75 का क्वार्टर 110 में बेच रहा अमौली ग्रुप: शराब ठेकेदार के रसूख के आगे प्रशासन नतमस्तक
KHULASA FIRST
संवाददाता

समाजसेवा को कलंकित कर ग्राहकों को लूट रहे अशोक और अरुल अरोरा, स्टिंग ऑपरेशन में ओवर रेटिंग की काली हकीकत का हुआ खुलासा
खुलासा फर्स्ट, नीमच।
जिला प्रशासन और आबकारी विभाग की नाक के नीचे शराब ठेकेदार अशोक अरोरा का अमौली ग्रुप आम जनता की जेब पर खुलेआम डाका डाल रहा है।
खुद को और अपने बेटे अरुल अरोरा को स्वयंभू समाजसेवी बताने वाले अशोक अरोरा की असलियत अब जनता के सामने आ चुकी है। समाजसेवा को कलंकित करने वाले अशोक अरोरा और अरुल अरोरा के ‘खुलासा फर्स्ट’ के स्टिंग ऑपरेशन में नीमच की आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर एम आर पी से भारी वसूली का बड़े खेल का खुलासा हुआ है।
ताज्जुब है कि स्टिंग ऑपरेशन के रूप में पुख्ता सबूत के बावजूद जिम्मेदार धृतराष्ट्र की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिससे जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
एक तरफ अशोक अरोरा और उसका बेटा अरुल अरोरा ‘स्वयंभू समाजसेवी’ का चोला ओढ़कर अपनी छवि चमकाने में कोई कसर नहीं छोड़ते, वहीं दूसरी ओर शराब दुकानों के माध्यम से अवैध वसूली और ओवर रेटिंग का धंधा चलाकर ग्राहकों को दोनों हाथों से लूटा जा रहा है।
स्टिंग ऑपरेशन में यह साफ तौर पर कैद हुआ है कि रेलवे स्टेशन रोड, ग्वाल्टोली, बस स्टैंड चौराहा, फवारा चौक और महू रोड स्थित सुरई वाइन शॉप पर नियमों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया है।
जहाँ देशी मदिरा (प्लेन) के 180 एमएल क्वार्टर की एमएसपी 65 रुपये और अधिकतम खुदरा कीमत (एम आर पी) मात्र 75 रुपये निर्धारित है, वहीं इन दुकानों पर लुटेरा सिंडिकेट ग्राहकों से अवैध रूप से 110 रुपये वसूल रहा है।
इसी तरह, मसाला मदिरा जिसका सरकारी दाम 106 रुपये है, उसे 130 रुपये में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। अंग्रेजी शराब के शौकीनों के साथ भी सरेआम धोखाधड़ी की जा रही है,मैकडॉवेल्स व्हिस्की (750 एम एल) की बोतल पर तय कीमत 800 रुपये होने के बावजूद अरोरा की दुकानों पर इसे 900 रुपये में बेचा जा रहा है।
इस तरह प्रत्येक बोतल पर 100 रुपये अधिक अवैध रूप से ओवर रेटिंग में महंगी शराब बेच कर ग्राहकों को लूटा जा रहा है और शासन के राजस्व नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं।
अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान
बावजूद इसके, नीमच प्रशासन की मंशा सरकार के माफिया राज विरोधी अभियान के विपरीत दिखाई दे रही है। खुलेआम ओवर रेटिंग और अवैध वसूली के वीडियो सबूत होने के बाद भी आबकारी विभाग का मूकदर्शक बने रहना प्रशासन की मिलीभगत की ओर इशारा करता है।
नियमों के उल्लंघन पर जहां दुकानों का लाइसेंस तत्काल निलंबित कर सख्त दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए, वहां अधिकारियों की चुप्पी इस शराब सिंडिकेट को मौन संरक्षण देने जैसा है।
अब नीमच की जनता यह सवाल पूछ रही है कि क्या समाजसेवा के पवित्र नाम को कलंकितकर लूट मचाने वाले इन रसूखदारों पर शासन का डंडा चलेगा या फिर कागजी दावों के बीच माफिया राज इसी तरह फलता-फूलता रहेगा।
यह पूरी कार्यप्रणाली जिला प्रशासन और आबकारी विभाग की साख पर एक बड़ा सवालिया निशान है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!