खबर
Top News

टोपीबाज जीतू-शुब्बू की सल्तनत ढही: साइबर ठगी के ‘कुख्यात सुपर विलेन’ गिरोह का खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 फ़रवरी 2026, 3:22 pm
शेयर करें:

देवास पुलिस ने उड़ाए शातिरों के होश, पूरी गैंग गिरफ्तार

संजू बंजारिया 83051-16137 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में बैठकर देश-विदेश तक साइबर ठगी का तानाबाना बुनने वाले कुख्यात टोपीबाज जितेंद्र उर्फ जीतू राजपूत और शुभम उर्फ शुब्बू आखिरकार कानून के शिकंजे में फंस गए।

खुद को बेहद शातिर समझने वाले इन ठगों ने चालाकी और नेटवर्क के दम पर बड़ी संख्या में नागरिकों को करोड़ों से साइबर ठगी का शिकार बनाया। आरोपी देवास मीडिया के कैमरों के आगे मुंह छुपाने लगे, लेकिन खुलासा फर्स्ट इन सभी ठगों के चेहरे बेनकाब कर रहा है...जिन्हें ऑपरेशन मैट्रिक्स’ के तहत देवास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मास्टर माइंड जीतू और शुब्बू सहित 9 को गिरफ्तार किया।

ठगों के पास से 2 लाख रु., 19 एंड्रॉइड फोन, फर्जी दस्तावेज, एटीएम कार्ड व लग्जरी कार जब्त की है। साथ ही, साइबर धोखाधड़ी से जुड़े लगभग 13 लाख रुपए बैंक खातों में फ्रीज कराए गए हैं। खुलासा हुआ है कि आरोपी चीन की कंपनियों के साथ मिलकर भारत के लोगों से सुनियोजित तरीके से ठगी कर रहे थे।

युवाओं को भरोसे में लेकर लालच देकर उनके बैंक खातों का ठगी के लिए इस्तेमाल होता था। साइबर अपराधियों का साम्राज्य तब चकनाचूर हो गया, जब पूरा गिरोह पुलिस शिकंजे में आया।

टोपीबाज गिरोह के विदेशी कनेक्शन, काले लेन-देन के नेटवर्क का पहली बार खुलासा हुआ है। विदेशी नेटवर्क सामने आने के बाद खुफिया एजेंसिया अलर्ट हो गई, संभवतः एजेंसियां भी पूछताछ कर सकती है।

देवास एसपी पुनीत गेहलोद के मुताबिक, सूचना मिली थी कि एक होटल में कुछ संदिग्ध ठहरे हुए हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और साइबर ठगी से जुड़े आरोपियों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए, जिसके बाद टीम गठित की गई।

टीम ने ठग गिरोह के मास्टरमाइंड आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू राजपूत (13 न्यू गांधी पैलेस, इंदौर और शुभम उर्फ शुब्बू राजनगर, कालानी नगर, मुनेश्वर सेन निवासी धर्मपुरा, दमोह, पीयूष पिता अनिल बिल्लोरे निवासी एरोड्रम, शुभम जोशी न्यू विज्ञान नगर, डाइट रोड, टोंक, राजस्थान, आशीष उर्फ गोलू जैन पुराना थाना, दमोह, गौरव जैन जैन मंदिर के पास, मेन रोड, धनोरा, सिवनी ढाल, मंजीत भाटी म.नं. 110-ए, नगीन नगर, एरोड्रम, नितेश बिरला गोवर्धन पैलेस, शिरपुर धार रोड, हाल मुकाम नंदबाग रोड, शामिल हैं।

आरोपी युवाओं को लालच देकर उनके बैंक खातों को किराए पर लेकर उनका इस्तेमाल ठगी का पैसा डलवाने के लिए करते थे। इन खातों के माध्यम से शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपए की साइबर ठगी की जाती थी। ठगी की गई रकम को असली अपराधियों की पहचान छिपाने के लिए ‘म्यूल बैंक खातों’ के जरिए इधर-उधर ट्रांसफर किया जाता था।

टीआई शशिकांत चौरसिया के मुताबिक आरोपी ठगी का पैसा विदेशी करेंसी यूएसडीटी में कनवर्ड कर लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19 मोबाइल फोन, 2 चेकबुक, एटीएम कार्ड, आधार-पैन कार्ड, वाई-फाई डिवाइस, सीसीटीवी कैमरे और एक टाटा नेक्सॉन कार जब्त की है। जब्त की गई कुल संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 29 लाख 77 हजार रुपए बताई जा रही है।

