खबर
Top News

जमीन के हेरफेर में निलंबित होने वाला अफसर एआरओ को बता रहा कामचोर: निगम में अपर आयुक्त और एआरओ के बीच शुरू हुई नूरा कुश्ती में नया सनसनीखेज खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 फ़रवरी 2026, 3:33 pm
शेयर करें:
जमीन के हेरफेर में निलंबित होने वाला अफसर एआरओ को बता रहा कामचोर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम राजस्व विभाग का अपर आयुक्त अपना प्रभाव जमाने के लिए निगम के सहायक राजस्व अधिकारियों को कामचोर साबित करने में जुटा हुआ है। इसके चलते उसने निगम के 22 जोन की 714 संपत्तियों की सूची तैयार कर ली है।

इस बीच इसी अफसर द्वारा पदस्थ रहते हुए सरकारी जमीन को निजी नाम पर नामांतरण किए जाने के मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस मामले में अफसर को शासन ने निलंबित भी किया था। वहीं अफसर अब संपत्ति के क्षेत्रफल में बदलाव का ठीकरा एआरओ के सिर थोपकर निगम कर्मचारियों को हटाने का खेल रच रहा है।

नगर निगम में अफसरों की अफसरशाही हावी है। इसके चलते अफसर अपनी कुर्सी का मनमाने तरीके से उपयोग करते हैं। अपने अधिकारों का खुलकर दुरुपयोग करते हुए जमकर कमाई के रास्ते बनाने में भी संकोच नहीं करते हैं। ऐसा ही एक खुलासा जनहित में खुलासा फर्स्ट कर रहा है। इस मामले में निगम राजस्व विभाग के अपर आयुक्त की मनमानी और लापरवाही का खुलासा हो रहा है।

सूत्र बताते हैं कि जब मौजूदा अपर आयुक्त प्रशासन में एसडीएम का दायित्व संभाल रहे थे उस समय कनाड़िया क्षेत्र की जमीन का एक मामला इनके पास पहुंचा, लेकिन निगम राजस्व विभाग के वर्तमान अपर आयुक्त एवं तत्कालीन एसडीएम शृंगार श्रीवास्तव ने कनाड़िया क्षेत्र की बेशकीमती सरकारी जमीन का निजी नाम पर नामांतरण करा दिया।

इस मामले में शासन द्वारा कार्रवाई कर इसे निलंबित भी किया गया था। लेकिन बाद में जुगत भिड़ाकर अपना निलंबन समाप्त कराने के साथ ही निगम में पदस्थापना कराने में वह सफल हो गया।

यह है मामला
कनाड़िया क्षेत्र स्थित खसरा-343/1/1 (लगभग 0.405 हेक्टेयर) की शासकीय भूमि से जुड़ा विवाद तत्कालीन एसडीएम के पास पहुंचा। मामले में उन्होंने एसडीएम पद पर रहते हुए नियमों और वैधानिक प्रक्रियाओं की अनदेखी कर उक्त भूमि का नामांतरण एक निजी व्यक्ति के पक्ष में कर दिया।

मामले का खुलासा होने पर उसकी जांच की गई। जिसमें सामने आया कि भूमि ‘सरकारी’ होने के बावजूद उसे ‘निजी’ घोषित करने की प्रक्रिया अपनाई गई। इस संबंध में तत्कालीन इंदौर कलेक्टर द्वारा गंभीर अनियमितताएं पाई जाने पर शासन को निलंबन की अनुशंसा भेजी गई।

कलेक्टर की अनुशंसा और विभागीय जांच के आधार पर शासन ने एसडीएम को निलंबित किया था। जांच में यह भी सामने आया कि पद का दुरुपयोग करते हुए राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी की अनुमति दी गई, जिससे शासन को करोड़ों रुपये की वित्तीय हानि हुई।

सबकुछ अनुशंसा के बाद
निगम राजस्व विभाग के अपर आयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव ने राजस्व विभाग की मानिटरिंग करने और बेहतर कामकाज बनाने के लिए तो कोई कारगर नीति नहीं बनाई, लेकिन सभी सहायक राजस्व अधिकारियों के अधिकारों में कटौती कर सभी काम हमारी अनुशंसा से होंगे यह आदेश जारी कर दिया।

इसके बाद निगम राजस्व विभाग में नया खाता खोलने, नामांतरण करने, संपत्ति के क्षेत्रफल में सुधार सहित भवन निर्माण के लिए एनओसी जारी करने तक के काम मुख्यालय से होने लगे हैं। इससे अधिकार विहीन एआरओ महज कुर्सी संभालने तक ही रह गए।

इससे विभाग का समूचा कामकाज प्रभावित होने लगा है। सूत्र बताते हैं कि निगम राजस्व विभाग में इन दिनों कोई भी काम समय पर नहीं हो पा रहा है। इसकी मूल वजह अपर आयुक्त राजस्व बन गए हैं।

जबकि उनको काम को तेज गति से कराने के लिए कुर्सी मिली, लेकिन उन्होंने अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए सभी कामकाज अपने द्वारा करने का फरमान जारी कर काम में रोड़ा अटका दिया।

दागी अफसरों की तैनाती का खेल
बताया जाता है कि मौजूदा में अपर आयुक्त राजस्व जोन पर पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारियों को हटाने और अपनी पसंद के दागी एआरओ की तैनाती के लिए खेल रच रहे हैं। इसके चलते अपर आयुक्त ने सीधे हमला करते हुए एआरओ को संपत्तियों के क्षेत्रफल में बदलाव करने का जिम्मेदार बनाते हुए निगमायुक्त क्षितिज सिंघल को भी गुमराह करने की कोशिश शुरु कर दी है।

जिससे वह अपने मंसूबे पूरे करने में सफल हो सके। हालांकि निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने नोटशीट चलाकर सभी संपत्तियो के क्षेत्रफल में सुधार की बात कही है लेकिन अपर आयुक्त सभी एआरओ को हटाकर नए अपने चहेते दागी सहायक राजस्व अधिकारियों की तैनाती करने के भरसक प्रयास में जुटा हुआ है।

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

7 minutes ago
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

18 minutes ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

25 minutes ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

32 minutes ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 18 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 19 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 19 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 19 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 19 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 19 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 19 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 19 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 19 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 19 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 20 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 20 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 20 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!