खबर
Top News

इतनी उम्र का शिक्षक और इतने नाबालिगों का यौन शोषण: भारत समेत इतने देशों में वारदात; इनकी हत्या कबूलने का भी आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 फ़रवरी 2026, 4:49 pm
शेयर करें:
इतनी उम्र का शिक्षक और इतने नाबालिगों का यौन शोषण

खुलासा फर्स्ट, पेरिस।
फ्रांस में 79 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक जैक लेवुग्ल पर 1967 से 2022 के बीच 89 नाबालिगों के साथ यौन शोषण और दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। ग्रेनोबल के अभियोजक एटिएन मंटो ने मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए संभावित पीड़ितों से आगे आकर गवाही देने की अपील की है।

कथित रूप से नौ देशों में अपराध
समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, आरोपी ने कथित रूप से भारत, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, मोरक्को, नाइजर, अल्जीरिया, फिलीपींस, कोलंबिया और फ्रांस सहित नौ देशों में अपराध किए। पीड़ितों की उम्र 13 से 17 वर्ष के बीच बताई गई है।

शिक्षक और प्रशिक्षक था
आरोपी फ्रेंच भाषा का शिक्षक और स्पेलियोलॉजी (गुफा अध्ययन) प्रशिक्षक था। वह विभिन्न देशों की यात्राएं करता था और युवाओं से संपर्क में आता था। 2024 में आरोप तय होने के बाद से वह हिरासत में है।

यूएसबी ड्राइव से खुला राज
मामला तब सामने आया जब आरोपी के एक रिश्तेदार को उस पर संदेह हुआ। तलाशी के दौरान एक यूएसबी ड्राइव मिली, जिसमें नाबालिगों के साथ यौन संबंधों से जुड़ी तस्वीरें और दस्तावेज थे।

ड्राइव में 15 अलग-अलग हिस्सों में लिखित विवरण मौजूद थे, जिनमें आरोपी ने खुद अपने कृत्यों का उल्लेख किया था। जांच एजेंसियों ने इन दस्तावेजों के आधार पर 89 संभावित पीड़ितों की पहचान की।

फ्रांसीसी अधिकारियों ने आरोपी की 1965 से 2000 के दशक तक की तस्वीरें सार्वजनिक की हैं, ताकि अन्य संभावित पीड़ित उसे पहचान सकें और सामने आ सकें।

मां और मौसी की हत्या का भी आरोप
जांच के दौरान आरोपी ने 1970 के दशक में कैंसर से पीड़ित अपनी मां और 1990 के दशक में 92 वर्षीय मौसी की तकिए से दम घोंटकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। अभियोजक के अनुसार, उसने अपनी डायरी में दो हत्याओं का जिक्र भी किया है। इन दोनों मामलों में अलग से हत्या की जांच जारी है।

फ्रांस में हालिया बड़ा यौन अपराध मामला
मई 2025 में फ्रांस की अदालत ने एक अन्य रिटायर्ड डॉक्टर जोएल ले स्कुआर्नेक को 299 मरीजों, जिनमें अधिकांश बच्चे थे, के यौन शोषण के मामले में 20 साल की सजा सुनाई थी। यह मामला भी डायरी और दस्तावेजों के आधार पर उजागर हुआ था।

विशेषज्ञों और बाल अधिकार संगठनों का कहना है कि इन मामलों ने संस्थागत निगरानी और शिकायत निवारण प्रणाली की कमजोरियों को उजागर किया है।

टैग:

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

1 minute ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

12 minutes ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

18 minutes ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

24 minutes ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

about 1 hour ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

about 1 hour ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

about 1 hour ago
CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

about 2 hours ago
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

about 2 hours ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

about 2 hours ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

about 2 hours ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 20 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 20 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 20 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 21 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 21 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!