साढ़े चार घंटे में हत्यारे धराए: मामूली टक्कर के बाद युवक को मौत के घाट उतारा था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर थाना क्षेत्र मंगलवार रात खूनी संघर्ष से दहल उठा था। मामूली कंधा टकराने की बात ने देखते ही देखते ऐसा उग्र रूप लिया कि एक युवक की जान चली गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अभूतपूर्व तेजी दिखाते हुए महज साढ़े चार घंटे के भीतर सभी आरोपियों को धरदबोचा।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस की गाड़ियां देखते ही आरोपी भागने लगे और अफरा-तफरी में गिरकर अपने ही हाथ-पैर तुड़वा बैठे। उपचार करवाकर पूछताछ शुरू की गई है। एसीपी पराग सेनी के अनुसार घटना रात करीब 10:45 बजे एबी रोड स्थित शराब दुकान के पास हुई।
अखिलेश पिता प्रकाश वासरे बीयर पीने पहुंचा था। पीकर सर्विस रोड से गुजर रहा था, तभी सामने से आ रहे गोलू चंद्रवंशी से उसका कंधा टकरा गया। मामूली टकराव ने कुछ ही क्षणों में तीखी बहस और फिर खुली मारपीट का रूप ले लिया। उस समय गोलू के साथ उसका मित्र हरिओम था, जबकि अखिलेश के साथ करण ।
विवाद बढ़ता देख करण ने फोन कर परिचित गोलू पिता चेनसिंह चंद्रवंशी (29) और हरिओम को बुला लिया। उधर दूसरे पक्ष ने भी साथियों को बुला लिया। दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो हालात बेकाबू हो गए। गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद हाथापाई में बदला और फिर खूनी हमले तक जा पहुंचा।
बीचबचाव की कोशिशों के बीच अखिलेश ने अचानक बीयर की बोतल फोड़कर उसे हथियार बना लिया और ताबड़तोड़ वार कर दिए। हरिओम की कमर में बोतल घुस गई, जबकि गोलू पर तीन से चार वार किए गए। पेट में गहरे जख्म से अत्यधिक रक्तस्राव होने से गोलू की मौत हो गई।
थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। घटनास्थल पर अंधेरा होने से आरोपियों की स्पष्ट पहचान चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन पुलिस ने शराब दुकान और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर रात करीब साढ़े तीन बजे तक सभी आरोपियों के पते पुलिस के पास थे। थाना प्रभारी पटेल ने एक साथ दबिश देने का निर्णय लिया, ताकि आरोपी मोबाइल के जरिए एक-दूसरे को सतर्क न कर सकें। ताबड़तोड़ कार्रवाई कर टीमों ने एक साथ सभी के ठिकानों पर धावा बोला।
पुलिस वाहन देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन अंधेरे और हड़बड़ी में गिरकर चोटिल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस का कहना है आरोपियों को रात में ही गिरफ्तार करना बेहद जरूरी था। आशंका थी सुबह गोलू की मौत की खबर फैलती तो शहर छोड़ सकते थे।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!