प्लॉट के नाम पर मेडिकल संचालक से 50 लाख की ठगी: दो प्लॉटों का सौदा कर फर्जी रजिस्ट्री दिखाई और ऐंठ लिए रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में प्लॉट बेचने के नाम पर 50 लाख रुपए की ठगी हो गई। आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सौदा कर रकम ऐंठी। पुलिस के अनुसार मेडिकल दुकान संचालक गुच्छीत रघुवंशी निवासी मुराई मोहल्ला की शिकायत पर कैट रोड निवासी अंजन पिता मदनमोहन श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
फरियादी के मुताबिक जुलाई 2025 में आरोपी अंजन ने देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी के प्लॉट नंबर 283 और 285 को अपना बताकर 1 करोड़ 5 लाख रुपए में सौदा तय किया। इस दौरान आरोपी ने फर्जी रजिस्ट्री प्रस्तुत कर विश्वास में लेकर 50 लाख रुपए (चेक व नकद) ले लिए।
जब फरियादी ने रजिस्ट्री कराने की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगा। संदेह होने पर उप-पंजीयक कार्यालय से दस्तावेज निकलवाए तो पता चला प्लॉट नंबर 283 सुनील कुमार व प्लॉट नंबर 285 मंगला मित्तल के नाम दर्ज है। इस खुलासे के बाद पीड़ित ने आरोपी से रकम वापस मांगी तो उसने केवल 15 लाख रुपए ऑनलाइन लौटाए, जबकि बाकी रकम देने से इनकार कर दिया।
पहले भी कर चुका धोखाधड़ी: शिकायत में यह भी सामने आया कि आरोपी अन्य लोगों से भी इसी तरह रुपए ऐंठ चुका है। उसके खिलाफ और भी मामले दर्ज हैं। लसूड़िया में कार किराए पर लेकर गिरवी रखने और विजय नगर में मारपीट की शिकायत सामने आई थी।
वहीं क्षेत्र में नकली फैक्ट्री मामले में भी उसका नाम जुड़ चुका है। इस मामले में पुलिस ने केवल बीएनएस की धारा के तहत केस दर्ज किया, जबकि आरोपी ने कूटरचित दस्तावेज तैयार किए, ऐसे में संबंधित धाराएं (फर्जी दस्तावेज बनाने की) भी जोड़ी जानी चाहिए थीं। इसे लेकर पीड़ित पक्ष ने नाराजगी जताई है।
आरोपी के पिता का भी विवादित रिकॉर्ड:आरोपी के पिता मदनमोहन श्रीवास्तव सहकारिता विभाग में पदस्थ रह चुके हैं। वर्ष 2022 में रिश्वतखोरी को लेकर लोकायुक्त विभाग द्वारा उन पर कार्रवाई की गई थी। बाद में झाबुआ में भी रिश्वत मामले में उनका नाम सामने आया था।
संबंधित समाचार

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट

7 घंटे रुकेंगे कांग्रेस नेता:छात्रों से सीधा संवाद; इस पार्क के सामने होगा कार्यक्रम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!