घर-घर पानी पहुंचाने के लिए जुटा अमला: भागीरथपुरा में संकट के बीच राहत की बयार
KHULASA FIRST
संवाददाता

चंचल भारतीय 98936-44317 खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित जल की समस्या के बाद पाइप लाइन से जल प्रदाय बंद होने पर नगर निगम और जिला प्रशासन युद्धस्तर पर राहत कार्यों में जुटा है। क्षेत्र में पानी की किल्लत न हो इसके लिए सुबह से शाम तक टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
टैंकर इंचार्ज कपिल कौशल के अनुसार भागीरथपुरा क्षेत्र को 32 बीट में बांटकर सुचारू वितरण व्यवस्था लागू की गई है। 5000 लीटर क्षमता वाले 60 से अधिक टैंकर प्रतिदिन चक्कर लगा रहे हैं। नई बस्ती की चारों गलियों, यादव कॉलोनी, रेडवाल कॉलोनी, कोट वाली गली, रफेली शिव मंदिर, एमआर-4, सरकारी स्कूल और पूजा टेंट हाउस वाली गलियों में मांग अधिक होने के कारण यहां प्रतिदिन करीब 140 टैंकर भेजे जा रहे हैं।
वहीं बौरासी पान वाली गली, गड्ढा वाली गली और जामुन वाली गली जैसे क्षेत्रों में भी 30 टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है। कौशल ने बताया कि हमारी प्राथमिकता शुद्ध पेयजल की उपलब्धता है।
बोरिंग बंद होने से बढ़ी चुनौती, रहवासियों ने रखी बात
वार्ड क्रमांक 11 में नई सीवरेज और नर्मदा लाइन डालने का कार्य जारी होने से वर्तमान में नलों से जल प्रदाय स्थगित है। इसी बीच प्रशासन ने दशकों पुराने बोरिंग के पानी को असुरक्षित मानकर उनके विद्युत कनेक्शन काट दिए हैं।
क्षेत्र के समाजसेवी राजाराम बौरासी ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में 69 बोरिंग हैं, जिनका उपयोग लोग वर्षों से कर रहे हैं। अचानक इन्हें बंद करने से जनता की परेशानी बढ़ गई है। वहीं रहवासी कवित बिंजवा का कहना है कि वे बोरिंग के पानी का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए करते हैं, जबकि पीने के लिए नर्मदा जल ही उपयोग में लेते हैं।
वर्तमान में नगर निगम की टीम शिकायतों का त्वरित निराकरण कर रही है ताकि भागीरथपुरा के हर नागरिक तक पर्याप्त और शुद्ध जल पहुंच सके।
रिफिलिंग और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान
वितरण व्यवस्था को तेज करने के लिए कुलकर्णी का भट्टा, मल्हाराश्रम और स्कीम 140 जैसे क्षेत्रों से 20 और 10 हजार लीटर के बड़े टैंकरों से नर्मदा जल लाया जा रहा है, जिनसे छोटे टैंकरों को रिफिल कर गलियों में भेजा जाता है।
पानी की शुद्धता से कोई समझौता न हो, इसके लिए जल शाखा के फिटर अर्जुन मकवाना मुस्तैद हैं। उनके अनुसार हर टैंकर को भरने के बाद आधुनिक तकनीक से क्लोरीन की जांच की जाती है। मानक गुणवत्ता सुनिश्चित होने के बाद ही टैंकर को वितरण के लिए रवाना किया जाता है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!