इंदौर क्राइम ब्रांच से फरार ठग विशाल पोटले का कबूला नाम...
खुलासा फर्स्ट को जानकारी लगी है कि टोपीबाज जितेंद्र उर्फ जीतू राजपूत और सुब्बू ने इंदौर क्राइम ब्रांच से ठगी के मामले में फरार कुख्यात ठग विशाल पोटाले का नाम कबूला है। सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पुलिस को बताया उसको धंधा सिखाने वाला उनका गुरु विशाल पोटाले है। उसी से जीतू और सतबीर और अन्य ने ठगी का धंधा उन्हें सिखा है।

मालूम हो, विशाल ठगी के कई मामलों में फरार चल रहा है। वहीं, टोपीबाज जीतू राजपूत उर्फ जीतू लेफ्टी के बारे में पता चला है, ठगी के लाखों रुपए इधर उधर करने का काम उसका भाई सुमित राजपूत करता है। जबकि उसका खास साथी ठग सतबीर सिंह उर्फ छोटू चाइना की कंपनियों से बात कर ठगी का धंधा ऑपरेट करता है।

ठग टेलीग्राम के माध्यम से कंपनियों से बातचीत करते है। इसके बाद करीब 5 से 10 लाख रुपया कंपनी को एडवांस डालकर काम शुरू करते है। फिर भारतीय नागरिकों को कमिशन का लालच देकर कंपनियों को उनके खाते देते हैं और उन्हीं खातों से ठगी का पैसा डाला जाता है।

खास बात यह कि ठगी का लाखों करोड़ों रुपया भी भारतीय नागरिकों का होता है। जीतू लेफ्टी के खास गुर्गे सतबीर के बारे में पता चला है, उसपर चोरी और लूट के कई अपराधिक मामले दर्ज है।

जीतू के लिए जेल काटता है सतबीर सिंह
ठगी का मास्टर माइंड टोपीबाज जीतू उर्फ जितेंद्र राजपूत और उसका खास गुर्गा सतबीर सिंह उर्फ छोटू को पिछले सालों भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तब जीतू लेफ्टी तोड़बट्टा कर थाने से छूट गया था, लेकिन उसने ठगी में पार्टनर रहने वाले सतबीर को जेल भिजवा दिया था।

इस घटनाक्रम के बाद ठग विशाल पोटले और क्राइम ब्रांच से फरार उसके आका ठग शुभम संसारिया उर्फ नामदेव द्वारा मुखबिरी की शंका के विवाद हुआ था। इसके बाद जीतू और सतबीर पर हमला भी हुआ था। मामले में ठग जीतू लेफ्टी ने एरोड्रम थाने में केस भी दर्ज कराया था। इसके बाद से एक दूसरे की मुखबिरी का दौर शुरू हो गया। तबसे ठगों ने इंदौर छोड़कर अन्य शहर में बैठकर ठगी का नेटवर्क ऑपरेट करना शुरू कर दिया।

पुलिस पर हावी होती हैं घर की महिलाएं
खुलासा फर्स्ट को विभागीय सूत्रों ने बताया कुख्यात ठग जीतू राजपूत उर्फ जीतू लेफ्टी ने उसके घर और आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं। पुलिस ठगी के मामले में उसे पकड़ने जाती है तो जीतू के घर की महिलाएं पुलिसकर्मियों पर अनर्गल आरोप लगाकर उन्हें सस्पेंड करवाने की धमकी तक देती है।

इसी के चलते वह कई बार बचकर निकल चुका है। पिछले दिनों एक मामले में क्राइम ब्रांच की टीम जीतू को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची थी, तब उसकी मां ने पुलिस को धमकाया था। हालांकि वह आज तक इंदौर पुलिस के हाथ नहीं आया है। लेकिन देवास पुलिस उसे इंदौर से ही दबोचकर ले गई।


संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

32 minutes ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 1 hour ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 1 hour ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 1 hour ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 1 hour ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 2 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 2 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 2 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 2 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 2 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 2 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 2 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 2 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 2 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 2 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 2 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 3 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 3 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!