कुत्ते के काटने पर राज्य सरकारें देंगी पीड़ित को मुआवजा: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: मौत की स्थिति में राज्य सरकारें होंगी जिम्मेदार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के काटने के बढ़ते मामलों को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि कुत्ते के काटने से कोई व्यक्ति घायल होता है, विशेषकर बच्चे या बुजुर्ग या फिर मौत की स्थिति बनती है, तो इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकारों की होगी और पीड़ितों को मुआवजा देना अनिवार्य होगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में लापरवाही बरतने पर सख्त चेतावनी भी दी है।
वहीं शहर में एक ओर जहां आवारा कुत्तों की समस्या से परेशान लोग लगातार शिकायतें कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हाल ही में एक कुत्ते की पीट-पीट कर हत्या के मामले का खुलासा हुआ है। यह घटना नगर निगम की कार्य प्रणाली और आवारा पशुओं के प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
शहर में विरोधाभासी हालात: कहीं कुत्ते की पीट-पीट कर हत्या, तो कहीं आवारा श्वानों से त्रस्त लोग
जनसुनवाई में उठाए गए सवाल: आवारा कुत्तों से परेशान नागरिक जनसुनवाई में शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। करुणा सागर अपार्टमेंट, कनाड़िया रोड निवासी मुनींद्र कुमार श्रीवास्तव (एडवोकेट) ने कलेक्टर कार्यालय में दिए गए आवेदन में बताया कि वे 13 वर्षों से उक्त अपार्टमेंट में निवास कर रहे हैं।
अपार्टमेंट में कई गंभीर समस्याएं हैं, जिनमें प्रमुख रूप से आवारा कुत्तों की समस्या शामिल है। महिलाओं और छोटे बच्चों को काटने का प्रयास किए जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे हमेशा भय का माहौल बना रहता है। इसके अलावा कुत्तों के वाहनों के अचानक सामने आने से दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
अब तक नहीं हुई कार्रवाई
निवेदनकर्ता ने बताया कि 30 दिसंबर 2025 को एडिशनल कमिश्नर, नगर निगम इंदौर को जनसुनवाई के दौरान सभी रहवासियों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन व्यक्तिगत रूप से सौंपा गया था। इसके बावजूद आज तक नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
करुणा सागर अपार्टमेंट के समस्त रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों से उत्पन्न समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निराकरण किया जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके। नगर निगम मुख्यालय में दिए गए आवेदन में भी यह उल्लेख किया गया है कि कई वर्षों से आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है।
कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया, जबकि महिलाओं और बच्चों को काटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए एजेंसियों को ठेका देकर नसबंदी करने का अभियान भी चलाया जा रहा है, बावजूद इसके शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या अभियान पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!