सेंट्रल जेल में चल रही ऐसी गतिविधियां: नशा, अवैध वसूली और वेश्यावृत्ति का खुलासा; वीडियो आया सामने, न्यायिक जांच के आदेश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
ग्वालियर केंद्रीय जेल में कथित अवैध गतिविधियों का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। वीडियो के सामने आते ही मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इसे गंभीरता से लेते हुए न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं और विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
वीडियो में उजागर हुए गंभीर आरोप
बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक जेल प्रहरी और एक बंदी द्वारा साझा किया गया है। वीडियो में जेल के भीतर भ्रष्टाचार, अवैध वसूली, कैदियों के साथ प्रताड़ना, नशे की सप्लाई, पैसे लेकर बैरक बदलने और यहां तक कि वेश्यावृत्ति जैसी गतिविधियों के आरोप लगाए गए हैं।
तय दरों से ज्यादा वसूली का आरोप
वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि जेल में खाने-पीने की चीजों के लिए तय दरों से कई गुना ज्यादा पैसे वसूले जाते हैं। उदाहरण के तौर पर 5 रुपए का बिस्किट 10 रुपए में, 50 रुपए की नमकीन 150 रुपए में और अन्य सामान भी महंगे दामों पर दिया जाता है।
पैसे देकर मिल रही नशे की सामग्री
आरोपों के मुताबिक, जेल के भीतर नशे का सामान भी आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है। गांजा की पुड़िया करीब 1000 रुपए में, 100 रुपए में चार बीड़ी और 600 रुपए में बीड़ी का बंडल मिल रहा। इतना ही नहीं, ज्यादा पैसे देने पर वेश्यावृत्ति जैसी सुविधाएं मिलने के भी आरोप लगाए गए हैं, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।
नए कैदियों से वसूली और प्रताड़ना
वीडियो में यह भी आरोप है कि जेल में आने वाले नए कैदियों से पैसे वसूलने के लिए उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। जब तक परिवार से पैसे नहीं आते, उन्हें काम करवाया जाता है, मारपीट की जाती है और अपमानित किया जाता है। कुछ मामलों में कैदियों द्वारा आत्महत्या किए जाने के आरोप भी सामने आए हैं, जिससे जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बैरक बदलने के लिए लाखों की डिमांड
कैदियों के मुताबिक, एक बैरक से दूसरी बैरक में शिफ्ट होने के लिए 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक की मांग की जाती है। एक कैदी ने दावा किया कि उसने 50 हजार रुपए देकर अपनी बैरक बदलवाई थी।
प्रशासन की कार्रवाई और जांच
वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने संबंधित प्रहरी को निलंबित कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि इस बयानबाजी से जेल की छवि खराब हुई है। वहीं, जिला एवं सत्र न्यायालय के रजिस्ट्रार भूपेंद्र कुशवाह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं।
सच्चाई जांच के बाद आएगी सामने
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में किए गए दावों में कितनी सच्चाई है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जो जेल के अंदर की वास्तविक स्थिति को सामने लाएगी।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!