महाशिवरात्रि का महापर्व: गुटकेश्वर महादेव में उमड़ा सैलाब
KHULASA FIRST
संवाददाता

अंकित शाह 99264-99912 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महाशिवरात्रि का पावन पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह के रूप में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर सहित ग्रामीण अंचलों के शिवालयों में तड़के से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। जल, पुष्प और बेलपत्र अर्पित कर श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना कर रहे हैं।
इंदौर के देवगुराड़िया क्षेत्र में स्थित लगभग एक हजार वर्ष से भी अधिक प्राचीन गुटकेश्वर महादेव मंदिर आज विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा यह मंदिर धार्मिक, ऐतिहासिक और पौराणिक मान्यताओं से जुड़ा हुआ है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इसी स्थान पर गरुड़ जी ने भगवान शिव की कठोर आराधना की थी। उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर शिवजी ने उन्हें साक्षात दर्शन दिए। तभी से यह स्थान “गरुड़ तीर्थ” के नाम से विख्यात हुआ।
रामायण से जुड़ा पौराणिक प्रसंग नागपाश से
मुक्ति की कथा
इस पवित्र स्थल का उल्लेख रामायण में भी मिलता है। कथा के अनुसार, जब मेघनाथ ने युद्ध के दौरान भगवान राम और लक्ष्मण को नागपाश में बांध दिया था, तब गरुड़ देव इसी स्थान से युद्धभूमि में पहुंचकर उन्हें नागपाश से मुक्त करते हैं। यह प्रसंग इस स्थल की आध्यात्मिक महत्ता को और अधिक प्रबल बनाता है।
अहिल्याबाई होलकर ने कराया जीर्णोद्धार
वर्षों बाद 18वीं शताब्दी में महान शिवभक्त अहिल्याबाई होलकर ने इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। उनके प्रयासों से यह प्राचीन धरोहर पुनः सुसज्जित होकर श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनी।
गोमुख से निरंतर होता है जलाभिषेक
मंदिर परिसर में स्थित गोमुख से प्राकृतिक रूप से निकलने वाला जल निरंतर शिवलिंग का अभिषेक करता है। इसे चमत्कारी और अत्यंत पवित्र माना जाता है। इसी आस्था के चलते दूर-दूर से श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
भक्ति, उत्सव और परंपरा का संगम
हर वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में तीन दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। महाशिवरात्रि के अवसर पर इंदौर के विभिन्न शिव मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई।
भक्तों ने भगवान शिव और माता पार्वती को जल, दूध, पुष्प और बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरा शहर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। महाशिवरात्रि का महापर्व न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि श्रद्धा, विश्वास और सनातन परंपरा की जीवंत झलक भी प्रस्तुत करता है।
वैकल्पिक मार्ग
* पत्थर मुंडला से सनावदिया होते हुए कंपेल और वहां से सीधे नेमावर रोड से जुड़ सकते हैं।
* रालामंडल से बिहाड़िया होते हुए कंपेल पहुंचा जा सकता है।
* रालामंडल से तिल्लौर और पिपल्दा मार्ग से भी कंपेल होते हुए आवागमन किया जा सकेगा।
महाशिवरात्रि पर यातायात डायवर्जन: महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर इंदौर स्थित देवगुराडिया शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए 14 से 16 फरवरी तक तीन दिवसीय मेले के दौरान विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी।
दर्शनार्थियों की अधिक संख्या के कारण बायपास ब्रिज से देवगुराडिया मंदिर (नेमावर रोड) तक के ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। नेमावर रोड की ओर जाने वाले वाहन चालकों को पत्थर मुंडला से कंपेल होते हुए जाने की सलाह दी गई है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!