खबर
Top News

उत्तम तो सर्वोत्तम थे न: सत्ता के गलियारे के एक और अभिन्न संत निशाने पर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 फ़रवरी 2026, 12:49 pm
शेयर करें:

‘अपने स्वामी' पर हुए ‘दुष्कर्म हमले' से सकते में ‘भाजपाई कुनबा', ‘भगवा ब्रिगेड'

उत्तम स्वामी पर एक युवती की दुष्कर्म की शिकायत से सकते में स्वामी समर्थक, भाजपा व संघ परिवार

कथित पीड़ित युवती ने राजस्थान से सीधे दिल्ली पुलिस कमिश्नर दफ्तर भेजी शिकायत, जान का खतरा भी बताया

पुलिस पर कानूनी दबाव, निर्भया केस के बाद बनी गाइडलाइन के बाद शिकायत की जांच के लिए बाध्य पुलिस

‘मामा राज' में बेहद ‘फले-फूले' थे महाराज, ‘पहलवान राज' के आने के बाद से ही ‘सहमे-सहमे' से थे ‘स्वामी'

मुख्यमंत्री से मंत्री-संतरी, अफसर, नेता व बिल्डर से फैशन डिजाइनर तक की थी जबरदस्त ‘स्वामी भक्ति'

स्वामी ने आरोपों को गैर सनातनियों का द्वेष व सनातन धर्म के खिलाफ बताया षड्यंत्र, सत्य की जीत का जताया भरोसा

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
उत्तम स्वामी तो सर्वोत्तम थे न? सत्ता के लिए, सरकार के लिए, अफसरों के लिए, मंत्रालयों के लिए। वे उन सभी नरों में उत्तम थे, जो इन दिनों भक्तों के बीच कथा बांचते हैं, प्रवचन देते हैं, ध्यान-साधना करवाते हैं। उत्तम थे, तभी तो मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री-संतरी तक की उनके दरबार में हाजिरी लगती रहती थी।

नेता-अफसर ही नहीं, बिल्डर से लेकर फैशन डिजाइनर तक उनके आश्रम में लोटपोट नजर आते थे। स्वामी सत्ता-सरकार-संगठन में पद-प्रतिष्ठा ही नहीं दिलवाते थे, बल्कि किसी को भी फर्श से अर्श तक पहुंचाने का माद्दा भी रखते थे। सरकार ही नहीं, सरकार की ‘मातृसंस्था' तक उनकी गहरी पैठ थी।

तभी तो सब उनकी भृकुटियों के तनने-बिगड़ने से डरते थे। मुख्यमंत्री तक के व्यक्ति उनसे सार्वजनिक डांट-फटकार तक खाते थे, उनके गुस्से का शिकार होते थे। न सिर्फ शिकार होते, बल्कि माफी भी मांगने को मजबूर होते थे।

अब ऐसे ही ‘सर्वोत्तम स्वामी' एक ‘भक्तन' पर ‘कुदृष्टि' के आरोपों से एकाएक घिर गए। ‘भक्तन' ने तो मामला दुष्कर्म व यौन प्रताड़ना से जोड़ दिया है। शिकायत भी राज्य की राजधानी में न कर सीधे देश की राजधानी दिल्ली में की और वह भी डायरेक्ट दिल्ली पुलिस कमिश्नर से।

सत्ता व सरकार के बेहद नजदीक उत्तम स्वामी के खिलाफ दुष्कर्म व यौन प्रताड़ना की शिकायत सामने आई है। शिकायत करने वाली युवती ने स्वामी से अपनी जान का खतरा भी बताया है। अब इस शिकायत से भूचाल आया हुआ है। सत्ता के शिखर से लेकर नीचे तक, सरकार के शीर्ष पर, भाजपाई कुनबे में और भगवा ब्रिगेड में ये कंपन बीते 36 घंटे से साफ महसूस हो रहा है।

सबके सब सकते में हैं। हों भी क्यों नहीं, जिसे सर्वोत्तम मान उत्तम सेवा-चाकरी की जा रही थी, वे भी ‘त्रिया चरित्र' से पार न पा सके। अब उंगली सिर्फ ‘स्वामी' पर नहीं उठना है। वह तो उन सब पर उठेगी, जिनका स्वामी के साथ नित्य ‘उठना-बैठना' था। मामला देश की राजधानी कमिश्नर की दहलीज पर है।

