खबर
Top News

ठगी के खेल में ठग की कहानी: एक मोबाइल नंबर से शुरू होती है; ठगों की पूरी चेन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जनवरी 2026, 2:59 pm
शेयर करें:
ठगी के खेल में ठग की कहानी

मोबाइल डेटा से लेकर उधार खातों तक फैला करोड़ों की ठगी का जाल

ऐसे होती है शुरुआत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने के मामले रोज सामने आ रहे हैं। शातिर ठग रकम दोगुना करने या चार गुना रिटर्न का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और उनसे लाखों-करोड़ों रुपए अपने बैंक खातों में डलवा लेते हैं।

सवाल यह है कि ठगी का यह खेल आखिर शुरू कहां से होता है? एक अनजान कॉल या मैसेज आम आदमी की जिंदगीभर की कमाई तक कैसे पहुंच जाता है? इस पूरे खेल के पीछे कौन-सी कड़ियां जुड़ी होती हैं और ठग इतने सुरक्षित कैसे बच निकलते हैं?

खुलासा फर्स्ट इस रिपोर्ट में ठगी की इस पूरी चेन का क्रमवार खुलासा कर रहा है। कहानी एक मोबाइल नंबर से शुरू होती है और डेटा, फर्जी सिम, डिमैट खातों व उधार के बैंक खातों से होती हुई रकम ठगों तक पहुंच जाती है।

डेटा चोरी : ठगी की पहली और सबसे खतरनाक कड़ी
अक्सर सुनने में आता है कि ठगों के पास लोगों का पूरा डेटा होता है। मोबाइल नंबर से लेकर जन्मतिथि, माता-पिता के नाम तक। आम आदमी के मन में सवाल उठता है कि आखिर यह डेटा आता कहां से है? क्या कोई सीधे मोबाइल, लैपटॉप या बैंक सर्वर हैक कर रहा है? हकीकत इससे कहीं ज्यादा संगठित और खतरनाक है।

कॉलिंग और साइबर ठगी से जुड़ा यह डेटा खुले तौर पर डेटा बाजारों में बिकता है। सूत्रों के मुताबिक कॉलिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला ऐसा डेटा 5 से 10 हजार रुपए में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसमें केवल मोबाइल नंबर ही नहीं, बल्कि बैंक से जुड़े कई संवेदनशील विवरण शामिल होते हैं।

बताया जाता है कि यह डेटा कई बार बैंकिंग नेटवर्क से जुड़े थर्ड पार्टी एजेंटों, जैसे डीएसए (डायरेक्ट सेलिंग एजेंट) और डीएसटी के जरिये लीक होता है। इन एजेंटों को बैंक अपने ग्राहकों की जानकारी काम के लिए उपलब्ध कराते हैं।

इसी दौरान कुछ जगहों पर लापरवाही या मिलीभगत के चलते यह डेटा गलत हाथों तक पहुंच जाता है। इस लीक हुए डेटा में ग्राहक का मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, माता-पिता के नाम, स्थायी पता, आधार और पैन से जुड़ी जानकारी तक शामिल रहती है।

ठग इसी जानकारी के दम पर कॉल करते हैं और सामने वाले को यह भरोसा दिला देते हैं कि वे बैंक से ही बात कर रहे हैं। यही वह मोड़ होता है, जहां ठगी की कहानी शुरू होती है। कॉल करने वाला पहले आपकी पूरी जानकारी बताकर विश्वास जीतता है, फिर किसी तकनीकी समस्या, केवाईसी अपडेट या खाते की सुरक्षा का बहाना बनाकर ओटीपी मांग लेता है। जैसे ही ओटीपी साझा किया जाता है, कुछ ही मिनटों में खाते से रकम गायब हो जाती है।

ऐसे मिलती है फर्जी मोबाइल सिम
ठगी की चेन में मोबाइल सिम सबसे अहम कड़ी होती है। साइबर ठग फर्जी पहचान-पत्रों, पुराने आधार कार्ड की कॉपी या मजदूर-गरीब तबके के लोगों को लालच देकर उनके नाम पर सिम निकलवाते हैं। कई बार सिम एजेंटों की मिलीभगत से भी बिना सही केवाईसी के एक्टिव कर ली जाती है।

इन सिम का इस्तेमाल कुछ ही दिनों या हफ्तों के लिए किया जाता है। जैसे ही ठगी की रकम हाथ लगती है, उक्त सिम बंद कर ठग नया नंबर सक्रिय कर लेते हैं। इसी वजह से पुलिस को ट्रैकिंग में दिक्कत आती है।

डिमैट खाते से अपने खाते में ऐसे डलवाते हैं रुपए
शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर ठग पहले पीड़ित से उसका डिमैट खाता खुलवाते हैं या पहले से खुले खाते की जानकारी हासिल कर लेते हैं। इसके बाद फर्जी ट्रेडिंग एप या वेबसाइट के जरिये पीड़ित को मुनाफा दिखाया जाता है। जैसे-जैसे पीड़ित भरोसे में आता है, उससे बड़ी रकम डिमैट खाते में डलवाई जाती है।

फिर ठग उस रकम को शेयर खरीद-फरोख्त के नाम पर अपने बताए गए खातों में ट्रांसफर करवा लेते हैं या फर्जी ट्रेड दिखाकर पैसे निकाल लेते हैं। अंत में जब पीड़ित रकम निकालना चाहता है, तो एप बंद, वेबसाइट गायब और संपर्क टूट चुका होता है।

(4) किराए के खाते: ठगी का सबसे सुरक्षित हथियार
ठग सीधे अपने नाम के बैंक खाते का इस्तेमाल नहीं करते। इसके लिए वे किराए के खाते लेते हैं। ये खाते बेरोजगार युवकों, गरीब मजदूरों या पैसों के लालच में फंसे लोगों के नाम पर खोले जाते हैं। बदले में उन्हें हर ट्रांजेक्शन पर कमीशन दिया जाता है।

ठगी की रकम इन खातों में आने के कुछ ही मिनटों बाद दूसरे खातों में डाल दी जाती है या एटीएम से निकाल ली जाती है। जांच के दौरान जब पुलिस संबंधित खाते तक पहुंचती है, तो असली ठग तक पहुंचने से पहले ऐसी कई परतें सामने आ जाती हैं।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 7 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 8 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 8 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 8 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 8 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 8 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 9 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 9 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 9 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 9 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 9 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 9 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 9 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 9 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 9 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 9 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 9 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!