खबर
Top News

कमिश्नर ऑफिस परिसर में पुलिस लिखी थार: सिस्टम के अंदर से उठते सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 मई 2026, 3:30 pm
शेयर करें:
कमिश्नर ऑफिस परिसर में पुलिस लिखी थार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कमिश्नर कार्यालय परिसर में खड़ी एक काले रंग की थार ने कानून के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक जिम्मेदार नागरिक ने उक्त थार का वीडियो बनाकर सवाल खड़े किए हैं कि जिस परिसर से पूरे शहर में नियमों का पालन करवाया जाता है, वहीं एक ऐसी गाड़ी मौजूद है, जो खुद नियमों को चुनौती देती नजर आती है।

बिना नंबर की गाड़ी पर बड़े अक्षरों में ‘पुलिस’ लिखा हुआ है, जबकि इसके शीशों पर गहरी ब्लैक फिल्म चढ़ी है। सामान्य परिस्थितियों में ऐसे वाहन को सड़कों पर तुरंत रोका जाता है, चालान किया जाता है और कई मामलों में जब्ती की कार्रवाई भी होती है।

लेकिन यहां स्थिति उलट दिखाई देती है। गाड़ी पुलिस मुख्यालय के भीतर खड़ी है और उस पर किसी तरह की तत्काल कार्रवाई नजर नहीं आती। कानून निजी वाहनों पर ‘पुलिस’ लिखने की अनुमति नहीं देता। वहीं कानून के तहत वाहनों पर ब्लैक फिल्म पूरी तरह प्रतिबंधित है और निर्धारित दृश्यता सीमा का पालन अनिवार्य है।

ऐसे में इस गाड़ी पर दोनों नियमों का एक साथ उल्लंघन कई स्तरों पर सवाल खड़ा करता है। सूत्रों के मुताबिक ‘पुलिस’ लिखे वाहनों का इस्तेमाल अक्सर प्रभाव दिखाने या चेकिंग से बचने के लिए किया जाता रहा है।

ऐसे मामलों में कई बार बाहरी लोग भी इस तरह के चिह्नों का दुरुपयोग करते पाए गए हैं। लेकिन जब ऐसा वाहन सीधे पुलिस कमिश्नर कार्यालय के परिसर में नजर आए, तो मामला साधारण उल्लंघन से आगे बढ़कर सिस्टम की आंतरिक निगरानी पर सवाल बन जाता है।

सूत्रों की मानें तो यह भी जांच का विषय है कि गाड़ी किसी अधिकारी की निजी है, किसी कार्रवाई में जब्त की गई है या फिर किसी अन्य माध्यम से परिसर तक पहुंची है। हर स्थिति में जवाबदेही तय होना जरूरी है, क्योंकि यह वही परिसर है जहां से शहरभर में नियमों को लागू कराने के निर्देश जारी होते हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी नाम न छापने की शर्त पर कहते हैं, ऐसे मामलों में पारदर्शिता सबसे जरूरी है। अगर यह वाहन अधिकृत नहीं है तो तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए, और अगर किसी कारण से परिसर में है तो उसका स्पष्ट रिकॉर्ड सार्वजनिक होना चाहिए।

मामला छोटा दिख सकता है, लेकिन इसके निहितार्थ बड़े हैं। सवाल सिर्फ एक गाड़ी का नहीं, बल्कि उस व्यवस्था का है जिसमें नियमों की सख्ती और उनकी लागू करने की निष्पक्षता दोनों की परीक्षा होती है। अब देखना होगा कि इस मामले में जवाबदेही तय होती है या यह भी फाइलों में दबकर रह जाता है।

संबंधित समाचार

सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी
Top News

सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

2 minutes ago
मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर
Indore

मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर:ब्रिक्स, मोदी और भागवत का रिटायर्ड महात्म्य

6 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बीजेपी अध्यक्ष का जबरदस्त रोड शो; हर 10 फीट पर स्वागत मंच, इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री का आगाज

11 minutes ago
भक्तों ने ली शपथ
Top News

भक्तों ने ली शपथ:खड़े हनुमान वहीं रहेंगे

21 minutes ago
पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक
Top News

पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक:बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार; सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग

29 minutes ago
चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द
Top News

चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द:किताब पर विवाद; हाईकोर्ट पहुंचा मामला

about 1 hour ago
इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष
Top News

इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष:स्वामित्व योजना की करेंगे शुरुआत; सीएम बोले-एमपी फ्री रजिस्ट्री देने वाला देश का पहला राज्य

about 1 hour ago
कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप
Top News

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप:एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज

about 1 hour ago
बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई
Top News

बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क

about 2 hours ago
छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR
Top News

छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR:छात्राओं को उकसाने का आरोप; स्टूडेंट्स ने किया था पैदल मार्च और चक्काजाम

about 2 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक के घर दी दबिश; आय से अधिक संपत्ति का मामला

about 2 hours ago
दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान
Top News

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

about 3 hours ago
MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज
Top News

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

about 3 hours ago
रिश्ते हुए शर्मसार
Top News

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

about 3 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

about 4 hours ago
सोलर पैनल लगाते समय हादसा
Top News

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

about 4 hours ago
दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात
Top News

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

about 4 hours ago
यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
Top News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

about 21 hours ago
हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक
Top News

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

about 21 hours ago
जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा
Top News

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

about 22 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!