नासिक घटना पर टाटा सन्स चेयरमैन की प्रतिक्रिया: ‘गंभीर और चिंताजनक मामला’; सीनियर स्तर पर मामले की जांच शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई/नासिक।
नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) कैंपस में लगे यौन उत्पीड़न और कथित धर्मांतरण के आरोपों पर टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पूरे मामले को “गंभीर और परेशान करने वाला” बताया है और कहा है कि इसकी उच्च स्तर पर जांच कराई जा रही है।
‘जीरो टॉलरेंस’ नीति दोहराई
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वह किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति पर काम करती है। मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया और जांच शुरू कर दी गई।
सीनियर अधिकारी कर रहे जांच
चंद्रशेखरन के मुताबिक, इस मामले की जांच टीसीएस की वरिष्ठ अधिकारी अराठी सुब्रमणियन के नेतृत्व में की जा रही है। जांच का उद्देश्य पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाना और जिम्मेदार लोगों की पहचान करना है। उन्होंने कहा कि टाटा समूह किसी भी तरह के अनुचित व्यवहार या दबाव को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करता और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रोसेस रिव्यू और सुधार की तैयारी
इस घटना के बाद कंपनी अपने आंतरिक सिस्टम और प्रक्रियाओं की भी समीक्षा करेगी। जहां भी खामियां सामने आएंगी, वहां सुधार किए जाएंगे और उन्हें सख्ती से लागू किया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
क्या है पूरा मामला
नासिक स्थित टीसीएस ऑफिस में आठ महिला कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठों पर मानसिक और यौन उत्पीड़न के साथ-साथ धार्मिक दबाव के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शिकायत करने के बावजूद एचआर विभाग ने लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में पुलिस अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें टीम लीडर स्तर के कर्मचारी और एक महिला HR मैनेजर शामिल हैं।
एसआईटी कर रही जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है, जो पूरे प्रकरण की जांच कर रहा है। कंपनी ने भी जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग देने की बात कही है।
आगे क्या
फिलहाल पुलिस और एसआईटी की जांच जारी है। टाटा समूह की आंतरिक जांच के साथ-साथ कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इस मामले का असर कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल सुरक्षा और आचार संहिता को लेकर नई बहस छेड़ सकता है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!