गरीबों की ‘बलि’ ले रही मेट्रो की रफ्तार: पट्टों को ‘रद्दी’ बना रही प्रशासनिक हठधर्मिता; लाखों के आशियानों के बदले ‘फ्लैट’ का झुनझुना थमा रहा निगम
KHULASA FIRST
संवाददाता

पीलियाखाल में तानाशाही फरमान- घर खाली करो या जेल जाओ!
चंचल भारतीय 98936-44317 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विकास का जो पहिया मेट्रो के रूप में घूमने को तैयार है, वह पीलियाखाल के 16 परिवारों की खुशियों को कुचलने पर आमादा है। बड़ा गणपति क्षेत्र के पीलियाखाल में मेट्रो की पटरी बिछाने के नाम पर प्रशासन ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दी हैं। विकास का मुखौटा ओढ़े तंत्र का क्रूर चेहरा अब जेल की धमकी के रूप में सामने आया है।
मल्हारगंज अपर तहसीलदार कार्यालय से जारी नोटिस ने रहवासियों की नींद उड़ा दी है। प्रशासन ने 23 जनवरी की समय-सीमा तय कर साफ कर दिया है मेट्रो की रफ़्तार के आगे उन गरीबों की चीखें बेमानी हैं, जो दशकों से राजीव गांधी के समय मिले पट्टों को अपनी सुरक्षा का कवच मानते आए थे।
आज उसी सरकारी तंत्र के कारिंदे इन वैध पट्टों, वर्षों पुराने बिजली कनेक्शनों और राशन कार्डों को अतिक्रमण बताकर लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं।
इस प्रशासनिक दमन चक्र में पिस रहे रहवासियों में कैलाश खींची, कमल यादव, निशा यादव, भरत वर्मा, अशोक यादव, कैलाश पाल, रमेश यादव, राजू बाहुनिया, राजू यादव, नन्द किशोर आर्य, रामसेवक सप्रे, बीजू सप्रे, प्रशांत कबाड़िया, कैलाश कसेरा, उमा गोयल और जगदीश सारे जैसे नाम शामिल हैं, जो आज अपने ही शहर में शरणार्थी बनने की कगार पर हैं।
मेट्रो ट्रेन कॉर्पोरेशन और नगर निगम की जुगलबंदी ने मुआवजे का जो भद्दा गणित बैठाया है, वह इन परिवारों के साथ किसी क्रूर मजाक से कम नहीं है। शहर लगभग मध्य में स्थित बेशकीमती दुकानों और पक्के मकानों को अतिक्रमण बताकर उन्हें शहर के सुदूर कोने में स्थित ताप्ती परिसर के सस्ते फ्लैटों में फेंकने की साजिश रची गई है।
कौन सुनेगा सिसकी
विडंबना देखिए चुनाव के समय वोट मांगने आने वाले जनप्रतिनिधियों और पार्षद मनोज मिश्रा के झूठे आश्वासन मलबे में तब्दील होते नजर आ रहे हैं। दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा और मजदूरी कर पाई-पाई जोड़कर आशियाना बनाने वाली महिलाओं की सिसकियां सुलगते आक्रोश में बदल रही हैं।
रहवासी निशा यादव द्वारा दी गई सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी ने प्रशासन की अंधी संवेदनहीनता को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सवाल है क्या विकास की चमक केवल रईसों के लिए है? क्या अपने हक का वाजिब मुआवजा मांगना इतना बड़ा गुनाह है कि सीधे जेल की धमकी दी जाए?
इंदौर का यह बुलडोजर कल्चर सामाजिक न्याय को छलनी कर रहा है। यदि इन 16 परिवारों की छत छिनी और उन्हें न्याय नहीं मिला, तो यह मेट्रो प्रोजेक्ट विकास का गौरव नहीं, बल्कि गरीबों के आंसुओं पर खड़ा विनाश का प्रतीक कहलाएगा।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!