इंदौर मेट्रो का मौजूदा रूट व्यावहारिक नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

डॉ. जेम्स पाल सामाजिक कार्यकर्ता खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर मेट्रो सेवा को लेकर हाल ही में जो अव्यवस्था सामने आई है, उसने फिर सवाल खड़ा किया है क्या हम शहरी परिवहन की समस्या को केवल आंशिक दृष्टिकोण से देख रहे हैं? मेट्रो केवल ट्रैक पर ट्रेन चलाने का नाम नहीं, बल्कि ट्रैफिक दबाव को कम करने, समय बचाने और नागरिकों को सुविधा देने का माध्यम है।
आज की वास्तविकता यह है पीथमपुर से प्रतिदिन बड़ी संख्या में बसें और निजी वाहन इंदौर में प्रवेश करते हैं। ये खासकर राऊ सर्कल, भंवरकुआं, पलासिया और विजय नगर जैसे इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम का कारण बनते हैं। मेट्रो का मौजूदा रूट इस जमीनी सच्चाई को पूरी तरह संबोधित नहीं करता।
मेरा सुझाव बिल्कुल स्पष्ट और व्यावहारिक है मेट्रो कॉरिडोर को राऊ सर्कल से खजराना सर्कल तक जोड़ा जाए और आगे वहीं से उस हिस्से से कनेक्ट किया जाए, जहां ट्रैक पहले से तैयार है। इसी तरह देवास नाका से खजराना सर्कल तक सीधा मेट्रो कनेक्शन विकसित किया जाए।
इस प्रस्ताव का ठोस लाभ होगा पीथमपुर–इंदौर बस ट्रैफिक में भारी कमी। मेट्रो कनेक्टिविटी मिलने पर बड़ी संख्या में यात्री बसों की बजाय मेट्रो को प्राथमिकता देंगे। शहर के मध्य हिस्से पर दबाव कम होगा। राऊ, भंवरकुआं और एबी रोड पर ट्रैफिक फ्लो बेहतर होगा।
समय और ईंधन की बचत
रोज़ लाखों मानव-घंटों और ईंधन की बचत संभव है, जो पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है। मेट्रो की उपयोगिता और राजस्व दोनों बढ़ेंगे। इंडस्ट्रियल बेल्ट और धार्मिक/व्यावसायिक क्षेत्रों को जोड़ने से यात्रियों की संख्या स्वाभाविक रूप से बढ़ेगी।
शहरी नियोजन की दिशा में बढ़ाएं कदम
यह विस्तार केवल परिवहन परियोजना नहीं, बल्कि भविष्य के इंदौर की जरूरतों के अनुरूप निर्णय होगा। मेरा मानना है कि यदि मेट्रो को केवल “शो-पीस प्रोजेक्ट” की तरह नहीं, बल्कि ट्रैफिक समाधान उपकरण की तरह डिजाइन किया जाए, तो इंदौर देश के सर्वश्रेष्ठ पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल में शामिल हो सकता है। आज आवश्यकता है नीति-निर्माता, प्रशासन और जनप्रतिनिधि जमीनी सच्चाइयों को समझें और मेट्रो
रूट प्लानिंग में व्यावहारिकता को प्राथमिकता दें। राउ सर्कल से खजराना और देवास नाका से खजराना तक मेट्रो कनेक्शन इसी दिशा में एक तार्किक और दूरदर्शी कदम होगा।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!