सोम डिस्टलरीज पर गिरी गाज लिकर किंग अरोरा पर कार्रवाई कब: पूरे जिले में अवैध शराब का बिछा रखा है जाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नीमच।
प्रदेश में सोम डिस्टलरी पर कार्रवाई होने के बाद अब नीमच के लिकर किंग के नाम से बदनाम अशोक अरोरा पर भी कार्रवाई की संभावना व्यक्त की जा रही है। शहर में पूछा जा रहा है कि शासन क्या अब अरोरा की भी नकेल कसेगा? अरोरा ने पूरे जिले में अवैध शराब का जाल बिछा रखा है और उसने स्कूल-मंदिरों को भी नहीं छोड़ा है।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के शराब कारोबारियों में आबकारी विभाग द्वारा सोम डिस्टलरीज पर की गई कार्रवाई के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। सोम डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड और सोम डिस्टलरीज एंड ब्रेवरीज लिमिटेड के सभी लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं।
यह कार्रवाई शराब तस्करी के लिए फर्जी परमिट बुक, नकली सरकारी मुहर और अवैध तरीके से शराब परिवहन के गंभीर अपराधों के चलते की गई है। इस मामले में सोम के मालिकों को सजा भी सुनाई गई है। हालांकि, मालिकों की अधिक उम्र का हवाला देकर सजा कम करने की कोशिशों पर अब न्यायिक और प्रशासनिक स्तर पर समीक्षा की जा रही है।
लेकिन इस कार्रवाई ने नीमच के लिकर किंग अशोक अरोरा पर भी कार्रवाई की संभावनाओं को जन्म दे दिया है। ये भी कहा जा रहा है कि अब जांच की आंच नीमच के चर्चित शराब कारोबारी अशोक अरोरा तक भी पहुंचेगी। एक साल की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अशोक अरोरा और उनके काकस का सोम डिस्टलरीज के साथ गहरा व्यावसायिक संबंध रहा है।
जांच में अशोक अरोरा से संबंध होने के सबूत मिलना तय है। लोगों का कहना है कि यदि उच्च स्तरीय जांच निष्पक्षता से हो तो यह साफ हो जाएगा कि अशोक अरोरा इस कंपनी से अवैध शराब खरीदने वाले सबसे बड़े खरीदारों में से एक है। उसका अवैध शराब का कारोबार काफी हद तक सोम डिस्टलरी पर ही टिका है।
इस अवधि में नीमच और आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के मामले में कई बार अशोक अरोरा और उसके सिंडिकेट का नाम सामने आया है। ये भी आरोप लग रहे हैं कि सोम डिस्टलरीज के फर्जी कागजातों और सील का उपयोग कर नीमच के अरोरा के सिंडिकेट ने शासन को करोड़ों रुपये के राजस्व का चूना लगाया है।
कार्रवाई से चेहरे बेनकाब होंगे
पूरे शहर में चर्चा है कि सोम डिस्टलरीज के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जाए ताकि नीमच के इस लिकर किंग और उसके सहयोगियों के चेहरे बेनकाब होकर जनता के सामने आएं। सोम डिस्टलरीज द्वारा किए गए फर्जीवाड़े की जांच का दायरा बढ़ाया जाए और इसमें अरोरा के व्यावसायिक लेन-देने को भी शामिल किया जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
ये तो तय है कि सोम डिस्टलरीज के दस्तावेजो ंकी जांच में अशोक अरोरा के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा भी निकलेगा और इसके बाद इस नराधम पर भी शिकंजा कसा जाएगा। नीमच में अशोक अरोरा ने न केवल अवैध शराब का कारोबार फैला रखा है बल्कि इसमें बच्चों, युवाओं को भी शामिल कर लिया है।
खबर तो ये भी है कि अरोरा ने शराब के साथ समानांतर नशीले पदार्थों का व्यवसाय भी अवैध रूप से चला रखा है। उसने अपनी पैसों की हवस पूरी करने के लिए कई लोगों के प्लॉटों पर कब्जा कर लिया है और उस पर अवैध शराब की गुमटी रख दी है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!