अब सबकी नजर इस बात पर ही है कि देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी इस शिकायत को अपने दफ्तर की दहलीज के अंदर लेकर जांच के दायरे में लेती है या इसे रफा-दफा कर देगी? अव्वल तो वह रफा-दफा करने की स्थिति में नहीं है। ऐसा कानून के जानकार कहते हैं कि निर्भया केस के बाद बने नए नियम-कायदों के तहत ऐसी शिकायत पंजीबद्ध करना ही होती है।

जांच के बाद भले ही ‘प्रथम दृष्टया मामला बनता नहीं' की टीप दर्ज होकर केस खत्म हो जाए। शिकायत दर्ज नहीं करने की सूरत में पीड़ित पक्ष के पास ‘प्राइवेट कम्प्लेंट' का अहम विकल्प तो खुला ही है।

अब जो भी हो, फिलहाल तो सत्ता के गलियारों में जबरदस्त असर रखने वाले ‘सरकारी संत' व उनसे जुड़े रसूखदार सदमे में हैं। विरोधी इस मसले के जरिये संत महोदय का अंत देख रहे हैं, तो संत समर्थक ही नहीं, स्वयं स्वामीजी इस ‘त्रिया चरित्र' को गैर सनातनियों का सनातन के प्रति द्वेष व सनातन धर्म के प्रति षड्यंत्र करार दे रहे हैं। स्वामीजी को सत्य की ताकत पर भरोसा है और उनका मानना है कि इस मामले में भी सत्य की जीत होगी।

उत्तम स्वामी का एकाएक यूं आना और जबरदस्त रूप से छा जाना भी किसी किंवदंती से कम नहीं। वे कब आए, कहां से आए और कैसे सत्तारूढ़ दल व भगवा वाहिनी के खासमखास हो गए, जबरदस्त जिज्ञासा का विषय बना हुआ है।

सरल व सौम्य व्यवहार के स्वामीजी अपनी सधी हुई रहस्यमय मुस्कान के लिए भी जाने जाते हैं। शुरुआत में तो किसी ने भी उन्हें गंभीरता से नही लिया, लेकिन फिर वे देखते ही देखते सत्ता के गलियारों में चर्चा में आ गए।

सत्ता में उनके दखल का दौर मध्य प्रदेश में उस वक्त से शुरू हुआ, जब राज्य में एकछत्र ‘मामा राज' कायम था। बताते हैं ‘मामा' के वरदहस्त ने उन्हें बहुत जल्दी ‘सरकारी संत' मनोनीत कर दिया। फिर क्या था, वे जल्द ही ‘मातृसंस्था' में भी प्रवेश कर गए। ‘प्रांत व क्षेत्र' भी उनके मुरीद हो गए।

परिणाम ये रहा कि मातृसंस्था के मुखिया तक के साथ स्वामी का मंच शेयर शुरू हो गया। मुखिया तो प्रांत व क्षेत्र के भरोसे ही जो रहते हैं। उनकी ही रिपोर्ट पर मंचासीन कौन होगा, तय होता है। लिहाजा ‘परिवार के मुखिया' से नजदीकियों के बाद तो स्वामी, उत्तम से सर्वोत्तम हो गए।

उनका दरबार जनसामान्य के लिए तो यदा-कदा ही जाना-पहचाना गया। उनके इर्द-गिर्द रसूखदारों के ही पंखे झलते रहे। कभी-कभार कथा वार्ता के आयोजन भी सामने आए, लेकिन वे इतने लोकप्रिय नहीं हुए कि जनसैलाब उमड़े। जन-जन के संत के बजाय वे खासजन की भीड़ से ही सदा घिरे रहे।

सूत्रों की मानें तो ‘मामा राज' की विदाई के बाद से ही उनका ‘तेज' और ‘ओज' कम होना शुरू हुआ था। फिर भी पुराना दबदबा कायम था और सम्मान भी। लिहाजा जब सूबे में ‘पहलवान राज' आया तो ‘पहलवान' भी स्वामीजी के निशाने पर आ गए।

मसला महज वक्त पर नहीं पहुंचने का था, लेकिन ‘इत्ती' सी बात पर ‘सरकार' को मिली सार्वजनिक फटकार ने ‘सरकार' ही नहीं, जनसामान्य को भी सकते में ला दिया था। इस फटकार और उसके बाद सरकार की सार्वजनिक माफी के बाद किसी को रत्तीभर भी इल्म नहीं था कि हालात ऐसे बनेंगे कि ये सवाल खड़ा होगा- ‘उत्तम' तो ‘सर्वोत्तम' थे न?

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 5 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 5 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 5 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 6 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 6 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 6 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 6 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 6 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 6 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 6 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 6 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 6 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 6 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 6 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 6 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 6 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 7 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!