खबर
Top News

जीएसटी विभाग में अफसर और गार्ड सिंडिकेट का काला खेल: अफसरों की शह पर ‘मून रोडवेज’ की बिल्टी से करोड़ों की टैक्स चोरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 फ़रवरी 2026, 4:01 pm
शेयर करें:
जीएसटी विभाग में अफसर और गार्ड सिंडिकेट का काला खेल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जीएसटी विभाग में बैठे एक संगठित सिंडिकेट को लेकर खुलासा फर्स्ट परत-दर-परत खुलासा करता रहा है। विभाग में पदस्थ अफसरों की कथित शह पर बिल्टी चलाकर करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी करने वाले गार्ड और उनसे जुड़े अफसर खबर प्रकाशित होते ही बौखला उठे हैं। हालात ये हैं कि खुलासा फर्स्ट के स्रोतों का पता लगाने के लिए विभाग के भीतर ही खुफिया पड़ताल शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार डिवीजन-3 में पदस्थ एक अफसर और एक रिटायर्ड राज्य कर अधिकारी की छत्रछाया में विवेक सिलावट और राजेंद्र यादव उर्फ लल्लू द्वारा बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी का खेल संचालित किया जा रहा है। मून रोडवेज के नाम से कथित रूप से बिल्टियां जारी कर गुजरात लाइन से मूंगफली दाना, तेल-परचून और स्क्रैप का माल विभिन्न राज्यों में भेजा जा रहा है। आरोप है कि इसी बिल्टी नेटवर्क के जरिये करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी हो रही है।

चर्चा है सिंडिकेट से जुड़े टैक्स चोरों द्वारा स्पेशल पॉवर में कार्रवाई न करने के एवज में अफसरों तक बिल्टियों के नाम लिखी पर्चियां पहुंचाई जाती थीं। खुलासा फर्स्ट को ऐसी एक बिल्टी और बिल्टी चलाने वालों की पर्ची भी हाथ लगी है, जिससे पूरे नेटवर्क की परतें खुल रही हैं।

यह जानकारी भी मिली है कि सिंडिकेट से जुड़े एक अफसर ने लोहामंडी क्षेत्र में एक गोदाम पर कब्जा कर रखा है, जिसे फिलहाल किराए पर दे दिया गया है। वहीं दूसरे अफसर का शहर में पेट्रोल पंप है। विभाग में चर्चा है कि इतना सब होने के बावजूद अफसर का मोह नहीं छूट रहा। इन संपत्तियों की वास्तविक आय और स्रोतों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

ड्यूटी के दौरान ‘फील्ड अफसरों के साथ तैनात’ रहे गार्ड
सूत्रों के मुताबिक विवेक सिलावट और राजेंद्र यादव उर्फ लल्लू कुछ समय पहले तक विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फील्ड ड्यूटी में सक्रिय रहे हैं। बताया जाता है कि सीटीओ यदुवंशी, सीटीओ इंद्रेश तिवारी और सीटीओ एमएस चौहान के साथ दोनों गार्ड स्पेशल पॉवर के दौरान गाड़ियों की जांच और बड़ी फर्मों पर छापे की कार्रवाई में शामिल रहते थे।

सवाल यह है कि जो लोग कार्रवाई का हिस्सा थे, वही कथित तौर पर टैक्स चोरी के खेल में कैसे शामिल हो गए? गुजरात लाइन पर स्क्रैप, परचून, मूंगफली दाना और तेल के बड़े कारोबार की गारंटी उठाकर सिंडिकेट राज्य सरकार को करोड़ों रुपए की चपत लगा रहा है।

मून रोडवेज की बिल्टियों के जरिये बिना वैध टैक्स भुगतान के माल की आवाजाही जारी है। देखना होगा कि सरकार और उच्च स्तर के अधिकारी इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करते हैं या फिर यह सिंडिकेट यूं ही संरक्षण में फलता-फूलता रहेगा।

ई-वे बिल का खेल : लिस्ट, लिफाफा,‘सेटिंग’ से दौड़ रहे अवैध ट्रक!
जीएसटी चोरी के खेल को लेकर खुलासा फर्स्ट एक और बड़ा खुलासा कर रहा है... टीम के हाथ विभागीय लोगों से एक ऐसी पर्ची लगी, जिससे यह कहना गलत नहीं होगा कि भ्रष्टाचार और टैक्स चोरी की शुरुआत विभाग से ही हो रही है। सूत्रों ने बताया टैक्स चोर सिंडिकेट माफिया स्पेशल पॉवर मिलने से पहले ही फील्ड पर मौजूद अधिकारियों दो नंबर में चलने वाली गाड़ियों की बिल्टी की लिस्ट बनाकर भेज देते हैं, जिसके आधार पर बिना ई-वे बिल दौड़ रहे ट्रकों को ‘सुरक्षित रास्ता’ मिलता है। लिस्ट के साथ मोटे लिफाफे भी पहुंचते हैं, ताकि इन नामों की बिल्टी ट्रक से मिले तो उसे तुरंत छोड़ देना है। इसी सेटिंग के दम पर करोड़ों के टैक्स का खेल अंजाम तक पहुंचाया जाता है।

संबंधित समाचार

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता
Top News

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता:सीसीटीवी फुटेज से खुलासा; पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया लाखों का सामान

about 10 hours ago
‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’
Top News

‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’:राखी से पहले हिंदू संगठनों का अभियान; त्योहार पर खरीदारी को लेकर भी अपील, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 10 hours ago
अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी
Top News

अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी:छात्रों पर दर्ज केस वापस नहीं होने से नाराज; बोली- हमारे धैर्य को कमजोरी न समझें

about 10 hours ago
बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह
Top News

बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह:घर पर फंदे से लटके मिले भाजपा नेता; पुलिस जांच में जुटी

about 11 hours ago
निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी
Top News

निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी:पदवृद्धि की मांग को लेकर धरना जारी; अस्पताल जाने से इनकार

about 11 hours ago
शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार
Top News

शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार:एक से 7 साल की दोस्ती; दूसरी से सोशल मीडिया पर पहचान, एफआईआर दर्ज

about 11 hours ago
कूनो से निर्वा लापता
Top News

कूनो से निर्वा लापता:एक हफ्ते से नहीं मिला सुराग; खराब कॉलर से बढ़ी चिंता

about 11 hours ago
सरकारी राशन का खेल पकड़ा
Top News

सरकारी राशन का खेल पकड़ा:दो संदिग्ध दबोचे; गेहूं-चावल और तौल कांटा मिला, पूछताछ में 3 नाम सामने आए

about 11 hours ago
पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला
Top News

पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला:शव देखकर बेहोश हुआ पति; फोन कर कहा था मायके जा रही हूं

about 12 hours ago
वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’
Top News

वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’:पांच महीने से भुगतान का इंतजार; लेबर इंस्पेक्टर पर मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

about 12 hours ago
एच1एन1 को लेकर अलर्ट
Top News

एच1एन1 को लेकर अलर्ट:सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

about 12 hours ago
पुलिस में बड़ा फेरबदल
Indore

पुलिस में बड़ा फेरबदल:आठ अधिकारियों के तबादले; 3 सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय भेजे, तीन थानों में नए टीआई

about 12 hours ago
टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन
Top News

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

about 12 hours ago
शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं
Top News

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

about 13 hours ago
ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल
Top News

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

about 13 hours ago
अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम
Top News

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

about 13 hours ago
पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध
Top News

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

about 14 hours ago
कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक
Top News

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

about 14 hours ago
राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत
Top News

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

about 14 hours ago
बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत
Top News

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!