रेलवे स्टेशन से 3 शराब तस्कर गिरफ्तार: ट्रेन से करते थे तस्करी; 36 बोतल विदेशी दारू की जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रेल मार्ग के जरिए अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह पर GRP इंदौर ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। शुक्रवार रात घेराबंदी के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया।
36 बोतल विदेशी शराब की बरामद
तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से भारी मात्रा में नामी ब्रांड्स की विदेशी शराब बरामद हुई, जिसे वे खपाने की तैयारी में थे। तस्करों के पास से 36 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है। जब्त शराब की कुल मात्रा करीब 27 लीटर और अनुमानित कीमत 58560 रुपए बताई गई है।
अंग्रेजी शराब की कर रहे थे तस्करी
बरामद शराब में वेट 69, सिग्नेचर, रॉयल चैलेंज और ओल्ड स्मगलर जैसे महंगे विदेशी ब्रांड शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी रेलवे के जरिए गुजरात से इंदौर और अन्य शहरों में अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे थे।
प्लेटफॉर्म पर ऐसे बिछाया जाल
GRP को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि कुछ लोग बैगों में शराब भरकर तस्करी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस बल ने प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 के फुटओवर ब्रिज के पास घेराबंदी की। जैसे ही तीनों आरोपी संदिग्ध अवस्था में वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। बैग खोलते ही उसमें से महंगी शराब की बोतलें बरामद हुईं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
प्रेमजी भाई पिता कानजी भाई उम्र 61 वर्ष निवासी जनता सोसाइटी जिला पोरबंदर (गुजरात), वाला भाई पिता वैजा भाई वढेर उम्र 58 वर्ष निवासी भारतनगर एरोड्रम जिला पोरबंदर (गुजरात), मनसुखलाल पिता नजा भाई दाफदा उम्र 50 वर्ष निवासी संत रोहिदास नगर, मेघानी नगर, जिला जूनागढ़ (गुजरात) के रूप में हुई है।
कानूनी कार्रवाई
इंदौर GRP ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (अपराध क्रमांक 19/2026) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इंदौर में ये शराब किसे सप्लाई की जानी थी और इस नेटवर्क में कितने लोग शामिल है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!