शिक्षक की पत्नी से 1.59 लाख की ठगी: गूगल पर डॉक्टर का नंबर ढूंढना पड़ा भारी; ऐसे फंसाया जाल में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शहडोल।
साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बच्चे के इलाज के लिए डॉक्टर का नंबर गूगल पर खोजना एक परिवार को भारी पड़ गया। ब्यौहारी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक शिक्षक की पत्नी से ठगों ने डॉक्टर बनकर बात की और इलाज के नाम पर 1 लाख 59 हजार रुपये की ठगी कर ली।
डॉक्टर का नंबर बना ठगी का जाल
जानकारी के अनुसार ब्यौहारी निवासी शिक्षक शिवेश कुमार सिंह के छोटे बेटे का इलाज नागपुर में चल रहा है। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसकी मां आरती सिंह ने डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर नंबर खोजा। लेकिन कॉल असली डॉक्टर तक पहुंचने के बजाय साइबर ठगों के पास चला गया।
ऐप डाउनलोड करते ही खाते से निकले रुपये
ठगों ने खुद को डॉक्टर का स्टाफ बताकर महिला का भरोसा जीता और इलाज की प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करने को कहा।
ऐप इंस्टॉल करते ही ठगों ने बैंक खाते से रकम निकालनी शुरू कर दी। पहले दो ट्रांजेक्शन में 50-50 हजार रुपये और तीसरे में 59 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। इस तरह कुल 1.59 लाख रुपये की ठगी हो गई।
इलाज भी नहीं, पैसा भी गया
परिवार को न तो डॉक्टर का अपॉइंटमेंट मिल सका और न ही इलाज की प्रक्रिया आगे बढ़ पाई। ठगी का शिकार हुए शिक्षक अब बीमार बेटे के इलाज के साथ-साथ रकम वापस पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि वे करीब 100 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करा चुके हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिकायत मिल चुकी है। प्राथमिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि गूगल सर्च के दौरान कॉल ठगों तक पहुंच गया था। साइबर सेल के माध्यम से ट्रांजेक्शन डिटेल और कॉल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!