खबर
Top News

एयरपोर्ट पर ‘आतंकी हमला’: मचा हड़कंप; सीआईएसएफ- बीएसएफ और पुलिस ने संभाला मोर्चा, मॉक ड्रिल में परखी सुरक्षा तैयारियां

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अगस्त 2026, 4:53 pm
शेयर करें:
एयरपोर्ट पर ‘आतंकी हमला’

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वतंत्रता दिवस से पहले इंदौर एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए बुधवार को हाई-लेवल एंटी-टेरर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। अभ्यास के दौरान आतंकी हमले और संदिग्ध घुसपैठ जैसी काल्पनिक स्थिति तैयार कर सुरक्षा एजेंसियों के रियल टाइम रिस्पॉन्स का परीक्षण किया गया।

सूचना मिलते ही एक्टिव हुईं सुरक्षा टीमें
मॉक ड्रिल के दौरान जैसे ही एयरपोर्ट परिसर में संदिग्ध गतिविधि की सूचना दी गई, सीआईएसएफ की क्विक रिस्पॉन्स टीम, बीएसएफ जवानों और स्थानीय पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लेते हुए निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत काउंटर ऑपरेशन और रेस्क्यू कार्रवाई का अभ्यास किया गया।

बम निरोधक दस्ते से लेकर मेडिकल टीम तक रही सक्रिय
अभ्यास में बम निरोधक दस्ता, अग्निशमन विभाग और मेडिकल टीम को भी शामिल किया गया। आपात स्थिति में इन विभागों के बीच तालमेल, सूचना के आदान-प्रदान और कार्रवाई की गति को परखा गया। अधिकारियों ने यह भी देखा कि किसी संभावित आतंकी घटना के दौरान अलग-अलग एजेंसियां कितनी तेजी और प्रभावी तरीके से एक साथ काम कर सकती हैं।

रिस्पॉन्स टाइम और कम्युनिकेशन की भी हुई जांच
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता, रिस्पॉन्स टाइम, संचार व्यवस्था और आपसी समन्वय की प्रभावशीलता को परखना था। अभ्यास के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरी कार्रवाई की समीक्षा की और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यात्रियों से सुरक्षा जांच में सहयोग की अपील
स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए एयरपोर्ट सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों व आमजन से अपील की है कि सुरक्षा जांच में सहयोग करें। किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस या सुरक्षाकर्मियों को दें।

संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

1 day ago
देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

1 day ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

1 day ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

1 day ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

1 day ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

1 day ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

1 day ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

1 day ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

1 day ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

1 day ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

1 day ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

1 day ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

1 day ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

1 day ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

1 day ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

1 day ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

1 day ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

1 day ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

1 day ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

1 day ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!