कानून पड़ा हल्का शिकायत की कीमत खून से चुकाई: पतंग पर टोका तो जवाब में पथराव; केस दर्ज कराया तो रॉड और पाइप से फोड़ा सिर, तोड़ा पैर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तुकोगंज पुलिस की लापरवाही ने बदमाशों के हौसले बुलंद कर दिए हैं। पतंग उड़ाते बच्चों को पत्थर फेंकने से रोकना एक परिवार को इतना महंगा पड़ा कि बदमाशों ने पहले घर पर पथराव किया। पुलिस की मौजूदगी में बेसबॉल का डंडा लहराते हुए गालियां दीं। पुलिस ने केस तो दर्ज किया, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं की।
नतीजा ये हुआ कि पीड़ित परिवार के युवक को बदमाशों ने लहूलुहान कर सिर फोड़ दिया और पैर तोड़ दिया। इससे भी दुखद ये कि गंभीर घायल इस युवक के मामले में पुलिस ने मामूली धाराओं में कार्रवाई की। अब पीड़ित और उसके परिवार को जान का खतरा सता रहा है। पुलिस की बदमाशों पर नरमी एक पीड़ित पर बेरहमी का कारण बन गई।
गोमा की फैल (मालवा मिल) में पूजा पति परसराम नायक ने 30 दिसंबर की रात तुकोगंज थाने में क्षेत्र के बदमाश गोलू श्रीवास और अमन श्रीवास पर केस दर्ज कराया था। कहना था कि शाम को वह घर में थी। मकान के पीछे पतंग उड़ा रहे बच्चे पतंग फाड़ने के लिए पत्थर फेंक रहे थे।
बच्चों को कोचिंग पढ़ा रही ननद कविता ने ऐतराज जताया तो बच्चों की ओर से कुछ देर बाद मोहल्ले के गोलू श्रीवास और अमन श्रीवास आ धमके। सड़क पर पड़े पत्थर उठाकर उनके घर पर फेंकने लगे, जो कि खिड़की, दरवाजों पर लगे और घर की चद्दर पर गिरे।
विरोध करने पर गालियां देकर धमकाने लगे। पति परसराम आए तो उन्हें भी गालियां देकर धमकाया। सूचना पर तुकोगंज पुलिस आई तो उनके सामने भी बैसबॉल का डंडा दिखाकर बेखौफ होकर गालियां देते रहे।
पुलिस ने मामूली धाराओं में दर्ज किया केस
अस्पताल में भर्ती परसराम पिता मोहनलाल नायक (40) ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि घटना दिनांक को थाने पहुंचने पर पुलिस ने पत्नी पूजा नायक की रिपोर्ट पर आरोपियों पर केस दर्ज किया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
उलटा आरोपियों के दबाव में हम पर झूठा केस लाद दिया। इससे बदमाशों के हौंसले बढ़ गए। 9 जनवरी को मैं बहन कविता के साथ गोमा की फैल में ही सब्जी खरीद रहा था कि तभी गोलू श्रीवास अपने साथियों मोनू श्रीवास, मोहन वर्मा और अक्षत के साथ वहां आ धमका।
मोनू के हाथ में रॉड तो गोलू के हाथ में लोहे का पाइप था। आते ही दोनों ने गालियां देते हुए हमला कर दिया। मोनू ने सिर पर रॉड मारी तो गोलू ने पाइप से पैर पर मारना शुरू कर दिया। सिर पर रॉड लगने से खून बहने लगा और मैं अचेत होकर गिर गया तो अक्षत और मोहन ने भी लात-घूसों से मारा।
बहन कविता और अन्य लोगों ने बीचबचाव किया तो बदमाश धमकाते हुए चले गए। मुझे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां मुझे भर्ती कर लिया गया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मेरे कथन लेने के बाद केस तो दर्ज किया, लेकिन मामूली धाराओं में।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!