खबर
Top News

अत्यधिक परीक्षा शुल्क और अवैध फाइन पर फूटा छात्रों का गुस्सा: ओरिएंटल विवि में छात्रों के साथ घोर अन्याय

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 जनवरी 2026, 6:47 pm
शेयर करें:
अत्यधिक परीक्षा शुल्क और अवैध फाइन पर फूटा छात्रों का गुस्सा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रतिष्ठित निजी शिक्षण संस्थान ओरिएंटल विवि में छात्रों के साथ हो रहे कथित अन्याय को लेकर छात्र एवं अभिभावक वर्ग में भारी आक्रोश है। विवि के छात्र एवं अभिभावकों ने संयुक्त शिकायत में गंभीर आरोप लगाए हैं।

छात्रों का कहना है विवि मनमाने ढंग से अत्यधिक परीक्षा शुल्क सहित अन्य शुल्क वसूल रहा है, जो न केवल इंदौर बल्कि पूरे मप्र में सर्वाधिक है। सवाल उठाया है शुल्क किस नियम अथवा आदेश के अंतर्गत लिया जा रहा है तथा क्या इसकी वैधानिक स्वीकृति एमपीपीयूआरसी या किसी अन्य सक्षम प्राधिकरण से प्राप्त है। परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त लेट फीस एवं फाइन के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है, जिसकी कोई स्पष्ट सूचना या आदेश छात्रों को उपलब्ध नहीं कराया गया है।

न पढ़ाई संतोषजनक, न प्लेसमेंट
छात्रों के अनुसार परिसर में नशाखोरी एवं अनुशासनहीनता की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। छात्रों को न तो बुनियादी सुविधा मिल रही हैं, न पढ़ाई की गुणवत्ता संतोषजनक है न प्लेसमेंट की ठोस व्यवस्था है।

पेयजल एवं स्वास्थ्य से खिलवाड़
विवि परिसर में स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने का आरोप भी लगाया गया है। छात्रों का कहना है पानी की गुणवत्ता संदिग्ध है, जबकि वरिष्ठ अधिकारी आरओ का पानी पीते हैं।

हर गतिविधि पर शुल्क का आरोप
शिकायत में कहा गया है छात्रों से जिम उपयोग, गार्ड के पास खड़े होने, कैंपस में फोटो लेने, यहां तक कि पैदल चलने जैसी सामान्य गतिविधियों पर भी शुल्क लिया जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित और अवैध है।

मैस और कैंटीन बदहाल
कैंटीन एवं मैस में घटिया एवं असुरक्षित भोजन परोसे जाने की शिकायतें पहले भी की जा चुकी हैं, लेकिन सुधार नहीं हुआ। छात्राओं के वॉशरूम में गंदगी है और कुंडी तक नहीं है कहीं जगह पर तो बिजली के तार फैले हुए हैं।

आंदोलन की चेतावनी
छात्रों ने चेतावनी दी है 7 दिन में मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई आंदोलन को विवश होंगे। शिकायत कलेक्टर, कमिश्नर, उच्च शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री तक की जाएगी तथा कुलगुरु के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी।

छात्र-अभिभावकों की प्रमुख मांगें

परीक्षा शुल्क तत्काल कम किया जाए, अवैध फाइन समाप्त किए जाएं

सभी शुल्कों की वैधानिक स्वीकृति सार्वजनिक की जाए

पेयजल की विभिन्न स्रोतों से गुणवत्ता जांच कराई जाए

नशाखोरी एवं अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई हो

मैस एवं कैंटीन व्यवस्था में शीघ्र सुधार

संबंधित समाचार

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी
Indore

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी:कंक्रीट के जंगलों में खो गईं संझा माता, मालवा-निमाड़ के आंगनों से विदा होती एक साझी संस्कृति

31 minutes ago
वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर
Top News

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

36 minutes ago
जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा
Top News

जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा:पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद

about 1 hour ago
किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे
Top News

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

about 1 hour ago
हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज
Top News

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

about 1 hour ago
बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी
Top News

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव
Top News

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

about 2 hours ago
पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़
Top News

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

about 2 hours ago
नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन
Top News

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

about 2 hours ago
16 वर्षीय छात्र की मौत
Top News

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

about 2 hours ago
दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल
Top News

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

about 3 hours ago
मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत
Top News

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

about 3 hours ago
धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके
Top News

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

about 3 hours ago
कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची
Top News

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश
Top News

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ
Top News

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

about 3 hours ago
अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 20 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!