खबर
Top News

नागपंचमी पर 24 घंटे खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: सावन सोमवार भी इसी दिन; 8 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 अगस्त 2026, 12:23 pm
शेयर करें:
नागपंचमी पर 24 घंटे खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में इस बार नागपंचमी और सावन का तीसरा सोमवार एक ही दिन होने से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। सोमवार 17 अगस्त को नागपंचमी पर्व मनाया जाएगा।

इस अवसर पर भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के पट 16 अगस्त की रात 12 बजे से 17 अगस्त की रात 12 बजे तक यानी 24 घंटे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुले रहेंगे।

सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, चिकित्सा, पेयजल और दर्शन व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां

नागपंचमी के साथ सावन का तीसरा सोमवार होने से भगवान श्री महाकाल की सवारी भी सोमवार को नगर भ्रमण पर निकलेगी। प्रशासन ने पर्व के दौरान करीब 8 लाख श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने का अनुमान जताया है।

इसे देखते हुए मंदिर और शहर में सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, चिकित्सा, पेयजल और दर्शन व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

रात 11:30 बजे से शुरू होगा प्रथम पूजन

भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के पट खुलने के अवसर पर 16 अगस्त की रात 11:30 बजे से रात 12 बजे तक महंत पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा की ओर से प्रथम पूजन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे शासकीय पूजन होगा। संध्या आरती के समय मंदिर के पुजारी एवं पुरोहित भगवान नागचंद्रेश्वर का पूजन करेंगे।

अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को लेकर की बैठक
नागपंचमी पर्व की तैयारियों को लेकर मंगलवार को श्री महाकाल महालोक के त्रिनेत्र सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, महंत विनीत गिरि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। सुगम दर्शन के साथ पार्किंग, यातायात, पेयजल, साफ-सफाई, चिकित्सा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।

9 स्थानों पर चिकित्सा सुविधा
श्रद्धालुओं को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के लिए शहर में 9 स्थानों पर चिकित्सा व्यवस्था रहेगी। कर्कराज पार्किंग, भील समाज धर्मशाला, नृसिंह घाट तिराहा, हरसिद्धि चौराहा, चारधाम मंदिर पार्किंग, बड़ा गणेश मंदिर, विश्रामधाम, मंदिर परिसर और प्री-पेड बूथ तिराहा पर डॉक्टर, कंपाउंडर और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा।

इन केंद्रों पर जरूरी दवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा कर्कराज पार्किंग, बड़ा गणेश मंदिर के सामने, त्रिवेणी सरफेस पार्किंग और श्री महाकाल महालोक कंट्रोल रूम पर एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी।

बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए व्हीलचेयर
निःशक्तजन, दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रबंध समिति की ओर से व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाएंगी। जूता स्टैंड और प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों के पास व्हीलचेयर रखी जाएंगी। इनके संचालन और व्यवस्था के लिए तहसीलदार उज्जैन के माध्यम से कोटवारों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई जाएगी।

कई स्थानों पर बनाए जाएंगे अस्थायी जूता स्टैंड
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भील समाज धर्मशाला, झालरिया मठ सहित अन्य चयनित स्थानों पर अस्थायी जूता स्टैंड बनाए जाएंगे। इनका संचालन श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति करेगी।

मार्ग में जगह-जगह मिलेगा पेयजल
नागपंचमी पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए मंदिर आने वाले मार्ग पर चयनित स्थानों पर पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। पानी की बोतल, नाद सहित अन्य माध्यमों से श्रद्धालुओं को पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

महाकाल की सवारी को लेकर भी रहेगी विशेष व्यवस्था
नागपंचमी और सावन सोमवार एक ही दिन होने के कारण शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ भगवान महाकाल की सवारी भी प्रमुख आकर्षण रहेगी।

ऐसे में प्रशासन के सामने मंदिर दर्शन के साथ सवारी मार्ग पर भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा की चुनौती रहेगी। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
Top News

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

about 10 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना
Top News

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

about 11 hours ago
चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज
Top News

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

about 11 hours ago
रफ्तार का कहर
Top News

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

about 12 hours ago
अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
Top News

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

about 12 hours ago
कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी
Top News

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

about 12 hours ago
नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा
Top News

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

about 13 hours ago
मिट्टी से मन तक की यात्रा
Top News

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

about 13 hours ago
बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
Top News

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

about 13 hours ago
अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में
Top News

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

about 13 hours ago
NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट
Top News

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

about 13 hours ago
विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है
Top News

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

about 14 hours ago
एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

about 14 hours ago
झूठा निकला  पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा
Top News

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

about 14 hours ago
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री
Top News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

about 14 hours ago
8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री
Top News

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

about 14 hours ago
अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन
Top News

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

about 14 hours ago
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
Top News

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

about 14 hours ago
अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
Top News

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!