3.37 करोड़ की जमीन कौड़ियों में निपटाई: फिर रकम घुमा दी; करण गृह निर्माण सहकारी संस्था में बड़े खेल का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

जमीन बेचकर पैसा पत्नी और साथियों की कंपनियों में डाला
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सहकारी संस्था की आड़ में करोड़ों की हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें सदस्यों के भरोसे को खुलकर बेचा गया। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की जांच में खुलासा हुआ कि करण गृह निर्माण सहकारी संस्था की करोड़ों की जमीन को बेहद कम कीमत में बेचकर रकम सुनियोजित तरीके से ठिकाने लगा दी गई।
ईओडब्ल्यू के अनुसार संस्था अध्यक्ष विजय राठी ने साजिश के तहत करीब 3 करोड़ 37 लाख रुपए की जमीन मात्र 50 लाख रुपए में बेच दिया। यह फैसला आमसभा की आड़ में लिया गया, जबकि अनुमति भी कलेक्टर गाइड लाइन के अनुसार दी गई थी।
बाद में ऑडिट में खुलासा हुआ कि जमीन का सौदा संस्था के हित में नहीं, बल्कि निजी फायदे के लिए किया गया। सदस्यों ने आपत्ति दर्ज कराई तो एंट्री को संतुलित दिखाने के लिए आरोपी ने पूरी रकम संस्था के खाते में जमा करवाई, लेकिन तुरंत ही उसे अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिया।
जांच में सामने आया कि यह पैसा पत्नी और करीबी सहयोगियों की कंपनियों में डाला गया, जहां से बाद में नकदी निकाल ली गई। पुलिस जांच में तेजकरण इन्फ्रास्ट्रक्चर और रामकुंवर बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के खातों का उपयोग सामने आया है।
इन कंपनियों में खुद विजय राठी, उसकी पत्नी नम्रता राठी और सहयोगी जुड़े हुए थे। बैंक ट्रांजेक्शन की परतें खुलने के साथ ही पूरा घोटाला साफ होता जा रहा है, जिसमें संस्था के पैसे को सुनियोजित तरीके से निजी नेटवर्क में घुमाया गया।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!