खबर
Top News

नर्मदा जयंती पर विशेष: नर्मदे हर; मध्य प्रदेश की अमृतमयी जीवनरेखा और आस्था का शाश्वत प्रवाह

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जनवरी 2026, 6:02 pm
शेयर करें:
नर्मदा जयंती पर विशेष

मोक्ष और विकास का सेतु, जिसने मालवा की माटी को बनाया स्वर्ण

आस्था की अजस्र धारा, जब महादेव के पसीने से जन्मी ‘रेवा’ बनी इंदौर की जीवनरेखा

हेमंत उपाध्याय 99930-99008 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
‘त्वदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे’ आदि शंकराचार्य के इस उद्घोष में मां नर्मदा के प्रति वह समर्पण है, जो इसे अध्यात्म के शिखर पर बैठाता है। आदि शंकराचार्य मानते थे कि नर्मदा नदी का पानी केवल लोगों की प्यास नहीं बुझाता, बल्कि अंतर्मन के विकारों को धोकर उनमें विवेक का उदय करता है।

इंदौर और नर्मदा
देवी अहिल्या की नगर इंदौर पूरी तरह से नर्मदा नदी के पानी पर निर्भर कहा जा सकता है। नर्मदा प्रोजेक्ट के माध्यम से नर्मदा नदी का पानी ऊंचाई पर स्थित इंदौर तक पहुंचाया जाता है। ‘मालवा के पठार’ पर बसे इस शहर में नर्मदा नदी का पानी लाना आधुनिक इंजीनियरिंग का एक चमत्कार कहा जाता है।

इसमें कितनी दिक्कतें आईं और उन्हें कैसे दूर किया गया यह अधिकांश लोग जानते हैं। तीन चरणों के बाद अब आगे का सफर तय हो रहा है। अगर एक दिन भी नर्मदा नदी की पाइपलाइन में खराबी आ जाए, तो पूरे इंदौर शहर की रफ्तार मानों थम जाती है। नर्मदा नदी पर बनी बहुउद्देशीय परियोजनाओं इंदिरा सागर, ओमकारेश्वर और सरदार सरोवर परियोजना ने हमारे राज्य को बिजली उत्पादन और कृषि में भी आत्मनिर्भर बनाया है।

ज्योतिषीय अनुसार जानिए राशियों के लिए महत्व
मेष, सिंह और धनु राशि के राशियों के जातकों के लिए मां नर्मदा की पूजा ‘मानसिक शांति’ देगी। पंडितों के अनुसार इस दिन गुड़ या लाल वस्त्र का दान करना शुभ रहेगा। वहीं वृषभ, कन्या और मकर राशि वालों के लिए नर्मदा जयंती का दिन रुके हुए कार्यों’ को गति देने वाला होगा। इस दिन अनाज का दान करना हितकर होगा।

मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातकों लिए यह पर्व स्वास्थ्य लाभ देने वाला है। ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन सफेद चंदन या मिश्री का दान करने से मानसिक शांति मिलेगी। कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए इस दिन ‘आध्यात्मिक उन्नति’ का योग है। दूध या चांदी की वस्तु का दान करना लाभकारी होगा।

दीपदान से दूर होते हैं दोष
पंडितों और ज्योतिषियों के मुताबिक अगर किसी जातक की कुंडली में कालसर्प दोष अथवा चंद्र दोष है, तो नर्मदा जयंती के दिन नर्मदा नदी के किनारे दीपदान करने और ‘नर्मदे हर’ का जाप करने से इस तरह दोषों का प्रभाव कम हो जाता है।

नर्मदा जयंती हमारे अस्तित्व और प्रकृति के बीच के गहरे जुड़ाव का प्रतीक है। आइए आज के दिन हम न केवल मां नर्मदा का विधि-विधान से पूजन करें, बल्कि इसे सभी तरह के प्रदूषण से मुक्त रखने का दृढ़ संकल्प भी लें।

आ ज हम नर्मदा जयंती मना रहे हैं। इस दिन पूरे मध्य प्रदेश में उत्सव का माहौल रहता है। धार्मिक और पौराणिक महत्व के साथ ही पर्व का यह दिन हमें जल संरक्षण और अपनी नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने का भी स्मरण कराता है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस वर्ष नर्मदा जयंती पर सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। यह दान और स्नान के महत्व को कई गुना बढ़ा देता है।

नर्मदा नदी को अपनी पदयात्राओं से जीवंत करने वाले साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित और नर्मदा पुरुष के नाम से विख्यात प्रसिद्ध लेखक और चित्रकार अमृतलाल वेगड़ ने लिखा है- “नर्मदा वह नदी है जिसके किनारे बैठकर आदमी कभी अकेला नहीं होता।’

