विवादित थाना प्रभारी को ऐसे ही नहीं मिली राहत: शीर्ष अदालत ने दी कई नसीहतें; कहा-इसलिये दे रहे मौका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर थाने के विवादित थाना प्रभारी (TI) इंद्रमणि पटेल को सुप्रीम कोर्ट ने कई नसीहतों के साथ राहत प्रदान की है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उन्हें क्लीन चिट नहीं दी जा रही, बल्कि यह साबित करने का एक मौका दिया जा रहा है कि वे संविधान के अनुसार काम करेंगे। पॉकेट गवाह और फर्जी केस के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी में उन्हें थाने से हटाने के आदेश दिए थे, जिसके बाद वे लाइन हाजिर (लाइन अटैच) कर दिए गए थे।
क्या है पूरा मामला?
टीआई चंदन नगर के खिलाफ अनवर हुसैन सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। आरोप था कि उसके खिलाफ चार केस थे, लेकिन थाने ने आठ केस बताए जिनमें दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले भी जोड़े गए। गलत जानकारी के कारण हाईकोर्ट ने जमानत नहीं दी।
यह आरोप लगाया था
इसी मामले में असद वारसी इंटरवीनर बने और उन्होंने आरोप लगाया कि चंदन नगर थाने से लगातार पॉकेट गवाह यानी पहले से तय फर्जी गवाह बनाए जा रहे हैं। उनके अपने केस में भी ऐसे ही गवाह पेश किए गए। वारसी ने कोर्ट के सामने कई ऐसे केस पेश किए। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 13 जनवरी को हुसैन की जमानत मंजूर करने के साथ ही TI को थाने से हटाने और पॉकेट गवाह मामले में सभी पक्षों से जवाब तलब किया था।
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
TI के वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे ने कोर्ट से आग्रह किया कि लाइन अटैच TI को किसी गैर-संवेदनशील जगह पर पदस्थ करने की अनुमति दी जाए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम उन्हें क्लीन चिट नहीं दे रहे, लेकिन एक मौका देना चाहते हैं। किसी का भी दिल कभी भी बदल सकता है। इसे साबित करने का अवसर मिलना चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि वह बिना पक्षपात के संविधान के अनुसार ड्यूटी करेंगे। आपको कानून के मुताबिक आम जनता के लिए काम करना है। किसी अथॉरिटी या व्यक्ति विशेष के पक्ष में नहीं।
TI पटेल ने दिया व्यक्तिगत आश्वासन
TI इंद्रमणि पटेल सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए और आश्वासन दिया कि मैं वचन देता हूं कि किसी को भी शिकायत का कोई मौका नहीं दूंगा। कोर्ट ने उनके इस आश्वासन को दर्ज करते हुए राहत प्रदान की।
पॉकेट गवाह पर बनेगी राष्ट्रीय नीति
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा कदम उठाते हुए पॉकेट गवाह की समस्या से निपटने के लिए केंद्रीय स्तर पर नीति बनाने हेतु कमेटी गठित कर दी है। इस कमेटी की रूपरेखा इस प्रकार है- हर राज्य में मुख्य सचिव (CS) और DGP इसकी निगरानी करेंगे। हर राज्य से एक SP स्तर का अधिकारी नोडल अधिकारी होगा। कमेटी की बैठक भोपाल पुलिस अकादमी में होगी। कमेटी का संपूर्ण खर्च केंद्रीय गृह मंत्रालय वहन करेगा।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!