खबर
Top News

छपरीबाज गुंडे की गुंडई: बोला- पैसे उगाने का काम है मेरा; मां शारदा ट्रेवल्स से राहुल सोनकर बोल रहा हूं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जनवरी 2026, 2:40 pm
शेयर करें:

फोन कर मांगे दूसरे की दलाली के पैसे, जिसका नाम लिया वह जानता तक नहीं

कारोबारी ने कर दिए मुगालते साफ

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह का नाम आते ही बड़े-बड़े गुंडे जमीन में गड़ जाते हैं। गुंडे-बदमाशों के हाथ-पैर और गैंगस्टरों के रीढ़ तोड़कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाना उनकी पहचान है। बावजूद इसके उनके राज में एक छुटभैया, छपरीबाज गुंडे ने खुद को ‘मेटरबाज’ बताकर सिर उठाने की जुर्ररत की है।

कल शाम इस छपरीबाज गुंडे ने कमिश्नर के खौफ को ठेंगा दिखाते हुए वसूली के लिए सीधे प्रॉपर्टी कारोबारी को फोन पर धमकाया। गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी, यहां तक की मंत्री-विधायकों को अपशब्द कहे। सवाल ये है कि अब इस गुंडई पर पुलिस कमिश्नर का हथौड़ा कब और कैसे चलेगा?

संयोगितागंज थाना क्षेत्र से काम करने वाले एक प्रॉपर्टी कारोबारी कल रात संयोगितागंज थाने पहुंचे थे। टीआई केपी सिंह और एसीपी तुषार सिंह से मुलाकात कर बताया कि उन्हें शाम करीब 6.30 बजे मोबाइल नंबर 75090-03559 से एक गुंडे ने फोन किया था।

धमकाया कि मेरे पास सिमरोल निवासी कैलाश गौड़ और महू निवासी मनोहर चौधरी का फोन आया था। तुमने उनके किसी सोदे की दलाली की राशि रोक रखी है। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी को कोई पैसे नहीं देने है। यह सुनकर गुंडा गालियां देने लगा।

धमकाते हुए बोला कि मेरा नाम राहुल सोनकर हैं। मेरा काम ही पहलवानी करने का है। मैं लोगों के इसी प्रकार के मेटर निपटाता हूं। बाद में अपना नाम राहुल वर्मा बताते हुए कहा कि मैं सरवटे बस स्टैंड की मां शारदा ट्रेवल्स से हूं। मेरा मेन काम ही मेटरबाजी का है। धमकाते हुए बोला कि तू मुझे जानता नहीं है। मैं कुछ भी कर सकता हूं।

तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। इस बीच बैकग्राउंड में पुलिस के सायरन की आवाज आई तो उसने किसी से कहा देख रे टीआई जा रहा है। उसको बुलाकर साइड में बिठा। बोल भैया बीजी हैं। 2 मिनट में आ रहे हैं। कारोबारी के अनुसार जब उन्होंने कहा कि मेरा कैलाश गौड़ से किसी भी राशि का कोई लेन-देन नहीं हैं।

तुम अनावश्यक ही अवैध वसूली के लिए धमका रहे हो। इसके बाद जब कैलाश गौड़ को मर्ज काल पर लेकर बात कराई तो उन्होंने उनसे किसी भी तरह के पैसे बाकी नहीं होना बताते हुए गुंडे को पहचानने से भी इनकार कर दिया।

खुलासा फर्स्ट के हाथ कारोबारी और गुंडे के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग के कुछ अंश लगे हैं। इसके अनुसार...।

गुंडा : मैं राहुल सोनकर बोल रहा हूं।

कारोबारी : कौन राहुल सोनकर रे भईया।

गुंडा : राहुल सोनकर सरवटे बस स्टैंड...। (गालियां देते हुए) मैंने कैलाश गौड़ की दलाली के पैसे के लिए फोन लगाया है।

कारोबारी :तू है कौन..? तू तेरा बता। राहुल सोनकर का मतलब क्या?

