पुलिसिया रौब की भेंट चढ़ा जनता की सुरक्षा के लिए बना डिवाइडर
KHULASA FIRST
संवाददाता

चंचल भारतीय 98936-44317 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता के आसमान पर चमकता इंदौर क्या प्रशासनिक गुलामी के अंधेरे में खो गया है? यह सवाल आज शहर के प्रबुद्ध नागरिकों की जुबान पर है। मामला किसी वीआईपी मूवमेंट का नहीं, बल्कि पुलिस उपायुक्त जोन 4 और यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष के ठीक सामने सरकारी अहंकार की पूर्ति के लिए सार्वजनिक संपत्ति की बलि चढ़ाने का है।
जिस डिवाइडर को कुछ साल पहले लाखों की लागत और ट्रैफिक विशेषज्ञों की राय के बाद जनता की सुरक्षा के लिए बनाया गया था, उसे आज पुलिसिया रौब की भेंट चढ़ा दिया गया। आश्चर्य की बात यह है कि कुछ ही कदम की दूरी पर सराफा विद्या निकेतन के सामने से वाहनों के आने-जाने का सुगम मार्ग पहले से मौजूद है, लेकिन शायद डीसीपी आनंद कलंदगी और उनके विभाग के अति-महत्वाकांक्षी स्वाभिमान को चंद कदम की अतिरिक्त दूरी तय करना अपनी शान के खिलाफ लगा। क्या एक वर्दीधारी की सुविधा शहर के व्यवस्थित यातायात ढांचे से बढ़कर हो गई है?
नगर निगम: स्वाभिमान खो चुका एक कठपुतली विभाग
इस पूरे घटनाक्रम में नगर निगम की भूमिका किसी लाचार और रीढ़विहीन संस्था जैसी नजर आई। वहीं नगर निगम, जो शहर के छोटे व्यापारियों और दुकानदारों के सामने नियमों की पोथी खोलकर बैठ जाता है, पुलिस के एक इशारे पर घुटनों के बल खड़ा दिखा।
जिन डिवाइडरों के कारण सैकड़ों व्यापारियों का धंधा चौपट हो गया, जहां ग्राहकों की पहुंच खत्म होने से दुकानें बंद होने के कगार पर आ गईं, वहां निगम ने नियम और तकनीकी अड़चनों का हवाला देकर कभी राहत नहीं दी, लेकिन जैसे ही पुलिस विभाग का दबाव पड़ा निगम ने बिना किसी शर्मिंदगी के अपनी जेसीबी, ट्रैक्टर और मजदूरों की फौज भेजकर आनन-फानन में डिवाइडर को मलबे में तब्दील कर दिया।
जनता पूछती है सवाल, क्या नियम सिर्फ आम लोगों के लिए हैं?
इंदौर की सड़कों पर यह मंजर निगम की दोहरी कार्यप्रणाली का प्रमाण है। क्या निगम के पास इस तोड़फोड़ के लिए कोई ठोस तकनीकी ऑडिट रिपोर्ट थी? या फिर यह पुलिसिया धौंस के आगे निगम के नेता-अफसरों का आत्मसमर्पण है? जब आम नागरिक सुविधा के लिए एक पत्थर भी हटाने की गुहार लगाता है तो उसे कार्रवाई का डर दिखाया जाता है, लेकिन जब रसूखदार अपनी विलासिता के लिए सार्वजनिक संपत्ति को ध्वस्त करवाते हैं तो नगर निगम उनके दरबारी की तरह काम करने लगता है।
यह केवल एक डिवाइडर का टूटना नहीं है, बल्कि यह इंदौर की उस व्यवस्था का टूटना है जो खुद को निष्पक्ष और जन-हितैषी होने का दावा करती है। पुलिस का यह शॉर्टकट और निगम की यह जी-हुजूरी शहर की जनता के बीच चर्चा और आक्रोश का केंद्र बन गई है।
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!