श्रद्धालुओं को आवारा कुत्ते ने काटा: 14 लोग घायल; 6 की हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नर्मदापुरम।
माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर नर्मदा स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं की आस्था उस वक्त दहशत में बदल गई, जब आक्रामक आवारा कुत्ते ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में 14 लोग घायल हो गए, जिनमें से 6 को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं पर पहला हमला
रविवार को मीनाक्षी चौराहा क्षेत्र में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। इसी दौरान कुत्ते ने बस का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के समूह पर हमला कर दिया। वहां दो लोगों को काटने के बाद कुत्ता बेकाबू होकर सड़क पर दौड़ता रहा और बाइक सवारों व राहगीरों को भी काटता चला गया।
घर के आंगन में घुसकर महिला और बेटी पर हमला
भागते हुए कुत्ते ने आनंद नगर में एक घर के आंगन में भी आतंक मचा दिया। यहां कपड़े धो रहीं बबिता नंदराम पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बबिता ने बताया कि कुत्ता उनकी बकरियों पर हमला कर रहा था।
जब उन्होंने शोर मचाकर उसे भगाने की कोशिश की तो कुत्ते ने उन पर झपट्टा मार दिया। मां की आवाज सुनकर बेटी प्रियंका बाहर आई, तो कुत्ते ने उसे भी काट लिया। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह कुत्ते को भगाया जा सका।
पीड़िता बोली- बंदर की तरह झपट रहा था कुत्ता
पीड़िता बबिता नंदराम ने बताया कि हमला करने वाला लाल रंग का कुत्ता आदमगढ़ पुलिया की ओर से आया था और घटना के बाद सांईनाथ एसटीडी की दिशा में भाग गया।
उन्होंने कहा, कुत्ता किसी बंदर की तरह झपट रहा था। जब जिला अस्पताल पहुंचे, तब वहां और भी कई डॉग बाइट के मरीज आए, जिनमें ज्यादातर नर्मदा स्नान के लिए आए श्रद्धालु थे।
6 मरीजों की हालत गंभीर
जिला अस्पताल पहुंचे घायलों में से 6 लोगों के हाथ-पैर में गहरे घाव हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। लगातार बढ़ रहे डॉग बाइट के मामलों ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है।
नगर पालिका पर उठे सवाल
शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या के बावजूद नगर पालिका के इंतजाम नाकाफी नजर आ रहे हैं। नपा अधिकारियों का कहना है कि कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए एक एजेंसी नियुक्त की गई है, लेकिन जमीनी स्तर पर उसकी कोई कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही।
पहले भी जा चुकी है जान
डॉग बाइट की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ग्वालटोली निवासी 20 वर्षीय अरुण यादव की रेबीज से मौत हो चुकी है। 23 मई को भोपाल में इलाज के दौरान उसकी जान गई थी।
वहीं, जून महीने में शहर के मुख्य बाजार में एक ही दिन में करीब 25 लोग डॉग बाइट का शिकार हो चुके हैं। अब हालात ऐसे हैं कि अस्पताल प्रबंधन भी नगर पालिका से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहा है।
9 लाख का ठेका, फिर भी कार्रवाई गायब
नगर पालिका ने आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए 9 लाख रुपए का टेंडर जारी किया था। तय योजना के तहत एजेंसी को स्ट्रीट डॉग पकड़ना, वेटनरी नियमों के अनुसार नसबंदी, मादा कुत्तों का टीकाकरण, स्वस्थ होने तक निगरानी और फिर सुरक्षित रूप से छोड़ना था।
लेकिन लाखों रुपए की जिम्मेदारी लेने के बावजूद एजेंसी की कोई ठोस कार्रवाई अब तक नजर नहीं आ रही।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!