कलश यात्रा के दौरान मची भगदड़: एक महिला की मौत; कई घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
जिले के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिन बड़ा हादसा हो गया। दस दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरुआत के अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई।
एक महिला की मौत
अचानक मची इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।
अफरा-तफरी का माहौल
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ और लोगों की मौत की भी चर्चा है, हालांकि प्रशासन ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति को संभालने में जुटे रहे।
20 हजार से अधिक महिला होने वाली थी शामिल
मंगलवार से डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हुआ है, जो 20 फरवरी तक चलेगा। आयोजन के पहले दिन स्टेडियम ग्राउंड से विशाल कलश यात्रा निकाली जानी थी, जिसमें आयोजकों के अनुसार 20 हजार से अधिक महिलाओं के शामिल होने की संभावना थी।
यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नवग्रह शक्तिपीठ पहुंचने वाली थी। यह भव्य आयोजन पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में आयोजक समिति द्वारा कराया जा रहा है।
इस महोत्सव को देश के प्रमुख संतों और आध्यात्मिक हस्तियों का महासंगम माना जा रहा है। दाती महाराज, पंडोखर धाम के गुरुशरण शर्मा, धूमेश्वर धाम, दंदरौआ धाम और रावतपुरा सरकार सहित कई बड़े मठों के शंकराचार्य और संतों की मौजूदगी प्रस्तावित है।
भव्य यज्ञशाला में विशेष अनुष्ठान किए जाएंगे
प्राण प्रतिष्ठा के दौरान नौ मंजिला भव्य यज्ञशाला में विशेष अनुष्ठान किए जाएंगे। संत बद्रीश जी महाराज और उनके 70 उपासकों की टीम वैदिक विधि से पूजा संपन्न कराएगी। प्रत्येक ग्रह देवता के लिए प्रतिदिन एक-एक लाख आहुतियां दी जाएंगी। वहीं दाती महाराज पूरे दस दिनों तक विशेष साधना करेंगे।
पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा का वाचन करेंगे
आयोजन के तहत 11 से 13 फरवरी तक कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा का वाचन करेंगे। 14 से 16 फरवरी तक कवि कुमार विश्वास अपनी चर्चित प्रस्तुति ‘अपने-अपने राम’ के माध्यम से श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे।
17 से 20 फरवरी के बीच बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा और दिव्य दरबार का आयोजन प्रस्तावित है। घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है और आगे के कार्यक्रमों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की बात कही जा रही है।
जानिए अद्भुत नवग्रह मंदिर के बारे में
एशिया का सबसे बड़ा और अद्भुत नवग्रह मंदिर ग्वालियर के डबरा में बना है। इसे अद्भुत इसलिए कहा जा रहा है कि एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां नवग्रह के साथ उनकी पत्नियां भी विराजमान हैं। 12 एकड़ जमीन पर सिर्फ मंदिर बना है।
यह मंदिर सनातन धर्म परंपरा, वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र आधार पर 108 खंभों पर स्थापित किया है। हिंदू धर्म में 108 अंक का विशेष महत्व है। 27 तारामंडल, जिनको नक्षत्र भी कहा जाता है। हर नक्षत्र की चार-चार दिशाएं होती हैं, जिनका योग 108 होता है।
मंदिर में नवग्रह की स्थापना बहुत अध्ययन के बाद की गई है। हर मंदिर और ग्रह को ऐसे स्थान दिया है कि कभी वह एक-दूसरे के सामने न आ सके। सूर्य मंदिर की स्थापना के साथ उनके तेज को नियंत्रित करने पानी का तालाब, नालियां व झरोखे बनाए गए हैं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!