खबर
Top News

हजारों तोतों का घर बचाने की लड़ाई: मेट्रो स्टेशन के लिए पेड़ काटने पर लगी रोक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जनवरी 2026, 6:34 pm
शेयर करें:
हजारों तोतों का घर बचाने की लड़ाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत रीगल चौराहा स्थित रानी सराय में प्रस्तावित स्टेशन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस स्टेशन के निर्माण के लिए 200 से अधिक पेड़ों की कटाई की तैयारी की जा रही थी, जिन पर हजारों तोते वर्षों से बसे हुए हैं।

हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
इस मुद्दे को लेकर पर्यावरणविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा है। मामले में शुक्रवार, 30 जनवरी को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट इंदौर खंडपीठ में सुनवाई हुई।

अगली तारीख 16 फरवरी तय की
जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच ने याचिकाकर्ता प्रियांशु जैन की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अगली तारीख 16 फरवरी तय की है।

नगर निगम से विधिवत अनुमति नहीं ली
याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अभय सारस्वत और अधिवक्ता लवीश सारस्वत ने तर्क रखते हुए बताया कि पेड़ों की कटाई के लिए नगर निगम से विधिवत अनुमति नहीं ली गई है।

कटाई और ट्रांसप्लांटेशन पर रोक लगा दी है
साथ ही इन पेड़ों के कटने से हजारों तोतों का प्राकृतिक आवास नष्ट हो जाएगा, जो पर्यावरण संतुलन के लिए गंभीर खतरा है। कोर्ट ने इस मामले को गंभीर मानते हुए अगली सुनवाई तक पेड़ों की कटाई और ट्रांसप्लांटेशन पर रोक लगा दी है और सभी संबंधित पक्षकारों से जवाब तलब किया है।

इन विभागों को बनाया गया पक्षकार
याचिका में मध्यप्रदेश सरकार, मेट्रो प्रबंधन, नगर निगम, पर्यावरण विभाग, कलेक्टर और एसपी को पक्षकार बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि रानी सराय एक पुरातन और ऐतिहासिक भवन है, जहां वर्तमान में तीन डीसीपी कार्यालय भी संचालित हो रहे हैं।

जनहित पार्टी का आरोप
इस मुद्दे पर जनहित पार्टी लंबे समय से आंदोलन कर रही है। पार्टी अध्यक्ष अभय जैन ने कहा, एक तरफ सरकार ‘एक पेड़ मां के नाम’ का अभियान चला रही है, वहीं दूसरी तरफ विकास के नाम पर कुल्हाड़ी चलाई जा रही है।

2600 पेड़ों के ट्रांसप्लांट पर भी सवाल
मेट्रो प्रबंधन का दावा है कि पिछले दो वर्षों में इंदौर में 2600 पेड़ों का ट्रांसप्लांटेशन किया गया है, जिसके लिए नगर निगम को 3 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया।

हालांकि पर्यावरणविदों का आरोप है कि इनमें से 50 प्रतिशत से अधिक पेड़ सूख चुके हैं, जिससे ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े हो गए हैं।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 9 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 9 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 9 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 9 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 10 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 10 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 10 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 10 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 10 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 10 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 10 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 10 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 10 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 10 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 10 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 10 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 10 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 10 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 10 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!