UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक: CJI बोले- शैक्षणिक संस्थानों में भारत की एकता झलकनी चाहिए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक अंतरिम रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या की पीठ ने नियमों पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि देश ने जातिविहीन समाज की दिशा में काफी प्रगति की है, ऐसे में यह देखना जरूरी है कि कहीं नए नियम हमें उल्टी दिशा में तो नहीं ले जा रहे।
SC/ST के लिए अलग हॉस्टल पर CJI की कड़ी टिप्पणी
सुनवाई के दौरान CJI ने केंद्र सरकार से साफ शब्दों में कहा कि SC/ST छात्रों के लिए अलग हॉस्टल जैसी व्यवस्थाओं पर दोबारा विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरक्षित वर्गों के भीतर भी अब आर्थिक और सामाजिक रूप से समृद्ध लोग मौजूद हैं, जबकि कुछ अन्य समुदाय अभी भी सुविधाओं से वंचित हैं।
CJI की टिप्पणी
ऐसा मत कीजिए। आरक्षित समुदायों में भी कई लोग आगे बढ़ चुके हैं और कुछ समूह दूसरों की तुलना में बेहतर सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं।
नियमों की परिभाषा अस्पष्ट, दुरुपयोग की आशंका
सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि UGC के नए नियमों की परिभाषा स्पष्ट नहीं है, जिससे इनके दुरुपयोग की संभावना बनती है। कोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञ इन नियमों में संशोधन का सुझाव दे सकते हैं।
पीठ ने कहा कि विश्वविद्यालयों में स्वतंत्र, निष्पक्ष और समान वातावरण बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कोर्ट ने सवाल उठाया कि जब 3E प्रणाली पहले से मौजूद है, तो 3C प्रणाली को लागू करने की जरूरत और प्रासंगिकता क्या है? क्या यह व्यवस्था अनावश्यक नहीं है?
देशभर में UGC नियमों को लेकर विरोध तेज
इधर, UGC के नए नियमों के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस के बाहर छात्रों ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। लखनऊ यूनिवर्सिटी के न्यू कैंपस में विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े छात्र सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे।
हालात को देखते हुए वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कानपुर में भरत शुक्ला नामक व्यक्ति ने विरोध स्वरूप सिर मुंडवाकर अनोखा प्रदर्शन किया, जिससे मामला और चर्चा में आ गया।
तमिलनाडु CM एमके स्टालिन ने किया समर्थन
जहां एक ओर देश के कई हिस्सों में विरोध हो रहा है, वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने UGC के नए नियमों का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया
प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि, UGC नियम 2026 भले ही देर से उठाया गया कदम हो, लेकिन यह भेदभाव और उदासीनता से जूझ रही उच्च शिक्षा प्रणाली में सुधार की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।
संबंधित समाचार

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!