अद्वैत की तलाश तेज: आखिरी 72 घंटे का रहस्य सुलझाएगी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

4 से 7 अगस्त के बीच की हर गतिविधि खंगालेगी
ड्रोन, मोबाइल और पहाड़ी पर मिले सामान से मिल सकती है अंतिम लोकेशन, खतरनाक ढलानों पर चलेगा सर्च ऑपरेश
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शिवगंगे पहाड़ियों में सात दिन से लापता इंदौर के अद्वैत उपाध्याय की तलाश अब सिर्फ पहाड़ी के चप्पे-चप्पे की सर्च तक सीमित नहीं रहेगी। रेस्क्यू टीम के साथ पुलिस जांच भी उस दौर में प्रवेश कर गई है, जहां अद्वैत के लापता होने से पहले के 72 घंटे सबसे अहम माने जा रहे हैं।
4 अगस्त को शिवगंगे जाने के संकेत, 7 अगस्त को दोबारा पहाड़ी पर पहुंचने, तलहटी में मिली बाइक, शांताला ड्रॉप के पास मिले मोबाइल और ड्रोन तथा पहले मिले बैग-स्वेटर को जोड़कर पुलिस उसकी आखिरी गतिविधियों की पूरी टाइमलाइन तैयार कर रही है।
सातवें दिन भी एनडीईआरएफ, एसडीईआएफ पुलिस और वन विभाग के करीब 100 जवान अलग-अलग हिस्सों में तलाश करते रहे। दुर्गम चट्टानों और लगातार बारिश के कारण अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
अब कर्नाटक के चर्चित रॉक क्लाइंबर ज्योतिराज उर्फ ‘स्पाइडर मैन’ को भी सर्च टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने बुधवार को पांच लोगों की टीम के साथ खड़ी ढलानों और शांताला ड्रॉप के आसपास रस्सियों के सहारे तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला।
सबसे बड़ा सवाल 4 अगस्त को क्यों गया था?
पुलिस को अद्वैत की डिजिटल गतिविधियों से 4 अगस्त को भी शिवगंगे पहुंचने के संकेत मिले हैं। इसके तीन दिन बाद 7 अगस्त को दोबारा पहुंचा था। ऐसे में जांच का फोकस इस अंतराल पर है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है 4 अगस्त को अकेला था या किसी के संपर्क में, कितनी देर रुका और इसके बाद 7 अगस्त तक उसकी गतिविधियां क्या रहीं।
अद्वैत की मंगेतर की शिकायत के मुताबिक वह 7 अगस्त सुबह ट्रेकिंग के लिए निकला था। करीब 6.30 बजे उसकी किराए की बाइक शिवगंगे की तलहटी में मिली। सीसीटीवी में उसके पहाड़ी की ओर जाते दिखाई देने की जानकारी भी पुलिस के पास है।
मोबाइल बंद होने से पहले क्या हुआ?: शांताला ड्रॉप के पास मिले मोबाइल को पुलिस सबसे महत्वपूर्ण डिजिटल कड़ी मान रही है। मोबाइल बंद होने से पहले वह कुछ समय तक सक्रिय था। साइबर सेल सीडीआर, लोकेशन और इंटरनेट गतिविधियों की मदद से पता लगाने में जुटी है उस दौरान फोन किस इलाके में था और किन लोगों से संपर्क हुआ।
पुलिस जांच रही है मोबाइल अद्वैत के पास ही था या किसी दूसरे व्यक्ति के हाथ में पहुंचा था। इसी वजह से केवल मोबाइल की अंतिम लोकेशन के बजाय उसकी गतिविधियों को सीसीटीवी और मौके से मिले सामान से मिलाया जा रहा है।
ड्रोन बताएगा आखिरी उड़ान का राज: अद्वैत का ड्रोन भी जांच का अहम हिस्सा बन गया है। पुलिस उसके खरीद रिकॉर्ड से लेकर आखिरी बार उड़ाए जाने तक की जानकारी जुटा रही है। ड्रोन की मेमोरी में फोटो, वीडियो, लोकेशन अथवा अन्य डेटा मिला तो इससे उसकी पहाड़ी पर आखिरी गतिविधि का सुराग मिल सकता है।
सर्च हिस्ट्री से बढ़ी आत्महत्या की आशंका, निष्कर्ष बाकी: अद्वैत के लैपटॉप की सर्च हिस्ट्री में शिवगंगे की ऊंचाई, शांताला ड्रॉप और ट्रैकिंग रूट से जुड़ी जानकारी मिलने के साथ एआई/चैटजीपीटी पर ऊंचाई से गिरने के बाद मौत और शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव जैसी जानकारी खोजे जाने की बात भी सामने आई है।
पुलिस इसे आत्महत्या के एक संभावित संकेत के रूप में देख रही है, लेकिन जांचकर्ता केवल सर्च हिस्ट्री के आधार पर निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहते। इसके उलट पुलिस इस संभावना को भी खुला रख रही है कि अद्वैत ने जानबूझकर ऐसी डिजिटल गतिविधियां छोड़ी हों, जिससे उसकी गुमशुदगी को किसी दूसरी दिशा में मोड़ा जा सके। इसलिए डिजिटल साक्ष्यों का मिलान जमीनी सबूतों से किया जाएगा।
संबंधित समाचार

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!