टीआई बदले सिस्टम नहीं: पर्दे के पीछे कौन; थाने में सौदा, बाहर धमकी और डील का काला सच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर थाना फिर गंभीर आरोपों के घेरे में है। सवाल उठ रहे हैं क्या तत्कालीन थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल आज भी पर्दे के पीछे से संचालन कर रहे हैं! पीड़ित परिवार का आरोप है पॉक्सो जैसे संवेदनशील मामले में आज भी उन पर राजीनामे का अनैतिक दबाव बनाया जा रहा है, वह भी थाने बुलाकर खुलेआम धमकियों के जरिए।
पीड़ित पक्ष के अनुसार संजय दुबे के खिलाफ पॉक्सो का प्रकरण है। 27 दिसंबर को तत्कालीन थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल आरोपी के बेटे राजा को सैलून से उठाकर थाने ले गए थे और हथकड़ी लगाकर 30 घंटे से अधिक समय तक अवैध रूप से बैठाए रखा था। आरोपी पक्ष के वकील ने 28 दिसंबर को हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की, जिसमें थाने के कुछ वीडियो भी पेश किए गए।
पीड़ित परिवार का आरोप है इस पर कार्रवाई की तलवार लटकते देख तत्कालीन थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल ने आरोपी पक्ष से गुप्त समझौता बैठक की। तय हुआ हाई कोर्ट में दायर याचिका वापस ले ली जाए तो पुलिस आरोपी का पूरा साथ देगी।
इसके बाद नाटकीय ढंग से पहले वकील बदला गया और 9 जनवरी को याचिका भी वापस ले ली गई। आरोप है इसी समझौते के तहत आरोपी संजय दुबे की अग्रिम जमानत के समय हाई कोर्ट में पुलिस द्वारा ऐसा प्रतिवेदन भेजा गया, जिससे जमानत में बाधा न आए। पीड़ित पक्ष का कहना है आरोपी ने आवेदन में घटनास्थल बड़ा गणपति चौराहा बताया, जो चंदन नगर नहीं बल्कि मल्हारगंज थाना क्षेत्र में आता है, फिर भी जांच नहीं की गई।
एआई कॉल रिकॉर्डिंग और डीएनए जांच पर सवाल
पीड़ित परिवार का दावा है आरोपी की ओर से एआई से तैयार फर्जी कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर फरियादी पर आरोप लगाए गए, जबकि फरियादी पक्ष के वॉइस सैंपल लेकर जांच की जाना चाहिए थी। ऐसा जानबूझकर नहीं किया गया।
सबसे गंभीर आरोप है आज भी तत्कालीन थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल के इशारे पर फरियादी परिवार को परेशान किया जा रहा है। चंदन नगर थाने की पुलिसकर्मी संध्या निगम परिवार को बार-बार थाने बुलाती हैं, लेकिन न बयान लिए जाते हैं न कोई कार्रवाई होती है। पीड़ित परिवार मजदूरी करता है और थाने के चक्कर काटने से उनकी रोजी-रोटी पर भी असर पड़ रहा है।
पीड़ितों का कहना है तीन दिन से मकान खाली करने का दबाव बनाया जा रहा था। नहीं माने तो शुक्रवार को सुबह 11 बजे थाने बुलाया। पहुंचने पर कहा अधिकारी थाने में नहीं हैं। आरोपी पक्ष के साथ ‘बैठक’ करवाई जाएगी।
थाने में धमकी
पीड़ित परिवार का आरोप है थाने में मौजूद पुलिसकर्मी धर्मेंद्र चंद्रावत ने साफ कहा दो पुलिस वाले भेजकर मकान खाली करवा देंगे। वहीं आरोपी का बेटा राजा दुबे कथित तौर पर कहता रहा ले-देकर मामला खत्म कर लो। डीएनए तो मैच हुआ नहीं।
पीड़ित परिवार का कहना है न्यायपालिका पर भरोसा है। केंद्रीय लैब से डीएनए जांच के लिए कोर्ट में प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूरे घटनाक्रम को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शिकायत की है। सवाल है क्या चंदन नगर थाना सच में स्वतंत्र रूप से काम कर रहा है या कोई अदृश्य सत्ता फैसले कर रही है?
संबंधित समाचार

शहर में स्वाइन फ्लू का दूसरा केस:एच1एन1 संक्रमित मरीज निजी अस्पताल में भर्ती; इसी हफ्ते एक महिला की हुई थी मौत

निजी जमीन से सड़क निकालने पर विवाद:विरोध के बाद टला भूमिपूजन; जमीन मालिक बोले- बिना अनुमति कैसे बनेगी रोड

श्रेष्ठा जोशी बनीं इंदौर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष:पार्टी ने जारी की नई नियुक्ति सूची; 8 जिलों में महिला मोर्चा को नई जिम्मेदारियां

पत्थर से टकराई गाड़ी, मदद के बहाने घेरा और लूट लिया परिवार:चार बदमाशों को पांच-पांच साल की सजा

जेब्रा क्रॉसिंग पर रील बनाना पड़ा भारी:इन्फ्लुएंसर युवती पर एफआईआर; मोबाइल जब्त, बोली- ‘नहीं तोड़ा नियम’

पति-पत्नी समेत तीन नशा तस्कर गिरफ्तार:लाखों की ब्राउन शुगर; एमडी और डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी फरार

26 अगस्त को लौटना था उज्बेकिस्तान, उससे पहले मौत:पति से मिलने आई एमबीबीएस की छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

मकान में लगी भीषण आग:बैटरियों में लगी चिंगारी से फैली लपटें; कई टैंकर पानी डालने के बाद भी धधकता रहा सामान

बस से उतरा, हाईवे पार करते ही मौत:पिकअप ने पांचवीं के छात्र को रौंदा; परिवार का इकलौता बेटा था

24 कमियां मिलीं, फिर भी सीधे लाइसेंस सस्पेंड करना पड़ा भारी:हाईकोर्ट ने फाइव स्टार होटल का किचन खोलने के दिए आदेश

खाद्य सुरक्षा में गड़बड़ी पड़ी भारी:शहर के दो बार लाइसेंस निलंबित; कलेक्टर ने लिया सख्त एक्शन

पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 आरक्षित निरीक्षकों को नई पदस्थापना; इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में बदले अधिकारी

एटीएम से कैश, फिर यूसएसडीटी और टेलीग्राम:पुलिस ने खोला चीन कनेक्शन वाला साइबर ठगी का नेटवर्क; आरोपी गिरफ्तार

धर्मांतरण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन:हजारों लोग सड़क पर उतरे; दी आंदोलन की चेतावनी

पट्टे की जमीनों में बड़ा खेल:कलेक्टर ने रद्द किया नामांतरण; अब बेशकीमती सरकारी जमीनों की खुलेगी कुंडली

बच्चों को साथ लेकर शिक्षक बनने की जंग:अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी; 25 हजार पदों की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

प्रमोशन अटका तो बढ़ा विवाद:उप वन क्षेत्रपालों को पदोन्नति नहीं; मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से किया किनारा

युवती ने की आत्महत्या:मां ने मोबाइल छीना तो लगा ली फांसी; साड़ी से फंदा बनाकर कमरे में झूली

वीडियो देखिये, अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेगी राशि:लापरवाही पर अफसरों का इंक्रीमेंट बंद; मुख्यमंत्री का सख्त संदेश

एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा:ऐन वक्त पर फ्लाइट रद्द; किसी की नौकरी तो किसी की परीक्षा पर पड़ा असर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!