गुंडा : तेरा नंबर आया है बेटा मेरे पास।

कारोबारी : तू क्या करेगा? तू करता क्या है? ये बता?

गुंडा :(गालियां देते हुए) दलाली खा रहा है ना तू। तू रहता कहां है। तेरी बारह बजा दूंगा। दो मिनिट में। मेरी कैलाश गौर से बात हो चुकी है। घनश्याम चौधरी से बात हो गई है मेरी। तू लोगों के दलाली के पैसे हड़पने का काम है ना।

कारोबारी :आ जाना तेरी औकात है तो। अरे तू जा यार। बहुत सोनकर घुम रहे हैं बाजार में। तू बोल तू कौन है? तेरा क्या काम है बेटा? क्या धंधा है तेरा बता? पहले मेरे बारे में पता कर बेटा...। अच्छे से पता कर तेरे घर में जो बड़े हैं। उनसे पता कर। क्या करता है तू मां शारदा ट्रेवल्स पर।

गुंडा :पैसा उगाने का काम है मेरा।

कारोबारी :दलाली के पैसे दिलाने का काम है ना तेरा? कल को ये आकर कह देंगे कि नरेंद्र मोदी से पैसे लेने हैं तो क्या उनसे पैसे लेने चले जाएगा।

गुंडा : इसके अलावा भी बहुत सारे काम है मेरे। एक बार मेरे साथ बैठक कर लोगे ना तो तुम्हारे भी पैसे बाॅम्बे तक निकाल सकता हूं। आपका डायमंड का काम है ना।

कारोबारी :अभी तक तो गालियां दे रहा था। अब आप पर आ गया।

गुंडा :(पुलिस का सायरन बजने पर अपने गुर्गे से बोला) टीआई की गाड़ी है। उसे ले जाकर बैठा साइड में कहना भिया आ रहे हैं। अभी दो मिनिट में।

कारोबारी : अरे तू जा यार। मैं अभी हिसाब लगाऊंगा ना तो उलटे मेरे पैसे कैलाश गौर पर निकलेंगे। तू पहले अपने बड़े-बुढ़ों से मेरा परिचय जान ले फिर फोन करना। चल फोन काट अब।

मैं मंत्री, विधायक से नहीं डरता

कारोबारी ने अफसरों को बताया कि बातचीत के दौरान गुंडे ने धमकाते हुए कहा कि मैं ना तो कैलाश विजयवर्गीय से डरता हूं। ना ही रमेश मेंदोला से और ना ही गोलू शुक्ला मेरा कुछ बिगाड़ सकते हैं। अपने मेटर में कोई बीच में नहीं आता हैं। पूरे मध्यप्रदेश में मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

उसने सिंधियाजी को भी अपशब्द कहे गए। पैसे नहीं देने पर गालियां देते हुए मुझे घर से उठाकर ले जाने की धमकी दी। आखिरकार उन्हें फोन काटना पड़ गया। कारोबारी ने आरोपी पर कठोर कार्रवाई का कहते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की। अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

होगी ठोस कानूनी कार्रवाई
एक कारोबारी को वसूली के लिए धमकाना गंभीर मामला है। शिकायत हुई है तो संबंधित रिकॉर्डिंग की जांच कर वसूली के लिए धमकाने वाले गुंडे पर ठोस कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -राजेश व्यास (डीसीपी जोन-3)

संबंधित समाचार

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप
Top News

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

8 minutes ago
युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या
Top News

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

18 minutes ago
देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

28 minutes ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

38 minutes ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

about 1 hour ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

about 1 hour ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

about 1 hour ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

about 1 hour ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

about 1 hour ago
CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

about 2 hours ago
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

about 2 hours ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

about 2 hours ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

about 2 hours ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 20 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 21 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 21 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!