10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल बदला: जानें कौन से पेपर हुए शिफ्ट और क्या हैं नए नियम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव करते हुए कुछ मुख्य विषयों की तारीखें आगे बढ़ा दी हैं। मंडल द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यह निर्णय छात्र हित में लिया गया है।
हालांकि, परीक्षा के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है- सभी पेपर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच ही होंगे।
संशोधित टाइम टेबल
मंडल ने स्पष्ट किया है कि केवल चुनिंदा विषयों की तारीखें बदली गई हैं, शेष सभी विषयों की परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी।
कक्षा 10वीं
हिंदी का पेपर पहले 11 फरवरी को होना था, जिसे अब शिफ्ट करके 6 मार्च (शुक्रवार) कर दिया गया है।
कक्षा 12वीं
मंडल ने 12वीं के तीन विषयों की तारीखों में बदलाव किया है। पहले उर्दू और मराठी का पेपर 9 फरवरी को होना था, जो अब 6 मार्च (शुक्रवार) को होगा। हिंदी का पेपर पहले 7 फरवरी को होना था, लेकिन अब यह पेपर 7 मार्च (शनिवार) को आयोजित किया जाएगा।
नोट: यह बदलाव नियमित, स्वाध्यायी और दिव्यांग, सभी श्रेणियों के छात्रों पर समान रूप से लागू होगा।
परीक्षा केंद्र के लिए सख्त गाइडलाइंस
बोर्ड ने परीक्षा की शुचिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए समय सीमा को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:00 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है। सुबह 8:30 बजे तक छात्रों को अपनी अलॉटेड सीट पर बैठना होगा। 8:45 बजे के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल
रेगुलर छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं उनके स्कूलों में 10 फरवरी 2026 से 10 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
आधिकारिक जानकारी ही मानें
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले फर्जी टाइम टेबल से बचने के लिए बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस पर ही भरोसा करें।
संबंधित समाचार

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!