स्वच्छता के गुरु का ढिंढोरा: बेशर्मी की हद पार करता निगम; दूषित पानी से लगातार मौतें, फिर भी
KHULASA FIRST
संवाददाता

सुबह 6 बजे से तेज कर्कश आवाज में स्पीकर बजाते हुए गलियों में दौड़ रही कचरा गाड़ियां...
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के कई क्षेत्रों में अब सुबह की शुरुआत नगर निगम की कचरा गाड़ियों पर बजते तेज स्पीकर से होती है। सुबह ठीक छह बजे ‘स्वच्छता के हम बन गए गुरु’ का गीत गूंजता है और नींद में डूबे बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं चौंककर उठ बैठते हैं।
आवाज इतनी तेज और कर्कश कि मानों उपलब्धि नहीं, चेतावनी हो। कचरा गाड़ियां शहर की गलियों में बदबू फैलाती गुजरती हैं और स्पीकर पर स्वच्छता का गुणगान चलता रहता है।
सवाल यह है कि क्या यह वही निगम नहीं है, जिसके जिम्मे शहर को शुद्ध पानी देना था? भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों का दर्द अभी ठंडा भी नहीं पड़ा, परिवार अपनों को खोने के सदमे से उबर भी नहीं पाए और निगम ‘स्वच्छता के गुरु’ होने का ढिंढोरा पीटने लगा है। यह विडंबना नहीं तो और क्या है? जिन घरों में मातम पसरा हो, वहां स्वच्छता का गीत बजाना संवेदनशीलता है या बेशर्मी की पराकाष्ठा?
देश ही नहीं, विदेशों तक इंदौर का नाम स्वच्छता के कारण पहुंचा था, लेकिन हालिया घटनाओं ने शहर की छवि पर गहरा दाग लगाया है। दूषित पानी से मौतों की खबरें राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनीं। इसके बावजूद निगम अफसरों के चेहरे पर शिकन तक नहीं।
ऐसा प्रतीत होता है जैसे जिम्मेदारी शब्द उनकी शब्दावली से गायब हो चुका हो। विश्व स्तर पर हुई आलोचना के बीच भी वे स्वयं को ‘नंबर वन’ बताने में तनिक शर्म महसूस नहीं कर रहे। शहरवासियों को उम्मीद थी कि लगातार हो रही मौतों के बाद कम से कम इस वर्ष निगम आत्ममंथन करेगा और स्वच्छता रैंकिंग के दावों में थोड़ी विनम्रता दिखाएगा।
लेकिन यहां तो उलटा ही नजारा है। ढोल-नगाड़े पहले से ज्यादा बज रहे हैं। सवाल उठता है कि क्या यह स्वच्छता का गौरव है या फिर केंद्र से मिलने वाले फंड का मोह? क्या ‘नंबर वन’ का तमगा जनभावनाओं से ऊपर हो गया है?
कुछ समय पहले इंदौर में भारत बनाम न्यूजीलैंड का मैच आयोजित हुआ था। उस दौरान यह चर्चा भी सामने आई कि खिलाड़ियों को पीने के पानी के लिए आरओ मशीनों की व्यवस्था करनी पड़ी। यदि शहर अपने नागरिकों और मेहमानों को शुद्ध पानी तक उपलब्ध नहीं करा सकता, तो फिर स्वच्छता के गीत किस आधार पर गूंज रहे हैं?
क्या सिर्फ कचरा उठाना ही स्वच्छता है? पीने का पानी उसकी परिभाषा में शामिल नहीं? यदि सचमुच हिम्मत है, तो यही स्वच्छता का गीत भागीरथपुरा की गलियों में बजाकर दिखाया जाए। उन परिवारों की आंखों में आंखें डालकर कहा जाए कि ‘हम बन गए गुरु।’ वहां इस गीत का असली उत्तर मिल जाएगा। लेकिन अफसरशाही की सोच यही है, स्पीकर पर तेज व कर्कश आवाज में गीत बजाओ और मूल मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाओ।
प्रशासन ने मौतों पर पुरानी बीमारियों का हवाला देकर अपने दायित्व से पल्ला झाड़ लिया, पर जिन घरों के चूल्हे ठंडे हुए, जिन बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठा, उनके घाव इन आंकड़ों से नहीं भरेंगे। यदि इंदौर नगर निगम में थोड़ी भी नैतिकता शेष है, तो उसे इस वर्ष स्वच्छता प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले आत्मविश्लेषण करना चाहिए।
नंबर वन का तमगा पाने से अधिक जरूरी है नागरिकों का विश्वास बचाना। स्वच्छता केवल सड़कों से नहीं, व्यवस्था की नीयत और जिम्मेदारी से भी मापी जाती है।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार बोलेरो पलटी; 2 की मौके पर मौत, 4 घायल

विधायक पर हमला:कार के शीशे तोड़े; इस पार्टी पर आरोप, मामले की जांच शुरू

देखिए वीडियो, शारदीय नवरात्र की शुरुआत:शक्तिपीठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था

देखिये वीडियो, नवरात्रि के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब:दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु

नेपाल में फिर आई अचानक बाढ़:3 पुल बहे; कई घरों में घुसा पानी, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

देशभर में शक्ति की आराधना का शंखनाद ‘अंगना पधारो महारानी’:आया सनातन संस्कृति का नौ दिवसीय महापर्व; नवरात्रि से जागी भारत की आध्यत्मिक चेतना

टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग:वाहन में सवार लोग बाल-बाल बचे

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती:शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें

मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:सरकार से मांगा जवाब

लकड़ी तस्करी पर वन विभाग सख्त:रोज बदलेगी अधिकारियों की ड्यूटी; बॉडी कैमरों से होगी निगरानी

देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच:बोले; देश और टीम पर बनी रहे कृपा

गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई:दो खेतों से हजारों किलो किया जब्त; चार थानों की टीम ने दी दबिश

एयरपोर्ट पर हमला:12 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल, कई एयरलाइंस ने उड़ानें रोकीं

आज महामुकाबला:सीरीज में बढ़त के लिए मैच अहम; स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट, इतने पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन:रातभर सड़क पर बैठे युवा; बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे, रखी ये 5 मांगें

मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार:उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; कन्या हॉस्टल के खाने में भी मिली इल्लियां

23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा:50 हजार का बेल बॉन्ड भरा; कोर्ट ने रखी ये शर्त

डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप; पोस्टमार्टम के लिए लगाने पड़े तीन थानों के चक्कर

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!