भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले प्रदेशाध्यक्ष: आगामी कार्ययोजनाओं और संगठन को लेकर हुआ विचार-विमर्श
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद मध्यप्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। खासकर भाजपा के बड़े नेताओं की दिल्ली दौड़ और शीर्ष नेतृत्व से मुलाकातों ने राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे दी है। बीते कुछ दिनों में प्रदेश के कई प्रमुख नेताओं ने दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की है।
हेमंत खंडेलवाल ने नितिन नवीन से की मुलाकात
इसी क्रम में गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा हुई। हालांकि, इस मुलाकात को दतिया उपचुनाव के नतीजे से जोड़कर देखना कितना उचित है, यह पार्टी की ओर से स्पष्ट नहीं किया गया है।
इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात चर्चा में रही थी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की भी पीएम मोदी से मुलाकात हुई। लगातार हो रही इन मुलाकातों ने मध्यप्रदेश भाजपा के सियासी गलियारों में चर्चाओं को हवा दी है।
असंतुष्ट नेताओं की मुलाकातों से भी बढ़ी हलचल
दतिया उपचुनाव के बाद मध्यप्रदेश भाजपा के कुछ असंतुष्ट माने जाने वाले नेताओं के बीच भी मुलाकातों का दौर शुरू होने की चर्चा है। पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी गुरुवार को महाकाल मंदिर पहुंचे। इससे पहले उनके दिल्ली दौरे को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं थीं।
नरोत्तम मिश्रा की दिल्ली में किन नेताओं से मुलाकात हुई, इसकी कोई तस्वीर सार्वजनिक नहीं हुई है। उनके दिल्ली दौरे के उद्देश्य को लेकर जब मीडिया ने सवाल किया था, तब भी उन्होंने विस्तार से जानकारी नहीं दी थी। ऐसे में उनके दौरे और हाईकमान से संभावित मुलाकात को लेकर अटकलें जरूर लगती रहीं।
दतिया नतीजे के बाद बढ़ी निगाहें
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी के भीतर संगठन और राजनीतिक रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हुई हैं। दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की लगातार हो रही मुलाकातों के बीच प्रदेश की राजनीति पर सभी की निगाहें बनी हुई हैं। हालांकि, इन मुलाकातों का वास्तविक राजनीतिक असर आने वाले दिनों में ही स्पष्ट होगा।
संबंधित समाचार

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!