सोशल मीडिया की दोस्ती पड़ी महंगी: महिला से 1.73 लाख की ठगी; पुलिस बनकर डराया, कनाडा में रहने वाले युवक से हुई थी ऑनलाइन दोस्ती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती करना इंदौर की एक महिला को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने पहले कनाडा में रहने वाले युवक के नाम से महिला से दोस्ती की और करीब एक महीने तक बातचीत की।
इसके बाद उसे मुंबई पुलिस का अधिकारी बनकर फोन किया और उसके ऑनलाइन दोस्त को एयरपोर्ट पर पकड़ने की कहानी सुनाकर डराया।
तस्करी के मामले में फंसाने की धमकी देकर आरोपियों ने महिला से चार बार में 1 लाख 73 हजार रुपए ठग लिए। मामले में खजराना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
पुलिस के मुताबिक, खजराना क्षेत्र में रहने वाली रुखसाना पेशे से कुक हैं। मई में सोशल मीडिया के जरिए उनकी पहचान संजय ठाकुर नाम के युवक से हुई।
युवक ने खुद को कनाडा में रहने वाला बताया। दोनों के बीच करीब एक महीने तक बातचीत होती रही। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे के साथ फोटो भी शेयर किए। इसके बाद ठगों ने इसी दोस्ती का फायदा उठाकर महिला को अपने जाल में फंसा लिया।
मुंबई पुलिस का अधिकारी बनकर दी गिरफ्तारी की धमकी
26 जून की सुबह रुखसाना के पास एक फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताया। उसने कहा कि कनाडा से संजय ठाकुर को एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है। उसके पास अवैध डॉलर और गहने मिले हैं।
आरोपी ने महिला को डराते हुए कहा कि संजय के वॉट्सऐप से उसके मोबाइल पर फोटो भेजे गए हैं। इसलिए उसे भी तस्करी के मामले में आरोपी बनाया जा सकता है। इसके बाद संजय को छुड़ाने के नाम पर महिला से ढाई लाख रुपए मांगे गए।
दोस्त से भी कराई बात, दोगुने रुपए लौटाने का झांसा
रुखसाना ने इतनी रकम देने में असमर्थता जताई तो आरोपियों ने उसकी संजय से बात कराई। संजय ने भी उसे तत्काल रुपए देने के लिए कहा और भरोसा दिलाया कि बाद में रकम दोगुनी करके वापस कर दी जाएगी। डर और भरोसे के बीच महिला ठगों के बताए खातों में रुपए जमा करती चली गई।
चार बार में जमा कराए 1.73 लाख रुपए
महिला ने सबसे पहले 33 हजार रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद उसी दिन उससे 58 हजार रुपए और जमा कराए गए। अगले दिन आरोपियों ने फिर फोन किया और कहा कि संजय के पास और गहने मिले हैं।
इसके बाद महिला से 35 हजार और 47 हजार रुपए के दो और भुगतान कराए गए। इस तरह चार बार में महिला ने कुल 1 लाख 73 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।
हथकड़ी पहने युवक का वीडियो भेजा
28 जून को आरोपियों ने रुखसाना के वॉट्सऐप पर संजय का एक वीडियो भेजा। इसमें वह हथकड़ी पहने और रोता हुआ दिखाई दे रहा था। वीडियो देखकर महिला और डर गई।
इसके बाद अचानक आरोपियों ने फोन करना बंद कर दिया। तब महिला को ठगी का शक हुआ। उसने बताया कि ठगी की रकम जुटाने के लिए उसने परिचितों से भी रुपए उधार लिए थे।
बाद में उसने रिश्तेदारों को पूरी जानकारी दी और साइबर सेल में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों और उनके बैंक खातों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।
सरकारी कर्मचारी के मोबाइल में सेंध, खाते से 95 हजार रुपए ट्रांसफर
हीरा नगर थाना क्षेत्र में सरकारी कर्मचारी के मोबाइल में सेंध लगाकर बैंक खाते से करीब 95 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोबाइल की स्क्रीन हुई ब्लैक
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित राजसिंह चंदेल सरकारी कर्मचारी हैं और उनका मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक है। 30 जुलाई को अचानक उनके मोबाइल की स्क्रीन ब्लैक हो गई।
कुछ देर बाद मोबाइल चालू हुआ तो उसमें सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद पुराना डेटा गायब दिखाई दिया। मोबाइल में गड़बड़ी की आशंका होने पर राजसिंह एटीएम पहुंचे और खाते का बैलेंस चेक किया।
बैलेंस चेक किया तो सामने आई ठगी
एटीएम पर खाते की जानकारी देखने के बाद उन्हें पता चला कि उनके बैंक खाते से करीब 95 हजार रुपए ट्रांसफर हो चुके हैं। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की।
हीरा नगर पुलिस अब मोबाइल में सेंध लगाने और खाते से रकम ट्रांसफर करने वाले आरोपी की जानकारी जुटा रही है। दोनों मामलों में पुलिस साइबर तकनीक के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!