मंत्री विजय शाह पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी के मामले में दो हफ्ते में फैसला देने के निर्देश; माफी नामंजूर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े मामले में कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए स्पष्ट किया है कि अब देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सोमवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को निर्देश दिए कि वह दो सप्ताह के भीतर यह तय करे कि मंत्री विजय शाह के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की मंजूरी (सैंक्शन) दी जाए या नहीं।
अदालत ने कहा कि अब तक सैंक्शन न दिया जाना गंभीर प्रश्न खड़े करता है और इस देरी का जवाब राज्य सरकार को देना होगा। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने SIT की सीलबंद रिपोर्ट खोली और उसका अवलोकन किया।
रिपोर्ट पढ़ने के बाद कोर्ट ने टिप्पणी की कि निचली अदालत में लंबित मामले में आवश्यक अनुमति अब तक नहीं दी गई, जबकि प्रक्रिया काफी पहले पूरी हो जानी चाहिए थी।
अदालत ने दो टूक कहा कि “राज्य सरकार दो हफ्तों में सैंक्शन देने पर विचार करे और अब तक हुई देरी का कारण स्पष्ट करे।
वहीं, मंत्री विजय शाह की ओर से पेश किए गए माफीनामे को सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि अब माफी का कोई औचित्य नहीं रह गया है, क्योंकि बहुत देर हो चुकी है।
कोर्ट ने यह भी याद दिलाया कि पहले दाखिल की गई ऑनलाइन माफी पर भी अदालत अपनी टिप्पणी दे चुकी है और उसे स्वीकार्य नहीं माना गया था।
अब बहुत देर हो चुकी है
शाह के वकील द्वारा माफी का हवाला दिए जाने पर बेंच ने स्पष्ट कहा—अब बहुत देर हो चुकी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने एक अन्य जुड़े मामले में एसआईटी से विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट भी तलब की है और जांच के शेष पहलुओं पर विस्तृत जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।
यह पूरा मामला उस विवादित टिप्पणी से जुड़ा है, जो मंत्री विजय शाह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान मीडिया ब्रीफिंग करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की थी। टिप्पणी के बाद देशभर में विवाद हुआ, जिस पर हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया था।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!