खबर
Top News

तिरंगा यात्रा के दौरान इतने विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ी: अस्पताल में कराया भर्ती; 6 किमी पैदल चलने के बाद एक घंटे धूप-उमस में खड़ा रखने का आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अगस्त 2026, 5:07 pm
शेयर करें:
तिरंगा यात्रा के दौरान इतने विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ी

खुलासा फर्स्ट, सिंगरौली।
चितरंगी में बुधवार को आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान 12 छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। छात्रों ने चक्कर आने और कमजोरी की शिकायत की, जबकि एक छात्रा को सांस लेने में परेशानी हुई। सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

घटना का वीडियो गुरुवार को सामने आया है। तिरंगा यात्रा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह भी मौजूद थीं। यात्रा सुबह करीब 9 बजे शुरू हुई और लगभग 11:30 बजे समाप्त हुई। इसमें सांदीपनि विद्यालय, सरस्वती विद्यालय, एक्सीलेंस स्कूल समेत करीब 8 स्कूलों के 200 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

6 किलोमीटर पैदल चलने के बाद एक घंटे इंतजार
11वीं कक्षा के छात्र मनोज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि छात्रों को करीब 6 किलोमीटर दूर से पैदल चलकर चितरंगी बाजार तक आना पड़ा। इसके बाद उन्हें करीब एक घंटे तक मंत्री के इंतजार में खड़ा रखा गया।

छात्र के मुताबिक, इस दौरान तेज धूप और उमस के बीच विद्यार्थियों को न तो पर्याप्त पानी दिया गया और न ही नाश्ता उपलब्ध कराया गया। लंबे समय तक खड़े रहने और पैदल चलने के कारण कई छात्रों की तबीयत बिगड़ने लगी।

यात्रा रवाना कर सीधे समापन स्थल पहुंचीं मंत्री
मनोज सिंह चौहान ने बताया कि करीब 9 बजे मंत्री राधा सिंह कार्यक्रम में पहुंचीं। उन्होंने तिरंगा यात्रा को रवाना किया और इसके बाद वाहन से सीधे बस स्टैंड स्थित समापन स्थल की ओर चली गईं। छात्र पैदल यात्रा में शामिल होकर वहां पहुंचे।

छात्रों का कहना है कि पहले से ही पैदल चलने के कारण वे थके हुए थे और पानी-नाश्ता नहीं मिलने से परेशानी और बढ़ गई। इसी दौरान कुछ छात्रों को चक्कर आने लगे और कमजोरी महसूस हुई।

12 छात्रों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया
तबीयत बिगड़ने के बाद 12 छात्र-छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। एक छात्रा को सांस लेने में परेशानी होने की भी बात सामने आई है।

घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों ने कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त पानी, नाश्ता और स्वास्थ्य संबंधी इंतजाम नहीं किए जाने पर सवाल उठाए हैं।

संबंधित समाचार

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल
Top News

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

30 minutes ago
शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन
Top News

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

39 minutes ago
इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री
Top News

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

about 1 hour ago
SIR पर सियासी घमासान
Top News

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

about 1 hour ago
एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर
Top News

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

about 1 hour ago
लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत
Top News

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

about 2 hours ago
प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद
Top News

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

about 2 hours ago
शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज
Top News

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

about 2 hours ago
हादसे के बाद बड़ा सवाल
Top News

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

about 2 hours ago
PM ई-बस सेवा की शुरुआत
Top News

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

about 2 hours ago
साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी
Top News

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

about 2 hours ago
आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा
Top News

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!
Top News

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

about 2 hours ago
जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
Top News

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

about 3 hours ago
राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा
Top News

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

about 3 hours ago
साइबर ठगी का नया तरीका
Top News

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

about 3 hours ago
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी
Top News

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

about 3 hours ago
युवक ने की आत्महत्या
Top News

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

about 3 hours ago
बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति
Top News

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

about 3 hours ago
देखिए वीडियो : ‘कुछ बड़ा होने वाला है’ ने मचाया हड़कंप
Top News

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!