खबर
Top News

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: नया सिस्टम हुआ एक्टिव; कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 फ़रवरी 2026, 12:31 pm
शेयर करें:
फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में इस समय मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर दिन में तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है, तो दूसरी ओर रातों की ठंड अभी पूरी तरह विदा नहीं हुई है।

मध्यम बारिश की संभावना
इसी बीच उत्तरी भारत में सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ने वाला है, जिससे आने वाले कुछ घंटों और दिनों में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है।

इन संभागों में बारिश के आसार
भोपाल स्थित मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर-चंबल, सागर और उज्जैन संभाग के जिलों में 18 और 19 फरवरी को बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ने की संभावना है।

बीते 24 घंटों में ऐसा रहा तापमान
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेशभर में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। खंडवा और खरगोन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। नरसिंहपुर, सागर, सतना और उमरिया में पारा 30 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया, जिससे दिन में गर्मी का असर साफ दिखा।

रात में अभी भी ठंड का असर
रात के न्यूनतम तापमान की बात करें तो कटनी जिले का करौंदी इलाका सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पचमढ़ी: 9.2 डिग्री, कल्याणपुर: 9.4 डिग्री, रीवा: 9.6 डिग्री इन इलाकों में सुबह और शाम हल्की ठंड बनी हुई है, जबकि दोपहर में गर्मी महसूस की जा रही है।

17 से 19 फरवरी तक दिखेगा असर
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का सीधा प्रभाव भले ही प्रदेश पर कम हो, लेकिन इसका अप्रत्यक्ष असर 17 से 19 फरवरी के बीच देखने को मिल सकता है। ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

उज्जैन संभाग में बादलों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है, जिससे भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों में भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

किसानों के लिए अहम सूचना
फरवरी महीने में यह बारिश का तीसरा दौर हो सकता है। इससे पहले हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराया था।

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे आगामी दिनों में मौसम के उतार-चढ़ाव को देखते हुए खेतों में जरूरी सावधानी बरतें।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 8 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 8 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 9 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 9 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 9 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 9 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 9 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 9 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 9 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 9 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 9 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 9 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 9 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 9 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 9 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 10 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 10 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 10 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 10 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!