किस काम की धीमी गति पर हैरान है हाईकोर्ट: किन अधिकारियों को फिर किया तलब; कब होगी अगली सुनवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने शहर में बीआरटीएस हटाने के काम की धीमी रफ्तार पर कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने इंदौर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को 11 मार्च को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। बुधवार 25 फरवरी को बीआरटीएस रिमूवल और ट्रैफिक से जुड़ी जनहित याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सवाल किया कि जब भोपाल में तेजी से रेलिंग हटाई जा सकती है तो इंदौर में देरी क्यों हो रही है। बेंच ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर हैरानी जताते हुए सख्त मॉनीटरिंग के निर्देश दिए।
8 एजेंसियां, फिर भी काम धीमा
नगर निगम की ओर से बताया गया कि बस स्टैंड और रेलिंग हटाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर 20 फरवरी को आठ एजेंसियों को वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं। निगम ने अप्रैल अंत तक कार्य पूर्ण करने का आश्वासन देते हुए अगली तारीख अप्रैल के पहले सप्ताह में रखने का आग्रह किया।
बेंच ने कड़ी आपत्ति जताई
इस पर जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच ने कड़ी आपत्ति जताई। कोर्ट ने कहा कि कॉरिडोर के 17 बस स्टैंड में से अब तक केवल तीन ही हटाए गए हैं। पर्याप्त स्टाफ और संसाधन होने के बावजूद काम में देरी स्वीकार्य नहीं है।
वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया ने भी आपत्ति दर्ज कराई
वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया ने भी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि 15 फरवरी से काम शुरू करने की बात कही गई थी, जबकि वर्क ऑर्डर 20 फरवरी को जारी हुए। ऐसे में कार्य की प्रगति की सख्त निगरानी आवश्यक है।
दस दिन में प्रोग्रेस रिपोर्ट
बेंच ने स्पष्ट किया कि नगर निगम को लंबा समय नहीं दिया जा सकता। निगम को दस दिन के भीतर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कोर्ट द्वारा गठित समिति को भी अपनी रिपोर्ट सभी पक्षकारों को उपलब्ध कराने को कहा गया है।
11 मार्च को अगली सुनवाई
अगली सुनवाई 11 मार्च को होगी। इस दिन कलेक्टर और निगमायुक्त के अलावा ट्रैफिक डीसीपी और भंवरकुआं थाना प्रभारी को भी कोर्ट में उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है।
एलिवेटेड कॉरिडोर पर नोटिस
बीआरटीएस कॉरिडोर पर प्रस्तावित छह किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर दायर याचिका पर भी सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता इंजीनियर अतुल सेठ की ओर से अधिवक्ता अभिनव धनोतकर ने परियोजना की उपयोगिता पर सवाल उठाते हुए इसे जनधन की बर्बादी बताया। हाईकोर्ट ने इस मामले में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इस याचिका की अगली सुनवाई भी 11 मार्च को निर्धारित की गई है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!