भागीरथपुरा में जिला प्रशासन ने पांच आरओ प्लांट बंद कराए: सतर्कता दिखाई, आरओ के पानी के नमूने जांच के लिए भेजे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा क्षेत्र में नर्मदा पाइपलाइन में ड्रेनेज का दूषित पानी मिलने से मची जल त्रासदी के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग विभिन्न अस्पतालों में उपचाररत हैं।
इसी बीच क्षेत्र में संचालित आरओ प्लांट से पानी की सप्लाई जारी रहने की जानकारी सामने आने पर जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी प्लांट बंद करवा दिए हैं।
भागीरथपुरा क्षेत्र में कुल पांच आरओ प्लांट संचालित हैं, जिनके पानी का परीक्षण बीती रात से शुरू कर दिया गया है। जल त्रासदी के बावजूद इन प्लांटों से 20 लीटर की कैन में पानी भरकर भागीरथपुरा सहित आसपास की कॉलोनियों और मोहल्लों में सप्लाई की जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी आरओ प्लांटों का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया।
पानी का वितरण पूरी तरह प्रतिबंधित
तहसीलदार नारायण नांदेड़ के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने क्षेत्र में संचालित पांचों आरओ प्लांटों पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रत्येक प्लांट से पानी के नमूने एकत्र कर लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेज दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने तक किसी भी आरओ प्लांट से पानी का वितरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
प्रशासन का कहना है कि जलजनित संक्रमण के खतरे को देखते हुए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!