खबर
Top News

300 रुपए का चालान नहीं भर पाए मंडल अध्यक्ष: स्कूटी छुड़वाने चौराहे पर उतर आया पूरा संगठन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 फ़रवरी 2026, 1:14 pm
शेयर करें:
300 रुपए का चालान नहीं भर पाए मंडल अध्यक्ष

एक स्कूटी छुड़वाने 12 कार्यकर्ता तीन गाड़ियों से पहुंचे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में पुलिस रोजाना हेलमेट और सीट बेल्ट को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है, लेकिन नियमों को सबसे ज्यादा ठेंगा दिखाने वाले खुद सत्ताधारी दल के नेता ही नजर आ रहे हैं। आम जनता के लिए नियम सख्त हैं, लेकिन नेताओं के लिए कानून अलग ही नजर आता है।

सोमवार को ऐसा ही नजारा पलासिया चौराहा पर देखने को मिला, जहां बिना हेलमेट पहने भाजपा के मंडल अध्यक्ष की स्कूटी जब्त की गई, लेकिन मात्र 300 रुपए का चालान भरने के बजाय स्कूटी छुड़वाने पूरा संगठन मौके पर जा पहुंचा।

भागीरथपुरा क्षेत्र में जहां संगठन के नेता आमतौर पर एक साथ दिखाई नहीं देते, वहीं मंडल अध्यक्ष की स्कूटी पकड़े जाने की खबर मिलते ही तीन फोर व्हीलर गाड़ियों में भरकर 12 से अधिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। वजह साफ थी, मंडल अध्यक्ष 300 रुपए का चालान भरने को तैयार नहीं थे।

नेता चंदू शिंदे और उनके साथ आए कार्यकर्ता गाड़ियों से उतरे जरूर, लेकिन मीडिया की मौजूदगी देखते ही अपनी गाड़ियों में बैठकर रवाना हो गए। इसके बाद गाड़ी में बैठे-बैठे कभी पलासिया थाने के प्रधान आरक्षक रिंकू राजपूत को फोन लगाया गया तो कभी यातायात के जवानों और अधिकारियों को।

जानकारी के अनुसार पहले डीसीपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को फोन लगाए गए, लेकिन जब बात नहीं बनी और मंडल अध्यक्ष चालान नहीं भर पाए, तो यातायात विभाग के वही अधिकारी मौके पर पहुंचे, जो पहले भी विवादों और सुर्खियों में रहे हैं।

यातायात एसीपी हिंदूसिंह मुवेल पलासिया चौराहा पहुंचे और मौके पर मौजूद जवान को स्कूटी की चाबी देने के निर्देश दिए। इसके बाद मंडल अध्यक्ष पंकज चौबे मोबाइल पर बात करते हुए यातायात चेकिंग के बीच से ही बिना किसी कार्रवाई के निकल गए।

तब लाइन अटैच हुए थे मुवेल...
एसीपी हिंदूसिंह मुवेल का नाम इससे पहले भी कई मामलों में सामने आ चुका है। कुछ समय पहले पुलिस कमिश्नर द्वारा यातायात जागरूकता के लिए जिन वाहनों को हरी झंडी दी गई थी, उनमें से कुछ वाहन उज्जैन पासिंग के पाए गए थे।

बाद में एसीपी स्तर पर उन गाड़ियों के नंबर एमपी 13 से बदलकर एमपी 09 ई प्लेट बनवाकर लगवा दिए गए, जिसकी भनक न किसी अधिकारी को लगी और न ही कोई कार्रवाई हुई।

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक मीडिया संस्थान ने इसकी गहराई से जांच कर खबर प्रकाशित की। इसके बाद मुवेल को कुछ समय के लिए सीपी ऑफिस अटैच कर दिया गया था।

वरिष्ठ अफसरों के निर्देश हुए हवा... सोमवार को ही भंवरकुआं क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से जुड़े एक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीसीपी आनंद कलादगी ने एसीपी को तत्काल स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए थे, लेकिन एसीपी अपनी ही धुन में नजर आए।

दिलचस्प यह रहा कि उसी दिन पुलिस कमिश्नर द्वारा आम जनता को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से एक बड़े प्रतीक चिह्न का अनावरण किया गया, लेकिन इसके कुछ ही घंटों बाद एक नेता के लिए सभी नियम ताक में रख दिए गए।

यह पूरा घटनाक्रम एक बार फिर सवाल खड़े करता है कि कानून क्या सिर्फ आम जनता के लिए है? नेताओं को किस आधार पर इसमें छूट मिल जाती है? नियम सभी के लिए समान... मामले को लेकर जब पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से चर्चा की तो उनका कहना था कि जो घटना आपके द्वारा बताई गई, उस समय कौन-कौन अधिकारी वहां खड़ा था, उनसे जानकारी लेकर नियम का उल्लंघन करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी। नियम सभी के लिए एक जैसे हैं, फिर चाहे अफसर हो या आमजन।

पेंडिंग चालान बनाया, नाम याद नहीं... इधर, एसीपी हिंदूसिंह मुवेल का कहना है यदि किसी वाहन चालक के पास हेलमेट का चालान कटाने का पैसा नहीं है, तो उसका हम पेंडिंग चालान बना देते हैं। मुझे इस बारे में जानकारी नहीं कि वो कौन सी पार्टी के और कौन से पदाधिकारी हैं, लेकिन हां, उन्हें शायद रोका गया था और उनके खिलाफ पेंडिंग चालान की कार्रवाई की गई है। चालान बिना हेलमेट का 300 का फाइन है। अब मैं देख के बता पाऊंगा। अभी मुझे याद नहीं है उनका नाम।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 13 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 13 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 13 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 13 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 14 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 14 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 14 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 14 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 14 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 14 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 14 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 14 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 14 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 15 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 15 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 15 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 15 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!