मां नर्मदा का स्थान अनुपम... इतिहासकारों के अनुसार हमारे देश में नदियां केवल भूगोल का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि सभ्यता की धड़कनें भी हैं। इन सबमें मां नर्मदा का स्थान अनुपम कहा जाता है।

इसका कारण यह है कि नर्मदा नदी धर्म और जीवन का दुर्लभ संगम हैं। तभी नर्मदा को पुण्यसलिला और जीवनदायिनी कहा जाता है। नर्मदा हमारे शहर इंदौर की रगों में दौड़ता हुआ जीवन है।

नर्मदा नदी इस देश की वह धुरी है, जिसके इर्द-गिर्द हजारों वर्षों की तपस्या, संस्कृति और जीवन दर्शन घूमता है। यह केवल एक नदी नहीं, बल्कि अमरकंटक के शिखर से बहती हुई भगवान शिव की करुणा है, जो कंकर-कंकर को शंकर बनाने की सामर्थ्य रखती है।

‘भगीरथ संकल्प’ का उत्सव... नर्मदा जयंती केवल एक पंचांग की तिथि नहीं, बल्कि उस भगीरथ संकल्प का उत्सव है, जिसके कारण विंध्याचल की दुर्गम ऊंचाइयों को चुनौती देकर मां रेवा का जल इंदौर के घर-घर तक पहुंचा।

यह पर्व मां नर्मदा की उस पवित्र जलधारा के प्रति नतमस्तक होने का दिन भी कहा जाता है, जो न केवल फसलों को सींचती है, उद्योगों के पहिये घुमाती है, बल्कि इंदौर जैसे महानगर को रेगिस्तान बनने से बचाकर उसे मिनी मुंबई के रूप में जीवंत रखती है।

अमरकंटक की गोद से निकलकर खंभात की खाड़ी तक की यह यात्रा असल में हमारे विश्वास की यात्रा भी है—जहाँ जल ही संस्कृति है और जल ही भविष्य।

माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को जन्मोत्सव.... देश की सात पवित्र नदियों में से एक माँ नर्मदा का जन्मोत्सव हिंदू पंचांग के अनुसार प्रतिवर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। नर्मदा जयंती केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह उस जलधारा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है जिसने सदियों से सभ्यता को सींचा है।

क्या है पौराणिक मान्यता... पुराणों में उल्लेख है कि माघ शुक्ल सप्तमी के दिन ही माँ नर्मदा का इस पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। नर्मदा को ‘रेवा’ भी कहा जाता है और इन्हें भगवान शिव की पुत्री माना गया है।

मान्यता है कि जब अंधकासुर के संहार के समय महादेव के पसीने की बूंदें अमरकंटक की पहाड़ियों पर गिरीं, तब एक सुंदर कन्या का जन्म हुआ, जो ‘नर्मदा’ (नर्म यानी सुख, दा यानी देने वाली) कहलाईं।

एक और रोचक किस्सा.... इतिहास बताता है कि लोक कथाओं में नर्मदा और सोनभद्र (नद) की एक प्रेम कथा बहुत प्रचलित है। कहा जाता है कि नर्मदा और सोनभद्र का विवाह होने वाला था, लेकिन सोनभद्र नर्मदा की सखी ‘जोहिला’ के प्रति आकर्षित हो गए।

जब नर्मदा को यह ज्ञात हुआ, तो उन्होंने क्रोध में आकर अपना रास्ता बदल लिया और आजीवन कुंवारी रहने का संकल्प लेकर विपरीत दिशा (पश्चिम) की ओर चल पड़ीं। आज भी भौगोलिक रूप से नर्मदा अन्य बड़ी नदियों के उलट दिशा में बहती है। यह देश की उन दुर्लभ नदियों में से भी एक है जो पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है।

कहां से उद्गम और कहां तक सफर... मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित अमरकंटक की पहाड़ियों से उद्गम के बाद नर्मदा पश्चिम दिशा की ओर बहते हुए एक हजार से अधिक किलोमीटर की यात्रा तय करके खंभात की खाड़ी (अरब सागर) में विलीन हो जाती है।

जानिये नर्मदा के महत्व के बारे में... शास्त्रों में उल्लेख है कि गंगा नदी में स्नान से, सरस्वती नदी के तीन दिन के स्मरण से और यमुना नदी के सात दिन के स्नान से जो पुण्य मिलता है, वह केवल नर्मदा नदी दर्शन मात्र से ही हासिल हो जाता है। मोक्षदायिनी नर्मदा के तट पर की गई तपस्या और दान का फल अक्षय होता है।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 14 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 14 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 15 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 15 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 15 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 15 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 15 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 15 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 16 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 16 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 16 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 16 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 16 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 16 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 16 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 16 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 16 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!