाख, 8 अप्रैल को 34 हजार, 15 अप्रैल को 50 हजार, 22 अप्रैल 44 हजार, 25 अप्रैल को 22 हजार, 30 अप्रैल को 70 हजार, 6 मई को 2 लाख, 17 मई को 1.60 लाख, 21 मई को 15 हजार, 7 जून को 50-50 हजार, 20 जून को 10 हजार-58,500,24 जून को 7 हजार, 6 जुलाई को 10,500, 10 जुलाई को 3 हजार, 18 अगस्त को 50 हजार, 22 अगस्त को एक लाख रुपए प्रदान किए गए।
संबंधित समाचार

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!